यातायात के 64 नियम, चिन्ह, चालान रेट | Traffic rules in hindi
Traffic rules in hindi : हर देश में ट्रैफिक तथा एक्सीडेंट को कण्ट्रोल करने तथा यातायात को बेहतर बनाने के लिए कुछ नियम होते है। हर देश के अपने नियम होते है लेकिन इनमे थोड़ी बहुत समानता होती है।
देश के प्रत्येक जिले एक RTO (Regional Transport Office) क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट ऑफिस होता है इसे DTO (District Transport Office) भी कहते है। जो उस जिले या क्षेत्र के यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए बाध्य होता है प्रत्येक RTO क्षेत्र के हिसाब से rules बनाता है।
इस आर्टिकल में मैं आपको RTO के ट्रैफिक rules तथा उनका क्या benefits है। इसके बारे में बताऊंगा। रोड पर बहुत सारे signs बोर्ड लगे होते है उन सभी यातायात के चिन्हों को हिंदी में नाम सहित जानेंगे।
Table of Contents
नए ट्रैफिक चालान Rate
चालान का कारण | चालान rate |
वाहन चलते समय मोबाइल पर बात करना | 1000 रुपए |
सीटबेल्ट चालान | 1000 रुपए |
मोटर साइकिल पर दो से अधिक लोग सवार होना | 1000 रुपए |
हेलमेट चालान | 1000 रुपए |
शराब पीकर गाड़ी चलाना | 10,000 रुपए |
इमरजेंसी वाहन को साइड ना देना | 10,000 रुपए |
Dengerous ड्राइविंग | बाइक 1000 रुपए, कार 10,000 रुपए |
तेज गति से गाड़ी चलाना | 1000 रुपए |
वाहन Insurance ना होना | 2000 रुपए |
Red लाइट jump करना | 1000 रुपए |
लाइसेंस expired होने पर | 5000 रुपए |
बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाना | 2000 रुपए |
बिना परमिट के गाड़ी चलाना | 10,000 रुपए |
ओवरलोडिंग चालान | 20,000 रुपए |
ओवरलोडिंग इन पैसेंजर वाहन | 100 रुपए प्रति सवारी |
पढ़े : दुनिया के अजीबो गरीब ट्रैफिक नियम
Traffic rules in hindi
वर्तमान में सभी के पास गाड़ी का होना एक आम बात हो गयी है। सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए कुछ ट्रैफिक नियम होते है जिनका सभी को पालन करना होता है। ट्रैफिक नियम प्रत्येक देश के अलग अलग भी हो सकते है आप जिस देश में गाड़ी चलाना चाहते है। वहां के ट्रैफिक नियमो के बारे में जानकारी जरुर हासिल कर ले।
आगे आपको ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है।
1. ड्राइवर के लिए ट्रैफिक नियम
- भारत में गाड़ी चलाने वाले की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा अपने साथ रखें।
- गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहन कर रखे।
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल ना करें।
- अपनी गाड़ी की RC, इंश्योरेंस, Pollution सर्टिफिकेट हमेशा अपनी गाड़ी में ही रखें।
- अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग ना करें, थोड़ा सब्र रखें।
- तेज गति से चलती हुई गाड़ी के अचानक ब्रेक ना लगाएं।
- शराब पीकर कभी भी गाड़ी न चलाएं।
- रेड लाइट सिग्नल को कभी भी ना तोड़े।
- सड़क पर चलते किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने वाहन में लिफ्ट ना दें ऐसा करना नियमों के खिलाफ है आपका चालान भी काटा जा सकता है।
2. Four Wheeler के लिए ट्रैफिक नियम
- गाड़ी के नंबर प्लेट पर नंबर हमेशा (0, 1, 2, 3, 4,… 9) अंको में ही होने चाहिए हिंदी में या दूसरी लिपि के अंको का प्रयोग करना वर्जित है।
- अगर दो लेन सड़क हो तो गाड़ी हमेशा सड़क के लेफ्ट साइड में ही चलाएं।
- आपकी गाड़ी में दोनों साइड के mirror लगे हुए होने चाहिए।
- One-way सड़क पर ओवरटेक हमेशा राइट साइड से ही करें।
- गाड़ी चलाने वाले को हाथों के द्वारा दिए जाने वाले सिग्नल का भी ज्ञान होना चाहिए। हाथों के सिग्नल ट्रक ड्राइवर, ऑटो रिक्शा आदि के द्वारा काम में लिए जाते हैं।
- अगर गाड़ी को धीरे करना हो तो धीरे करने से पहले अपने दाएं हाथ को गाड़ी से बाहर निकाल कर smoothly हवा में ऊपर नीचे लहराएं।
- अगर अपनी गाड़ी को रोकना हो तो अपना दायां हाथ बाहर निकाल कर सीधा कर दे हाथ को ऊपर नीचे नहीं लहराना।
3. Two Wheeler के लिए ट्रैफिक नियम
- हमेशा हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाये।
- अगर दो सवारी है तो दोनों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है।
- एक साथ दो से ज्यादा सवारियां ना बैठे।
- अपना लाइसेंस और गाड़ी के कागजात हमेशा साथ रखें।
