Study table ko kaise sajaye – स्टडी टेबल को कैसे सजाएं
Study table ko kaise sajaye : प्रत्येक स्टूडेंट की है ख्वाहिश होती है कि वे अपने रूम तथा स्टडी टेबल को अपनी पसंद के अनुसार डेकोरेट करें, लेकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी ना होने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं।
Study table ko kaise sajaye इसके बारे में मैं आज आपको विस्तार से जानकारी दूंगा। उसके बाद आप अपनी स्टडी टेबल को अपनी पसंद के हिसाब से डेकोरेट कर सकेंगे।
Table of Contents
स्टडी टेबल को सजाने के फायदे

अगर आप अपनी स्टडी टेबल को अपने हिसाब से सजाते हैं तो इससे आपकी पढ़ाई पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
आप अपने हिसाब से डेकोरेट की हुई स्टडी टेबल पर ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं।
आपकी पढ़ाई में रुचि बढ़ती है।
आप खुश मन के साथ पढ़ाई करते हैं।
अगर आप पढ़ाई से बोर हो जाते हैं तो अपनी पसंदीदा चीजों को निहार सकते हैं।
आपकी स्टडी टेबल आप की लंबाई के हिसाब से होने के कारण आप आराम से बैठ कर पढ़ाई कर सकते हैं
स्टडी टेबल को जब आप खुद सजाते हैं तो वह स्टडी टेबल आपका आपके घर में सबसे बेस्ट स्थान बन जाती है।
आपका पढ़ाई में कंसंट्रेशन बढ़ता है जिससे आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।
पढ़े : Revision कैसे करे Revision करने का वैज्ञानिक तरीका
Study table ko kaise sajaye
स्टडी टेबल को सजाने के लिए आपके पास बहुत सारे ऑप्शन है। अब मैं आपको एक-एक करके सभी Ideas के बारे में बताता हूं जिनकी मदद से आप अपनी स्टडी टेबल को सजा सकते हैं।
1. खुद की हाइट के हिसाब से स्टडी टेबल खरीदें
अगर आपने अभी तक स्टडी टेबल नहीं खरीदी है तो खरीदने से पहले आप खुद बाजार जा कर चेक करें फिर खरीदें।
अगर स्टडी टेबल आपकी हाइट के हिसाब से नहीं होगी तो आप लंबे समय तक उस पर बैठ नहीं पाएंगे। आपको कमर, गर्दन या कंधे में दर्द हो सकता है।
अगर आपके पास पहले से ही स्टडी टेबल है तो उसे अपनी हाइट के हिसाब से ऊपर या नीचे कर ले।
पढ़े : पढाई करने का SQ3R फार्मूला क्या है
2. बैठने के लिए बढ़िया कुर्सी ख़रीदे

मार्केट में बैठने के लिए हजारों प्रकार की कुर्सियां मौजूद है।
आपको ज्यादा आरामदायक कुर्सी नहीं खरीदनी है वरना आपको उस पर बैठने के थोड़ी देर में ही आलस आने लगेगा और आप अधिक देर तक पढ़ाई नहीं कर पाएंगे।
अपनी साइज तथा हाइट के हिसाब से ही कुर्सी खरीदें।
पढ़े : पढाई करने का सही समय क्या है सुबह, दिन या रात
3. अपने पसंदीदा रंग से डेकोरेशन करें
आपको सभी चीजें (जो भी आगे बताई गई हैं) अपने पसंदीदा रंग की ही चुननी चाहिए।
आपका जो भी पसंदीदा रंग है आप उसी रंग की टेबल तथा कुर्सी खरीदें। अगर टेबल आपको उस रंग में ना मिले जिस रंग की आपको चाहिए तो आप उसे रंग भी करवा सकते है।
आपका पसंदीदा रंग आपको खुशी का अहसास करवाता है।
इसकी वजह से आप ज्यादा मन लगाकर पढ़ाई कर सकते हैं।
पढ़े : स्टूडेंट को कितने घंटे सोना चाहिए?
4. छोटा नोटिस बोर्ड लगा सकते हैं

एक छोटा नोटिस बोर्ड या Cork Board भी लगा सकते हैं।
आपको जो भी जरूरी काम करने हैं उन्हें याद रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोटिस बोर्ड पर आप Maths के महत्वपूर्ण फार्मूला लिख सकते हैं।
अगर आपका कोई पसंदीदा स्लोगन है तो आप खुद को मोटिवेट रखने के लिए उसे भी लिख सकते हैं।
5. छोटा पौधा भी लगा सकते है

