इन 6 विटामिन की कमी से बाल झड़ते है

विटामिन हमारे शरीर में सभी अंगो की टूट-फूट को ठीक करने का काम करते है। शरीर में विटामिन की कमी होने पर सबसे पहले इसका साइड इफ़ेक्ट हमारे बालो पर पड़ता है।

बालों की ग्रोथ के लिए सभी प्रकार के विटामिन A, B, C, D, E, और मिनरल जैसे आयरन, जिंक, पोटेशियम आदि की जरुरत होती है। किसी भी एक विटामिन या मिनरल की कमी बालो के झड़ने के लिए जिम्मेदार हो सकती है।

आगे मैं आपको विस्तार से बताऊंगा की सभी प्रकार के विटामिन का हमारे शरीर में क्या-क्या काम होता है। लेकिन उससे पहले आपका यह जानना जरुरी है कि आपको यह कैसे पता चलेगा कि आपके शरीर में किस विटामिन की कमी है। इसके लिए मैंने बालों के झड़ने के 12 कारण बताये है उसमे यह भी बताया है कि आपको विटामिन के लिए कौन सा ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए। यह आर्टिकल पढ़ने के बाद उस आर्टिकल को एक बार जरुर पढ़े।

विटामिन हमारे शरीर में कैसे काम करता है?

मानव शरीर सुपर कंप्यूटर से भी ज्यादा समझदार है शरीर के किस अंग को कितना पौषण देना है इसका बहुत ही समझदारी से फैसला करता है

नोट: अगर आपके शरीर में अगर विटामिन और मिनरल सही मात्रा में होंगे तो इस बात के 99% चांस है कि आपको जिंदगी में कोई भी बीमारी नही होगी

खाने के द्वारा जो भी विटामिन हमारे शरीर में जाता है हमारा शरीर सबसे पहले

  1. विटामिन का कुछ हिस्सा दिमाग, फेफड़े और दिल को दे देता है।    
  2. उसके बाद बचे हुए विटामिन का कुछ हिस्सा शरीर के दूसरे अंग जैसे लीवर, किडनी और प्लीहा को दे देता है।
  3. अगर उसके बाद भी विटामिन बचता है तो यह उन सभी अंगो को भेजता है जो व्यक्ति की पीढ़ी बढ़ाने के काम आते है। जैसे अनुवांशिक गुण
  4. और अंत में इसके बाद भी शरीर में थोड़ा विटामिन बचता है तो यह सिर के बालों, नाख़ून और त्वचा को भेजता है।  

नोट: चूँकि विटामिन बालों को सबसे आखिर में मिलता है इसलिए विटामिन की कमी होने पर सबसे पहले बाल ही झड़ने शुरू होते है।

6 vitamin for hair loss in hindi

बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार 6 विटामिन

चलिए अब सभी प्रकार के विटामिन के कार्य के बारे में विस्तार से जानते है तथा साथ ही साथ यह भी जानते है कि किस भोजन से हमें कौनसा विटामिन प्राप्त होता है।

नोट: विटामिन A, D, E, और K वसा में घुलने वाले विटामिन है तथा विटामिन B, और C पानी में घुलने वाले विटामिन है।   

1. विटामिन A

विटामिन A वसा में घुलने वाला विटामिन है हमारा शरीर ठीक प्रकार से काम करे इसके लिए विटामिन A की सख्त जरुरत होती है।

विटामिन A के फायदे

  • विटामिन A बालों की ग्रोथ और पुन:निर्माण में सहायता करता है।
  • विटामिन A में कैरोटीनॉइड और रेटिनोइड्स होता है जो स्कैल्प में तेल उत्पादन करने में मदद करता है।   
  • विटामिन A बालों को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।
  • विटामिन A के कारण ही आपकी आँखों की रोशनी ठीक प्रकार से काम करती है।  
  • विटामिन A इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
  • विटामिन A कील-मुहासों से छुटकारा दिलाता है।

विटामिन A की कमी से नुकसान

  • विटामिन A की कमी से शरीर की ग्रोथ रुक जाती है। आँखों से सम्बंधित, त्वचा से सम्बंधित और भी बहुत सारे प्रकार के रोग हो जाते है।
  • विटामिन A की कमी से रतौंधी रोग हो जाता है।

