पढ़ाई करने का ‘SQ3R’ फार्मूला क्या होता है

पढ़ाई करने का फार्मूला : कुछ स्टूडेंट के लिए स्टडी करना बहुत आसान होता है जबकि बहुत सारे स्टूडेंट के लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होता है। उनके लिए पढाई करना इसलिए आसान है क्योंकि उन्हें उस राज का पता है जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं और वह है पढ़ाई करने का फार्मूला

बहुत सारे स्टूडेंट के साथ एक समस्या होती है कि वो साल भर पढ़ाई करते हैं लेकिन एग्जाम के समय उसे भूल जाते हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे पढ़ाई करने के फार्मूले का इस्तेमाल नहीं करते।

पढ़ाई करते समय आपको अपने दिमाग को कण्ट्रोल में रखना चाहिए।

किसी भी बात को याद रखने का एक प्रोसेस होता है।

जब कोई मूवी या टीवी सीरियल देखते हैं तो वह हमें लंबे समय तक याद रहता है ऐसा क्यों होता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मूवी या सीरियल में हम लोगों को बात करते, चलते, नाचते और गाते देखते हैं।

girl doing study

सब लोगों की आवाज तथा बोलने का तरीका अलग-अलग होता है।

इस कारण वह मूवी हमें लंबे समय तक याद रह जाती है।

हमारे दिमाग को फोटो तथा वीडियो के रूप में कुछ दिखाया जाए तो वह ज्यादा समय तक याद रख सकता है।

पढ़े : रिवीज़न कैसे करें और रिसर्च द्वारा खोजा गया तरीका

लेकिन यदि मूवी या सीरियल में सभी लोगों की आवाज को एक ही व्यक्ति की आवाज से बदल दिया जाए तो मूवी या सीरियल की स्टोरी इतनी अच्छी तरह याद नहीं रहेगी।

ठीक ऐसा ही पढ़ाई के साथ होता है पढ़ाई की कोई आवाज नहीं होती है, कोई चेहरा नहीं होता, कोई वीडियो नहीं होता, सिर्फ किताबे होती हैं और उनमे text होता है इसलिए उन्हें याद रखना मुश्किल होता है।

लेकिन हमारे दिमाग में टेक्स्ट को याद करने का भी एक फार्मूला होता है जिसके बारे में मैं आज आपको बताऊंगा।

पढ़ाई करने का फार्मूला क्या है

जो स्टूडेंट एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाते हैं वह पढ़ाई करने में एक प्रोसेस को फॉलो करते हैं जिसे पढ़ाई करने का फार्मूला कहा जाता है।

स्टडी फार्मूला (पढाई करने का फार्मूला) में कुछ निश्चित स्टेप्स होते हैं जिन्हें पढ़ाई करते समय फॉलो करना पड़ता है।

यह स्टडी फार्मूला प्रत्येक सब्जेक्ट तथा प्रत्येक स्टूडेंट पर लागू हो सकता है।

प्रत्येक स्टूडेंट जो एग्जाम में अच्छे नंबर लाते हैं जाने अनजाने में इसी फार्मूले को अप्लाई करते हैं।

पढ़े : बुक के लम्बे आंसर को चुटकी में कैसे याद करें

पढ़ाई करने का फार्मूला कौन इस्तेमाल कर सकता है

प्रत्येक स्टूडेंट्स स्टडी फार्मूले का इस्तेमाल कर सकता है चाहे वह स्कूल में पढता हो या कॉलेज में या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहा हो।

स्टडी फॉर्मूला प्रत्येक सब्जेक्ट पर लागू होता है।

लड़का, लड़की तथा टीचर सभी लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़ाई करने का फार्मूला SQ3R

SQ3R का क्या मतलब होता है।

  • S – Survey
  • Q – Question
  • R – Read
  • R – Recite
  • R – Review
पढाई करने का sq3r फार्मूला
पढाई करने का SQ3R फार्मूला

1. Survey

आप जो भी चैप्टर पढ़ना है सबसे पहले उसका सर्वे करना है। जैसे

  • आपको कौन सा चैप्टर पढ़ना है,
  • उस चैप्टर का नाम क्या है,
  • वह चैप्टर किस टॉपिक के बारे में है,
  • उसमे कौन कौन सी फोटो होती है,
  • उस चैप्टर में कौन-कौन सी Heading है,
  • चैप्टर कितना बड़ा है,
  • उस चैप्टर में कौन-कौन सी photo है आदि।