आप अपनी स्टडी टेबल को सजाने के लिए छोटे गमले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
छोटा पौधा आपको हरियाली का अहसास करवाता है।
जब भी आप पढ़ाई करते-करते बोरियत महसूस करें तो थोड़ी देर तक उसको निहार सकते हैं।
पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है तथा यह वातावरण को भी शुद्ध तथा साफ रखते हैं।
टाइम पास करने के लिए आप इसमें पानी डाल सकते हैं तथा इसकी कटिंग भी कर सकते हैं।
गमले का रंग आपको वही रखना है जो आपको पसंद हो।
पढ़े : बुक के लम्बे आंसर को चुटकी में कैसे याद करें
6. पेंसिल होल्डर पर कोई डिजाइन बनाएं

अगर आपको आर्ट करना पसंद है तो आप अपने पेंसिल होल्डर पर अपनी पसंद की आर्ट बना सकते हैं।
आप इसे किसी चमकदार प्रिंट वाले पेपर से Wrap कर सकते हैं।
पेपर को बीच-बीच में से कट करके कोई डिजाइन भी बना सकते हैं।
पेंसिल होल्डर में आप अपने पेन, पेंसिल, रबड़, स्केल आदि सामान रख सकते हैं जिससे आपको बार-बार उन्हें ढूंढना नहीं पड़ेगा।
7. फैमिली फोटो दीवार पर लगा सकते हैं

आप अपने परिवार की फोटोज को फ्रेम करवाकर दीवार पर लगा सकते हैं।
अगर आप कहीं घूमने गए हो तो वहां की अच्छी फोटो को फ्रेम करवा कर दीवार में लगवा ले।
पुरानी फोटोज को देखकर आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं जिससे आपका मन फिर से फ्रेश हो जाता है।
पढ़ाई में बोरियत होने पर ऐसी चीजें आपकी बहुत मदद करती हैं।
सभी फोटोज की फ्रेम आपके अपने पसंदीदा रंग की ही लगवानी है।
8. स्टडी टेबल में Drawer का इस्तेमाल

स्टडी टेबल के Drawer में आप ड्राई फ्रूट्स रख सकते हैं।
पढ़ाई करते समय बीच-बीच में आप इनको खा सकते हैं।
Drawer में ड्राई फ्रूट्स रखने पर आपको बार-बार रसोई में नहीं जाना पड़ेगा।
जब भी आपका मन करे आप उन्हें खा सकते हैं।
इसके अलावा बहुत कम काम में आने वाली चीजें जैसे एक्स्ट्रा पेन, पेंसिल आदि रख सकते हैं।
Drawer में आप अपने कंप्यूटर की केबल, अपने हेडफोन भी रख सकते हैं।
9. कंप्यूटर के मॉनिटर को दीवार में लगवाए
अगर आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो स्टडी टेबल पर इसे रखने से जगह बहुत कम हो जाती है। इसलिए कंप्यूटर के मॉनिटर को आप सामने दीवार में लगवा सकते हैं।
इससे आपको बार-बार कंप्यूटर को इधर-उधर नहीं करना पड़ेगा।
कंप्यूटर का मॉनिटर दीवार में लगाने से आपको मॉनिटर को देखने के लिए अपनी कमर सीधी करके बैठना पड़ेगा जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा।
इससे आपको कमर दर्द जैसी प्रॉब्लम नहीं होगी।
10. किताबे रखने के लिए Book Shelf ख़रीदे

आप अपनी किताबों को रखने के लिए Book Shelf भी खरीद सकते हैं।
इससे यह फायदा होगा कि आपकी सारी किताबें एक स्थान पर सुरक्षित तथा व्यवस्थित ढंग से रहेंगी।
अगर आप अपनी किताबों को स्टडी टेबल पर रखते हैं तो इससे पढ़ने की जगह बहुत कम हो जाती है।
मार्केट में छोटी तथा बड़ी अलग-अलग साइज की बहुत सारी Book Shelf मिलती हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं।
पढ़े : अंग्रेजी बोलना सीखने के 6 रामबाण सूत्र
11. बढ़िया रोशनी के लिए टेबल लैंप का इस्तेमाल करें

पढ़ते समय अच्छी लाइट का होना जरुरी होता है डॉक्टर भी यही कहते है।
कम लाइट की वजह से आँखो पर गहरा असर पड़ता है जिससे आपकी आँखे जल्दी ख़राब हो सकती है।
इसलिए आपको एक बढ़िया टेबल लैंप खरीदना चाहिए।
निष्कर्ष
तो इस आर्टिकल में अपने जाना कि अपनी Study table ko kaise sajaye
स्टडी टेबल को सजाकर आप अपनी क्रिएटिविटी भी लोगो को दिखा सकते है।
स्टडी टेबल सजाकर आप उसे अपना सबसे पसंदीदा स्थान बना सकते है।
नोट्स बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका
पढाई करने का SQ3R फार्मूला क्या है
Revision कैसे करे Revision करने का वैज्ञानिक तरीका
स्टूडेंट को कितने घंटे सोना चाहिए?
बुक के लम्बे आंसर को चुटकी में कैसे याद करें
पढाई करने का सही समय क्या है सुबह, दिन या रात
Share