विटामिन A युक्त फ़ूड  

  • ऐसे फ़ूड जिनसे आप विटामिन A प्रचुर मात्रा में प्राप्त कर सकते है निम्न है।
  • पनीर, अंडे, फिश, दूध और दही, नारंगी और पीले रंग के फ्रूट्स और सब्जियां (गाजर, संतरा), ब्रोकली, पालक आदि   

2. विटामिन B

विटामिन B पानी में घुलने वाला विटामिन है मतलब अगर आप कुछ दिन तक विटामिन B वाला भोजन ना करें तो शरीर में मौजूद विटामिन B पानी के साथ घुलकर शरीर से बाहर निकल सकता है और शरीर में इसकी कमी हो सकती है।  

विटामिन B कुल 8 प्रकार के होते है इन्हें विटामिन B फैमिली कहा जाता है।

  • विटामिन B1 – थायमिन
  • विटामिन B2 = राइबोफ्लेविन
  • वितामिन B3 = नियासिन
  • विटामिन B5 = पैंटोथेनिक एसिड
  • वितामिन B6 = पाइरिडोक्सीन
  • विटामिन B7 = बायोटिन
  • वितामिन B9 = फोलिक एसिड
  • विटामिन B12 = सायनोकोबालामिन

विटामिन B के फायदे

  • आप जो भी खाना खाते है उस खाने को ऊर्जा में बदलने का काम विटामिन B करता है।
  • स्वस्थ बालों के लिए विटामिन B बहुत जरुरी है। यह ब्लड में RBC (रेड ब्लड सेल) को बढ़ाता है।
  • शरीर में कोशिकाओं को स्वस्थ बनाये रखता है।    

विटामिन B की कमी से नुकसान

  • विटामिन B की कमी से शरीर में कमजोरी आ जाती है।
  • विटामिन B12 की कमी से नींद ना आने की समस्या हो सकती है।
  • विटामिन B की कमी से बाल झड़ने लगते है।
  • भूख ना लगना, वजन कम होना, हाथ और पैरो में कंपकपी होना।

विटामिन B युक्त फ़ूड

  • दूध, पनीर, अंडे, मीट, मछली, हरी पत्ते दार सब्जियां, सोयाबीन, मूंगफली, बादाम, अखरोट, मूसली, ओटस, ख़मीर, मशरूम, अवोकेडो, सूरजमुखी, साबुत अनाज आदि।

3. विटामिन C

विटामिन C भी पानी में घुलने वाला विटामिन है। इसलिए रोजाना आपके भोजन में विटामिन C की मात्रा जरुर होनी चाहिए।

विटामिन C के फायदे

  • विटामिन C को एस्कॉर्बिक एसिड के नाम से जाना जाता है। विटामिन C कोलेजन के उत्पादन में सहायता करता है जो बालों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।
  • विटामिन C एंटीओक्सिडेंट का उत्पादन करता है जो कि शरीर में मुक्त कणों से लड़ने का काम करते है और बालों को मजबूत करने का काम करते है।
  • विटामिन C नाख़ून, बालों, और त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा विटामिन है। 

विटामिन C की कमी से नुकसान

  • त्वचा रुखी और बेजान हो जाती है।
  • हड्डियों के जोड़ में दर्द होना।
  • घाव का धीरे ठीक होना।
  • विटामिन C की कमी से स्कर्वी नामक बीमारी हो सकती है जिसके कारण मसूड़ों से खून बहने लगता है।
  • विटामिन C की कमी से अनीमिया (खून की कमी) हो सकता है जिसके कारण शरीर के सभी अंगो में पौषण तत्व नही पहुँच पाते है और शरीर में कमजोरी हो जाती है।  

विटामिन C युक्त फ़ूड

  • विटामिन C संतरे, मिर्च, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, आलू, गुआवा (Guavas), कीवी फ्रूट, नींबू, पपीता, गोभी, और आवला में पाया जाता है।

4. विटामिन D

विटामिन D फैट में घुलने वाला विटामिन है। यह शरीर में कई दिनों तक स्टोर रह सकता है। जबकि पानी में घुलने वाले विटामिन ज्यादा दिन तक शरीर में स्टोर नही रह सकते।

