Visualization क्या है धन, सफलता के लिए विज्युलाइजेशन
आप प्रतिदिन जाने-अनजाने में विज्युलाइजेशन करते है और बचपन से करते आये है। इस संसार में कोई भी व्यक्ति ऐसा नही है जो विज्युलाइजेशन नही करता है। आज हम जानेंगे कि विज्युलाइजेशन क्या और विज्युलाइजेशन कैसे करते है।
विज्युलाइजेशन करने के बहुत सारे फायदे होते है लेकिन आप जो विज्युलाइजेशन कर रहे है। वह आपके लिए फायदेमंद है या नही? विज्युलाइजेशन करने का सही तरीका क्या है? विज्युलाइजेशन कब करना चाहिए? इन सबके बारे में जानने के लिए यह पूरा आर्टिकल पढ़े।
Table of Contents
विज्युलाइजेशन क्या है
विज्युलाइजेशन का मतलब होता है कल्पना करना या अपने मन में किसी भी घटित या अनघटित घटना का चित्रण करना विज्युलाइजेशन में आप उन सभी चीजो को सच साबित होता हुआ देखते है जो आप अपने जीवन में पाना चाहते है
आप किसी चीज का जितनी अच्छी तरह से विज्युलाइजेशन कर सकते है उसे उतने ही लम्बे वक्त तक याद रख सकते है।
विज्युलाइजेशन कौन करता है
हम सभी जाने-अनजाने में विज्युलाइजेशन करते है। विज्युलाइजेशन के बिना किसी काम को करना ठीक वैसा ही है जैसा बिना गंतव्य की रेलगाड़ी में बैठना, वह कहाँ जाएगी किसी को नही पता।
विज्युलाइजेशन के कुछ उदाहरण:
1. शिल्पकार
एक शिल्पकार जब किसी उबड़-खाबड़ पत्थर को देखता है तो तो वह अपने मन में एक मूर्ति का आकार सोच लेता है और उसी के हिसाब से उस पत्थर को काटता-छांटता है।
2. चित्रकार
एक चित्रकार चित्र बनाना शुरू करने से पहले ही अपने मन में उस आकृति को सोच लेता है जिसे वो केनवास पर उकेरना चाहता है।
3. कोरियोग्राफर
एक कोरियोग्राफर गाने को सुनते ही अपने मन में सभी स्टेप्स तैयार कर लेता है और फिर दूसरे लोगो को वो स्टेप्स सिखाता है।
दिए गये उदाहरण के आधार पर बताये कि क्या आपको लगता है कि ये सभी लोग बिना विज्युलाइजेशन के अपना काम बेहतरीन तरीके से कर सकते थे।
विज्युलाइजेशन से क्या होता है
विज्युलाइजेशन से आपको एक दिशा मिलती है उस दिशा में चलकर आप मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते है।
यह बात सिर्फ एक कोरियोग्राफर, शिल्पकार और चित्रकार पर ही लागु नही होती बल्कि आपके जीवन पर भी लागु होती है।
आप अपने जीवन में जो बनाना चाहते है अगर आप सही तरीके से विज्युलाइजेशन करते है तो आप वही बन जाते है।
जाने-अनजाने में होता विज्युलाइजेशन
आप दिनभर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के विज्युलाइजेशन करते रहते है चूँकि अभी आपको विज्युलाइजेशन की ताकत का पता नही है लेकिन जब आपको पता चलेगा तब आप नकारात्मक विज्युलाइजेशन करना पूरी तरह से छोड़ देंगे।
अगर आप सोचते है कि आपके साथ हमेशा बुरा होता है तो वह इसलिए होता है क्योंकि आप हमेशा नकारात्मक विज्युलाइजेशन करते है।
चलिए अब हम जानते है कि आप जाने-अनजाने में कैसे विज्युलाइजेशन करते है।
1. जब आप कोई विवरण सुनते है तब
जब आपका कोई दोस्त विदेश घूमकर आता है और वहां उसने क्या-क्या देखा और क्या-क्या किया इन सबके बारे में जब वर्णन करता है तो आप अपने मन में उन सभी बातों का चित्र बनाने लग जाते है और ठीक वैसा ही महसूस करने की कोशिश करते है जैसा आपके दोस्त ने किया था इस समय आप विज्युलाइजेशन कर रहे है।
