साइंटिस्ट के अनुसार पढाई करने का सबसे बढ़िया समय
Padhai karne ka sahi time : अगर आप एक स्टूडेंट है तो पढ़ाई करना आपके लिए बहुत ही जरूरी है अच्छी नौकरी पाने, अच्छी लाइफस्टाइल जीने के लिए तथा मानव जाति के लिए कुछ नया आविष्कार करने के लिए पढ़ाई करना बहुत ही आवश्यक है।
प्रत्येक स्टूडेंट Padhai karne ka sahi time जानना चाहता है। लेकिन प्रत्येक स्टूडेंट का दिमाग अलग अलग होता है इसलिए पढ़ाई करने का टाइम भी अलग अलग होता है।
किसी स्टूडेंट को सुबह पढ़ाई करना अच्छा लगता है तो किसी को दिन में तथा किसी को रात में।
अलग-अलग समय पर पढ़ाई करने के भी अलग अलग फायदे हैं।
आपके लिए कौन सा टाइम बेस्ट रहेगा चलिए इसके बारे में जानते है।
Table of Contents
समय का पढ़ाई पर क्या प्रभाव पड़ता है
प्रत्येक व्यक्ति के अंदर एक बायोलॉजिकल क्लॉक होती है। एक ऐसी घड़ी जिसके अनुसार हमारा शरीर कार्य करता है।
इसी बायोलॉजिकल क्लॉक के कारण हमारा शरीर दिन में एनर्जी के कई उतार-चढ़ाव से गुजरता है।
इसी कारण समय का हमारे प्रत्येक कार्य पर असर पड़ता है। कौन सा कार्य आप किस समय पर सबसे बढ़िया तरीके से कर सकते हैं यह तो आपको आपका शरीर ही बता सकता है।
एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए सही समय पर रिवीजन करना भी बहुत जरुरी है। बढ़िया तरीके से रिवीजन करने के लिए आपको रिवीजन करने का वैज्ञानिक तरीका पता होना चाहिए।
Padhai karne ka sahi time सुबह, दिन या रात
अगर सीधी भाषा में बात करें तो पढ़ाई करने का कोई भी ऐसा टाइम नहीं है जो सबके लिए समान रूप से कार्य करेगा।
कुछ लोग कहते हैं कि सुबह 4:00 से 8:00 तक का समय पढ़ाई करने का सबसे बढ़िया समय होता है। लेकिन कुछ स्टूडेंट तो इस समय अपने बिस्तर से सोकर उठ भी नहीं पाते अगर उठ भी जाएंगे तो उन्हें नींद आती रहेगी।
अब आप ही बताइये क्या ऐसे स्टूडेंट सुबह जल्दी उठकर पढाई कर सकते है।
ऐसे स्टूडेंट दिन में या रात में अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकते हैं। इसलिए ऐसे स्टूडेंट्स के लिए सुबह का समय पढ़ाई करने के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। जबकि कुछ स्टूडेंट को सुबह पढ़ाई करना अच्छा लगता है और उन्हें नींद भी नहीं आती।

प्रत्येक स्टूडेंट को अलग-अलग समय पर पढ़ाई करना अच्छा लगता है इस कारण सभी स्टूडेंट के लिए पढ़ाई करने का सही समय भी अलग-अलग होता है।
दिन में अलग-अलग समय पर पढ़ाई करने के भी अलग अलग फायदे हैं। आपके लिए कौन सा समय बेस्ट है यह आपको ही डिसाइड करना है।
अगर आप पढ़ा हुआ भूल जाते है तो आपको पढाई करने के SQ3R फार्मूले का इस्तेमाल करना चाहिए।
1. सुबह के समय पढ़ाई करने के फायदे
- सुबह के समय दिमाग फ्रेश तथा तरोताजा रहता है।
- नई जानकारी को अच्छी तरह ऑब्जर्व कर सकता है।
- सुबह-सुबह वातावरण में ठंडक रहती है जिस कारण आपका पढ़ाई करने में मन लगता है।
- सुबह के समय ज्यादा शोर भी नहीं होता है पढाई करने के लिए आपको शांत वातावरण मिलता है।
2. दिन में पढ़ाई करने के फायदे
- दिन में पढाई करने का एक फायदा यह है कि आप अपने दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी कर सकते हैं।
- अगर आपको कोई प्रॉब्लम आती है तो उसी समय दोस्तों के साथ डिस्कस कर सकते हैं।
- ग्रुप स्टडी में आप एक दूसरे का टेस्ट भी ले सकते हैं।
- दिन में पढ़ाई करने से आपको सुबह जल्दी नहीं उठना पड़ता जिससे आपकी नींद भी खराब नहीं होती।
3. रात में पढ़ाई करने के फायदे
- रात का वातावरण शांत होता है।
- घर के दूसरे सदस्य सो जाते हैं जिसे पढ़ाई में कोई डिस्टरबेंस नहीं होता।
- रात के समय हमारे दिमाग की क्रिएटिविटी बढ़ जाती है।
- अगर आप रात को लेट सोते हैं तो आपके लिए पढ़ाई करने का यह बेस्ट समय है।
कैसे पता करें कि आपके लिए पढ़ाई का सही टाइम कौन सा है
आपके लिए पढ़ाई करने का बेस्ट टाइम क्या है यह आप ही पता लगा सकते हैं और कोई नहीं।
मैंने आपको पढ़ाई करने के अलग अलग समय तथा उनके फायदे बताए हैं।
आपको इनमे से कौन सा समय सही लगता है, किस टाइम आप फ्री रहते हैं, किस टाइम आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं, किस टाइम आपका दिमाग ज्यादा सीखने के लिए प्रेरित होता है यह सब आपको अपने-अपने स्तर पर देखना है।
अगर आपका दोस्त सुबह पढ़ाई करता है तो आप उसे देखकर सुबह पढ़ाई करना शुरू मत कर देना, आपको अपने हिसाब से पढ़ाई करनी है।
याद रखें प्रत्येक स्टूडेंट का पढ़ने का समय अलग अलग होता है और सही समय पर ही आप ज्यादा अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं।
पढ़े हुए को लम्बे समय तक याद रखने के लिए आपको माइंड मैपिंग का use करना चाहिए।
निष्कर्ष
तो इस आर्टिकल में आपने जाना कि सभी स्टूडेंट का Padhai karne ka sahi time कैसे अलग अलग होता है।
आप भी अपने सही टाइम का पता लगाईये और उसी टाइम पर पढाई करना शुरु कर दीजिये।
क्योंकि सही टाइम पर ही आप ज्यादा अच्छे से पढाई कर सकते है। और एग्जाम अच्छे नंबरो से पास कर सकते है।
अंग्रेजी बोलना सीखने के 6 रामबाण सूत्र
नोट्स बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका
पढाई करने का SQ3R फार्मूला क्या है
Revision कैसे करे Revision करने का वैज्ञानिक तरीका
स्टूडेंट को कितने घंटे सोना चाहिए?
बुक के लम्बे आंसर को चुटकी में कैसे याद करें
Share
Thanks aap ka article bahut phayedemand hua
Thanks Nibha Kumari Sah
aapki jaankari baihad achi hai tx sir ji
Nice keep it up
Aapka post padh kar mere andar motivation aa gya….. Kya baat hai wahh bahut acha
Great article thanks for sharing this great article
आप का पोस्ट पढ़ कर बहोत अच्छा लगा