सर्वे करने के बाद आपको यह याद हो जाना चाहिए कि आप क्या पढ़ने वाले हैं तथा कौन कौन से टॉपिक पढ़ने वाले है।

2. Question

अब आपको उस चैप्टर के बारे में खुद से क्वेश्चन करने हैं।

चैप्टर के बारे में खुद से क्वेश्चन पूछने से यह फायदा होगा कि जब आप उस चैप्टर को पढ़ेंगे तो आपको सारे क्वेश्चन के आंसर मिल जाएंगे और याद भी हो जाएंगे।

जब क्वेश्चन होगा तभी तो आंसर याद होगा।

चैप्टर के बारे में आपको क्या, क्यों, कब, कैसे, कहां आदि बहुत सारे प्रश्न पूछने हैं।

आप उस चैप्टर की प्रत्येक Heading को प्रश्न में बदल सकते हैं।

आप चैप्टर के आखिर में दिए गए क्वेश्चन भी पढ़ सकते हैं।

3. Read

अब आपको पूरा चैप्टर शुरू से लेकर आखिर तक पढ़ना है।

पूरे चैप्टर को इस तरह पढ़ना है जैसे आप अपने प्रश्नों के उत्तर खोज रहे हैं

इंपॉर्टेंट पॉइंट को अंडरलाइन कर ले।

अगर कोई बात समझ नहीं आती है तो अपने टीचर या फ्रेंड की सहायता ले।

जब तक आप पूरा चैप्टर पढ़ नहीं लेते आपको कोई भी नोट्स नहीं बनाना है।

4. Recite

अब आप अपनी किताब को बंद करके अलग रख दें।

आपने चैप्टर में जो भी पढ़ा था उसे बोल-बोल कर खुद को सुनाना (Recite) है।

सबसे पहले चैप्टर के सभी क्वेश्चन जो आपने शुरु में बनाए थे उनको बोल कर याद करें और उसके बाद एक एक करके उन सभी क्वेश्चन के आंसर बोल कर खुद को सुनाएं।

अगर कोई बात आप बीच में भूल जाते हैं तो किताब खोल कर देख सकते हैं। तथा फिर किताब बंद कर दें इस तरह को पूरा चैप्टर याद कर लेना है।

5. Review

जब पूरा चैप्टर Recite कर ले तो अब आप चैप्टर के नोट्स बना सकते हैं।

नोट्स हमेशा बुक में देखकर ही बनाए वरना कोई इंपोर्टेंट पॉइंट छुट सकता है।

अपने नोट्स को समय-समय पर रिव्यू (पढ़ते) करते रहे जिससे आप भूलेंगे नहीं।

चैप्टर रिव्यू करने में ज्यादा से ज्यादा 10 मिनट का समय लगता है।

निष्कर्ष

तो यह था पढ़ाई करने का फार्मूला जिसके द्वारा कुछ स्टूडेंट हमेशा एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाते हैं।

आज से आप भी इसी फॉर्मूले को पोस्टर पर लिखकर अपने कमरे में चिपका ले।

यह फॉर्मूला सभी स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं तथा सभी सब्जेक्ट में अप्लाई कर सकते हैं।

Revision कैसे करे Revision करने का वैज्ञानिक तरीका

स्टूडेंट को कितने घंटे सोना चाहिए?

बुक के लम्बे आंसर को चुटकी में कैसे याद करें

पढाई करने का सही समय क्या है सुबह, दिन या रात

स्टडी टेबल को कैसे सजाये ताकि आपका पढाई में मन लगे

माइंड मैपिंग क्या होती है फोटो सहित उदाहरण

Share

2 thoughts on “पढ़ाई करने का ‘SQ3R’ फार्मूला क्या होता है

  • at
    Permalink

    Sir maine apke sare articles pade hai jo bhut Amazing hai. Me Sate PCS ki taiyari English me karna chata hu aur mera background hindi medium raha hai to kaise me apni english ko improve kar sakta hu plz suggest me

    Reply
    • at
      Permalink

      Thanks Ravi Kukreti
      अंग्रेजी सीखने का कोई शार्ट कट नहीं होता चाहे, कोई भी व्यक्ति हो उसे अगर अंग्रेजी सीखनी है तो उसे कम से कम 1 वर्ष तक रोजाना अंग्रेजी किताब या अख़बार पढ़ना ही होगा उसके बाद ही व्यक्ति में कॉन्फिडेंस बन पायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!