2. जब आप पुरानी बातों को याद करते है
जब आप अपने साथ घटी किसी अच्छी या बुरी घटना को याद करते है तो आप जाने-अनजाने में विज्युलाइजेशन कर रहे होते है।
3. जब आप झूठ बोलते है
जब आप किसी बात को लेकर झूठ बोलते है तो आप अपने मन में विज्युलाइजेशन के द्वारा मनगढ़ंत बाते बनाते है फिर एक के बाद एक झूठ बोलते जाते है और विज्युलाइजेशन करते चले जाते है।
4. जब आप भविष्य की बाते करते है तब
जब आप सोचते है कि बड़ा होकर मैं डॉक्टर या इंजिनियर बनूँगा और अच्छे-अच्छे काम करूँगा तो आप उस समय विज्युलाइजेशन कर रहे होते है।
जैसे एक दुकानदार बोलता है कि मंदी ऐसे ही चलती रही तो एक दिन दुकान बंद करनी पड़ेगी उस समय वह विज्युलाइजेशन कर रहा होता है।
विज्युलाइजेशन के परिणाम
आपके जीवन में जो भी अच्छी या बुरी चीजे होती है वो जाने-अनजाने में किये जाने वाले विज्युलाइजेशन के कारण ही होती है।
जब आप विज्युलाइजेशन करते है तो आपका अवचेतन मन उस चीज को आपके लिए हासिल करने में लग जाता है। अवचेतन मन क्या होता है और आप कैसे अवचेतन मन के द्वारा अपनी मनचाही चीज को हासिल कर सकते है इसके बारे में मैंने विस्तार से एक आर्टिकल लिखा है।
आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी “अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात आपको उसे हासिल करने में मदद करती है”।
शिद्दत से चाहने का मतलब है विज्युलाइजेशन करना प्रकृति का एक नियम है आप जो भी विज्युलाइजेशन करते है आपके सामने वही चीज सच में प्रकट हो जाती है।
विज्युलाइजेशन का प्रयोग कहाँ करें
जब आपको पता चल गया है कि विज्युलाइजेशन करने पर आप किसी भी चीज को अपने जीवन में हासिल कर सकते है। तो क्यों ना उसी चीज के बारे में विज्युलाइजेशन करें जो आपको अपने जीवन में चाहिए।
विज्युलाइजेशन का प्रयोग दो प्रकार से किया जा सकता है
- किसी भी समस्या से बाहर निकलने के लिए
- जीवन में सुख और समद्धि प्राप्त करने के लिए
चलिए इन दोनों के बारे में विस्तार से जानते है
1. किसी भी समस्या से बाहर निकलने के लिए विज्युलाइजेशन
प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक जीवन में छोटी और बड़ी समस्याए आती रहती है। इन सभी समस्यायों से बाहर निकलने के लिए आप विज्युलाइजेशन का प्रयोग कर सकते है।
इन समस्यायों के उदाहरण निम्न है-
- मेरा ब्लड प्रेशर घटता और बढ़ता रहता है।
- मेरी दुकान पर बहुत कम ग्राहक आते है।
- परीक्षा में मुझे अच्छे नंबर चाहिए लेकिन पढ़ने में मेरा मन नही लगता।
- मेरी पति/पत्नी कुछ नही समझती।
- मुझे बहुत काम करता हूँ लेकिन फिर भी लोग मुझसे खुश नही होते।
- मैं पढ़ाई तो बहुत करता हूँ लेकिन परीक्षा में भूल जाता हूँ।
- ऑफिस में लोग मेरी इज्जत नही करते।
- सब लोग मेरा मजाक उड़ाते है।
- मेरी नौकरी नही लग रही है।
- मैं पैसे की कमी के कारण हमेशा परेशान रहता हूँ।
- मेरे जीवन में कुछ नही अच्छा नही चल रहा इसलिए मैं हमेशा तनाव में रहता हूँ।
2. जीवन में सुख और समद्धि प्राप्त करने के लिए विज्युलाइजेशन
आप चाहे अपने जीवन से कितने भी खुश क्यों ना हो फिर भी विज्युलाइजेशन आपके जीवन में और अधिक ख़ुशी ला सकता है।