विटामिन D के फायदे

  • विटामिन D इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ही जरुरी है।
  • विटामिन D की कमी से बाल पतले हो जाते है और धीरे-धीरे कमजोर होकर झड़ने लगते है।
  • विटामिन D स्कैल्प में नये पोर्स पैदा करता है जिससे सिर पर नये बाल उगते है।

विटामिन D की कमी से नुकसान

  • विटामिन D की कमी से रिकेट्स नामक रोग हो सकता है जिसके कारण हड्डियाँ कमजोर हो जाती है और जॉइंट्स में से चटकने की आवाज आने लगती है।
  • विटामिन D की कमी से शरीर में कमजोरी आ जाती है।
  • सिर के बाल झड़ने लगते है और व्यक्ति का मूड भी बदलता रहता है।
  • विटामिन D की कमी से व्यक्ति तनावग्रस्त और चिड़चिड़ा हो जाता है जो कि आगे चलकर बाल झड़ने की मुख्य वजह बनता है। 

विटामिन D युक्त फ़ूड

  • विटामिन D अधिकतर सफ़ेद चीजो में पाया जाता है।
  • विटामिन D दूध, दही, लस्सी, अंडे, मूली, पनीर, मशरूम, मछली, और सूर्य की रोशनी से प्राप्त होता है।

5. विटामिन E

विटामिन E भी वसा में घुलने वाला विटामिन है। यह शरीर में फ्री रेडिकल को मारने का काम करता है।

विटामिन E के फायदे

  • विटामिन E बालों के लिए सबसे जरुरी विटामिन में से एक है यह एक रिसर्च में भी सिद्ध हो चुका है कि 6 महीने तक विटामिन E की खुराक लेने वाले व्यक्तियों के बालों में 40% की ग्रोथ देखी गयी।
  • विटामिन E सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का काम करता है और स्कैल्प को हेल्थी बनाता है।

विटामिन E की कमी से नुकसान

  • विटामिन E की कमी से ब्लड में रेड ब्लड सेल की कमी हो जाती है।
  • विटामिन E की कमी से शरीर में मसल्स डैमेज हो सकती है, आँखे कमजोर हो सकती है, शरीर के अंगो पर कण्ट्रोल कम हो सकता है।

विटामिन E युक्त भोजन

  • विटामिन E मुख्य रूप से बादाम, मूंगफली, पालक, कद्दू, सूरजमुखी, सोयाबीन आयल, कीवी फ्रूट, ब्रोकली आदि में पाया जाता है।

आयरन

  • स्वस्थ शरीर के लिए आयरन बहुत ही जरुरी होता है शरीर का 70% आयरन ब्लड में पाया जाता है।
  • आयरन ब्लड में रेड ब्लड सेल बनाने का काम करता है जो कि पूरे शरीर में ऑक्सिजन को पहुँचाने का काम करती है।
  • आयरन सुगर को ऊर्जा में बदलने का काम करता है।
  • आयरन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • आयरन बालों, नाखुनो और त्वचा के लिएय बहुत ही महतवपूर्ण है।    

आयरन युक्त भोजन

  • आयरन मुख्य रूप से चुकंदर, आवला, जामुन, पिस्ता, नींबू, अनार, सेव, पालक, किशमिश, खजूर, सूखा मेवा आदि

निष्कर्ष

बालों को झड़ने से रोकने के लिए कुछ लोग सभी तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते है लेकिन वो कुछ भी काम नही करते क्योंकि उनके शरीर में विटामिन की कमी होती है।

इसलिए आप पहले अपना विटामिन का चेक अप करवाए ताकि आपको बाल झड़ने का सही कारण पता चल सके। विटामिन का चेक अप कैसे करवाना है इसके बारे में मैंने एक आर्टिकल में बताया है उसे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।     

जल्दी मोटापा कम करने के 3 तरीके

पाचन शक्ति बढ़ाने के 4 अन्य तरीके

DIP डाइट प्लान : ऐसी डाइट जो कैंसर को भी ठीक कर दे

योग क्या है | योग की 6 शाखाएँ

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!