निम्न चीजो का विज्युलाइजेशन करके आप अपने जीवन में और अधिक सुख और समद्धि पा सकते है।
- आरामदायक जीवन जीने के लिए
- अपने व्यवसाय में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की करने के लिए।
- जीवनभर स्वस्थ, चुस्त और दुरस्त रहने के लिए।
- आद्यात्मिक उन्नति के लिए।
- आदर सम्मान और प्रतिष्ठा पाने के लिए।
नोट : आप अपने मणिपुर चक्र को बैलेंस करके भी जीवन में आदर-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा हासिल कर सकते है।
विज्युलाइजेशन के प्रकार
जैसा की आपको पता है विज्युलाइजेशन दो प्रकार का होता है
- अनजाने में होने वाला विज्युलाइजेशन
- जाग्रत अवस्था में किया जाने वाला विज्युलाइजेशन
अनजाने में विज्युलाइजेशन के उदाहरण ऊपर दिए गये है।
जाग्रत अवस्था में जो विज्युलाइजेशन किया जाता है उसका एक तरीका होता है। विज्युलाइजेशन का अधिक से अधिक तथा जल्दी से जल्दी लाभ लेने के लिए आपको उस तरीके को फॉलो करना बहुत जरुरी है इस तरीके के स्टेप्स आगे बताये गये है।
विज्युलाइजेशन करने के 5 स्टेप्स
किसी भी काम को अगर सही तरीके से किया जाये तो उससे अधिक से अधिक परिणाम प्राप्त किये जा सकते है ठीक उसी तरह विज्युलाइजेशन का लाभ लेने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।
स्टेप 1: आपको क्या चाहिए पहले यह पक्का कर ले
सबसे पहले आपको अपने मन में यह स्पष्ट कर लेना है कि आपको क्या चाहिये। उदाहरण के तौर पर नया घर, नई गाड़ी, अच्छे मार्क्स, नौकरी, अच्छा स्वास्थ्य आदि।
स्टेप 2: आपको जो चाहिए उसकी एक मनगढ़ंत कहानी बनाओ
आप जिस चीज को हासिल करना चाहते है उसके लिए एक मनगढ़ंत कहानी बनाओ कि वह आपको मिल चुकी है और आपको अपनी आँखे बंद करके यह एक सपने के रूप में देखना है।
उदाहरण के तौर पर अगर आपको एक नया घर चाहिए तो अपनी आँखे बंद करके उस घर को देखो, अपने आपको घर में घूमते हुए, खाना खाते हुए, गाड़ी पार्किंग में लगाते हुए, सफाई करते हुए, तथा घर के पर्दों का रंग देखो।
स्टेप 3: घटनाओं की स्क्रिप्ट लिखो
आपको अपने सपने की स्क्रिप्ट लिखनी है आपको सपने की गहराई में अधिक से अधिक उतरना है जैसे घर बाहर से कैसा दिखता है, घर के सामने कितनी सीढियाँ है, घर में कुल कितने कमरे है, कमरों की दीवारों का रंग कैसा है, घर के पर्दे और सोफे का रंग कैसा है, रसोई में किस रंग की टाईल्स लगी है, घर में किस पत्थर का फर्श है और उसका रंग कैसा है, आपका अपना कमरा कौनसा है, कमरे में कितनी खिड़कियाँ है आदि।
आपको अपनी स्क्रिप्ट इस प्रकार लिखनी है कि आप स्वयं उसमे भाग ले रहे है।
कहानी के फोटो देखने के बजाय उसको चलते-फिरते देखना है।
आपको घटना को इस प्रकार देखना है कि वह कहानी सच साबित हो चुकी है और आप उन चीजो का आनंद ले रहे है जो आपको चाहिए थी।
आपकी कहानी में रंग, चीजो के आकार, स्थान आदि भी शामिल करना है।
जहाँ तक संभव हो वहां की गंध, स्वाद को भी अनुभव करने की कोशिश करो।
स्टेप 4: अपनी स्क्रिप्ट को सिम्बोलाइज़ करें
अब आपको अपनी स्क्रिप्ट के कुछ प्रतीक तैयार करने की आवश्यकता है मतलब कि आपको जो भी चाहिए उसके प्रतीक के रूप में किसी चीज को अपने कमरे की दीवार पर लगा लें ताकि जब भी आप उसे देखे तो आपको अपना सपना याद आ जाये।
ऐसा करने पर आप दिन में कई बार विज्युलाइजेशन कर पाएंगे आप जितनी अधिक बार विज्युलाइजेशन करेंगे उतना ही अधिक आप अपने लक्ष्य पर फोकस रख सकेंगे।
सिम्बोलाइज़ कैसे करें
- अगर आपको नया घर चाहिए तो वैसे ही एक घर का बड़ा पोस्टर अपने कमरे की दीवार पर लगा लें।
- अगर आपको नई गाड़ी चाहिए तो उसी गाड़ी की फोटो अपने कमरे में लगा लें
- अगर आप डॉक्टर, पायलट, क्रिकेटर बनना चाहते है तो उसी से सम्बंधित किसी व्यक्ति की फोटो अपने कमरे में लगा लें।
स्टेप 5: विज्युलाइजेशन करें
अब आपके दिमाग में एक कहानी बनकर तैयार है और आपने उसको सिम्बोलाइज़ भी कर लिया है ताकि आपको वह बार-बार आपकी आँखों के सामने नजर आती रहे।
अब जब भी आपको वह फोटो दिखेगी तो आपके मन में अपने आप विज्युलाइजेशन शुरू हो जायेगा।
आप जितनी सिद्दत से विज्युलाइजेशन करेंगे आपको परिणाम उतनी ही जल्दी हासिल होंगे। आपका अवचेतन मन आपको उन्हें हासिल करने में आपकी मदद करेगा।
अगर आप मैडिटेशन करते है तो आपको विज्युलाइजेशन में बहुत अधिक फायदा होगा
पढ़े: मैडिटेशन क्या है और मैडिटेशन के 4 प्रकार
विज्युलाइजेशन करने का सही समय
विज्युलाइजेशन करने का सबसे सही समय आँख खुलते ही तथा रात को नींद आने से कुछ मिनट पहले का होता है।
पूरा समझने के लिए आगे पढ़े
जब आप जाग्रत अवस्था में विज्युलाइजेशन करते है तो आपका मन आपके विज्युलाइजेशन के खिलाफ तर्क करता है।
जैसे अगर आप सोचते है कि आपको एक नई गाड़ी चाहिए तो आपका मन बोलेगा कि तुम्हारे पास घर चलाने के तो पैसे नही है गाड़ी के पैसे कहाँ से आयेंगे? ऐसा होने पर आप विज्युलाइजेशन पर अपना पूरा ध्यान नही लगा पाएंगे।
इसलिए आपको विज्युलाइजेशन से पहले अपने शरीर को शिथिल करना पड़ेगा।
जब आप खाना खाते है और बेड पर लेट जाते है तो थोड़ी देर में ही आपको नशा सा होने लगता है उस समय आप शिथिल अवस्था में होते है उस समय आपका दिमाग काम नही करता लेकिन आपके आस-पास क्या हो रहा है वह आपको सब पता चल रहा होता है।
शिथिल अवस्था में आपका मन तर्क नही कर सकता इसलिए विज्युलाइजेशन करने के लिए इसी अवस्था को सबसे बढ़िया माना जाता है।
आपका शरीर प्राकृतिक रूप से दिन में दो बार शिथिल अवस्था में होता है 1. सुबह आँख खुलने के तुरंत बाद 2. रात को नींद आने के 1 या दो मिनट पहले
लेकिन आप अपने आपको कभी भी शिथिल अवस्था में ले जा सकते है।
विज्युलाइजेशन में आपको अपने दिमाग को कण्ट्रोल करना पड़ता है तभी आप इसका अधिक फायदा उठा सकते है
पढ़े: दिमाग को कण्ट्रोल करने के 10 तरीके
शरीर को शिथिल (अर्धजाग्रत) कैसे करें
- सबसे पहले आराम दायक स्थिति में फर्श या बेड पर लेट जाएँ।
- उसके बाद आपने शरीर को ढीला छोड़ दें।
- अपने ध्यान को अपनी सांसो पर लगाए और अपने मन में इस लाइन को बार-बार दोहराए – मेरा शरीर धीरे-धीरे शिथिल हो रहा है, मेरे पैर, मेरा पेट, मेरी छाती, मेरे हाथ, मेरे कंधे और मेरा सिर धीरे-धीरे शिथिल हो रहे है।
- लगभग 5 से 10 मिनट में आप अपने आपको शिथिल अवस्था में पाएंगे।
- अब आपको विज्युलाइजेशन करना है इस समय किया गया विज्युलाइजेशन आपको अधिक से अधिक लाभ पहुँचायेगा।
- लगभग 5 मिनट विज्युलाइजेशन करने के बाद आपको फिर से अपने ध्यान को नार्मल कर लेना है तथा आप वहां से उठ सकते है।
- ऐसा आपको दिन में कम से कम दो या तीन बार करना है सुबह, दोपहर और शाम।
विज्युलाइजेशन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
आपके मन में अपने लक्ष्य को लेकर थोड़ी भी शंका तथा संकोच नही होना चाहिए।
आपको विज्युलाइजेशन पर पूरा भरोसा रखना है आपको आपके मनचाहे परिणाम जरुर मिलेंगे।
आपको अपने विज्युलाइजेशन के बारे में दूसरे लोगो को नही बताना है।
विज्युलाइजेशन करते समय आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने का समय भी निर्धारित कर लेना है। आपका लक्ष्य जितना बड़ा है उस हिसाब से समय निर्धारित करना है जैसे आगे अपने वाले 2 वर्षो में मेरे पास खुद की एक गाड़ी होगी।
विज्युलाइजेशन का एक उदाहरण
Q1. अगर आपका पढ़ाई करने में मन नही लगता है तो किस प्रकार विज्युलाइजेशन करना है?
- सबसे पहले आपको अपने शरीर को शिथिल अवस्था में ले जाना है।
- फिर अपने आपको घर में स्टडी टेबल पर पढ़ाई करते हुए देखना है।
- आपको पढ़ाई करते हुए 6 घंटे हो गये है और आप अपनी जगह से उठ भी नही रहे है और मन लगाकर पढ़ाई किये जा रहे है।
- आपके घर वाले आपके बारे में बातें कर रहे है कि आजकल इसे क्या हो गया है? जब देखो तब पढ़ाई करता रहता है।
- स्कूल में आपके अच्छे मार्क्स आने लगे है और सभी टीचर आपकी तारीफ भी कर रहे है।
- आपके सभी दोस्तों को इस बात पर विश्वास भी नही हो रहा है।
- आप अपनी क्लास के सबसे होशियार स्टूडेंट बन गये है और सभी स्टूडेंट आपके पास अपने डाउट लेकर आ रहे है।
- और फाइनल एग्जाम में आपने अपनी क्लास में सबसे ज्यादा मार्क्स हासिल किये है और आपके घर वाले पूरे मोहल्ले में लड्डू बाँट रहे है।
निष्कर्ष
विज्युलाइजेशन के द्वारा लोगो ने अपनी भयंकर बीमारियों का ईलाज करके डॉक्टरो को भी हैरान कर दिया है जैसे कैंसर, एड्स, ब्लड प्रेशर, स्किन प्रॉब्लम, आँखों का ईलाज, लकवा आदि।
विज्ञान भी इस बात को मानती है कि विज्युलाइजेशन के द्वारा आप जीवन में किसी भी चीज को हासिल कर सकते है। आज से ही आप भी विज्युलाइजेशन करना शुरू कर दें 10 दिन में ही आपको इसके परिणाम दिखने शुरू हो जायेंगे।
दिमाग को कण्ट्रोल करने के 10 तरीके
मैडिटेशन क्या है और मैडिटेशन के 4 प्रकार
मणिपुर चक्र को बैलेंस कैसे करें
Share
Sir mujhe lagta hai ki Mai in sabhi cheejo ke as pas hu Jo cheeje Apne bati hai Mai unhe bahut pahle se mahsoos aur anubhao kr Raha hnu
Sir law of attraction ke bare bataye
Mai ne iska bhi anubhao Kiya hai par Mai ise
Pahle aise hi sanyog manta tha
PR kuchh jankari hone ke bad kuchh
Aur janna chahta hu
Sir jaroor kuchh bataye about
Law of attraction
good How can i get it in soft copy plz to Guide Others
great Content
to
Thanks Devansh Raje
If you want to know more about visualization then read this book “The power of your subconscious mind”
Wow amazing you cleared all my doubts .
Thank you
Thanks Sandeep