- दुपहिया वाहन के साइड मिरर जरूर होने चाहिए।
- बड़ी गाड़ियों को पहले जाने दें उनके साथ कॉम्पिटीशन ना करें।
- एक निश्चित गति से गाड़ी चलाएं।
- बाइक चलाते समय फोन अथवा साथी से बात ना करें।
- कानों में हेडफोन लगाकर कभी भी दुपहिया वाहन ना चलाएं।
4. हाईवे के लिए ट्रैफिक नियम
- जिस सड़क पर दो या दो से अधिक रोड लेन होती है उसे हाईवे कहते है।
- प्रत्येक हाईवे के लिए कुछ अलग नियम होते है।
- प्रत्येक हाईवे की न्यूनतम तथा अधिकतम गति सीमा अलग अलग होती है उसका विशेष ध्यान रखें।
- हाईवे पर दिए गए रोड चिन्हों का पालन जरुर करें।
- सड़क से बाएं या दाएं मुड़ने से पहले गाड़ी का इंडिकेटर जरूर ऑन करें। लेफ्ट में मुड़ना हो तो लेफ्ट इंडिकेटर और राइट में मुड़ना हो तो राइट इंडिकेटर।
- अगर ड्राइवर को थोड़ा आगे जाकर बाएं मुड़ना हो तो two लेन और four लेन हाईवे पर पहले ही अपनी कार को लेफ्ट साइड में कर ले।
- अगर ड्राइवर को थोड़ा आगे जाकर दाएं मुड़ना हो तो two लेन और four लेन हाईवे पर पहले ही अपनी कार को राइट साइड में कर ले।
- अगर आगे कोई चौराहा, रेलवे फाटक, पैदल क्रॉसिंग आदि है तो पहले ही अपने वाहन की गति धीमी करें।
- हाईवे पर गाड़ी ख़राब होने पर गाड़ी एक एक साइड में खड़ी करके उसका Hazard लैंप जरुर चालू कर दे।
5. भारी वाहनो के लिए ट्रैफिक नियम
- भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर आदि को कभी भी इतना ओवर लोड ना करे की गाड़ी के पीछे की नंबर प्लेट ही ना दिखाई दे।
- भारी वाहनों को केवल रात में ही ट्रेवल करने की इज़ाज़त होती है।
- अपने वाहन को सही जगह देखकर ही पार्क करे सड़क के किनारे पार्क ना करें।
- गाड़ी चलाते समय अपने सामने वाले वाहन से निश्चित दूरी बनाकर रखें।
- जब कोई दूसरा वाहन आपके वाहन को ओवरटेक करे तो अपनी स्पीड ना बढ़ाएं।
- U-टर्न लेने से पहले साइड मिरर में पीछे की तरफ जरूर देखें तथा इंडिकेटर जरुर दे।
- गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी करने से पहले Hazard लैंप ऑन कर दें।
- अगर आपके सामने चलने वाली गाड़ी के राइट blinkers ऑन हो तो ही लेफ्ट साइड से ओवरटेक करें।
- एंबुलेंस तथा फायरबिग्रेड जैसे इमरजेंसी सेवाओं वाले वाहनों को हमेशा साइड दें। इन गाड़ियों को साइड देने के लिए अपने वाहन को सड़क के लेफ्ट साइड में चलाएं।
6. Night में गाड़ी चलाने के ट्रैफिक नियम
- रात में गाड़ी चलाते हुए कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना होता है।
- रात में अपनी गाड़ी को हमेशा अंदर से लॉक करके रखें ताकि आप किसी भी प्रकार की लूट-पाट से बच सकें।
- रात में गाड़ी चलाने से पहले चेक कर ले कि आपकी गाड़ी की सभी लाइट सही काम कर रही है या नहीं।
- रात के समय अपनी गाड़ी की हेड लाइट ऑन रखें तथा सामने से कोई गाड़ी आये तो लाइट को डाउन कर ले।
- अगर बड़ी गाड़ी जैसे बस, ट्रक हो तो पीछे की साइड में रेडियम की पट्टी भी लगा सकते है जिससे पीछे वाली गाड़ी को आपकी गाड़ी दूर से ही नजर आ जाती है।
- रात में गाड़ी चलाते समय इंडिकेटर का यूज़ जरुर से करे क्योंकि रात में visibility कम होती है।
- ओवरटेक बहुत ही सोच समझ कर करे क्योंकि गाड़ियों की लाइट में सामने वाली गाड़ी कितनी दूर है इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है।
सड़क पर 64 ट्रैफिक Sign बोर्ड तथा उनका मीनिंग traffic signs in hindi hd images
traffic rules in hindi में बताने के अब मैं आपको ट्रैफिक sign बोर्ड (यातायात के चिन्ह हिंदी में नाम) के बारे में पूरी जानकारी दूँगा।

1. Red Light (लाल लाइट)
- चौराहों पर ट्रैफिक लाइट्स का इस्तेमाल ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।
- रेड लाइट का मतलब है कि चौराहे पर आपको रुकना है।
2. Yellow Light (पीली लाइट)
- येलो लाइट का मतलब रुकने के लिए तैयार होना है।
- रेड लाइट होने से कुछ सेकंड पहले येलो लाइट ऑन होती है।
- यह लाइट ड्राइवर को सावधान करने के लिए होती है।
3. Green Light (हरी लाइट)
- इसका मतलब अब ट्रैफिक खुल गया है आप आगे बढ़ सकते है।
- प्रत्येक लाइट एक निश्चित समय के लिए ही ऑन रहती है।
- उसी समय में आपको रुकना अथवा चलना होता है
4. No Entry (प्रवेश निषेध)
- इसका मतलब है कि वाहन को इस सड़क पर आगे जाने की अनुमति नहीं है किसी और रास्ते से होकर जाए।
5. Giveaway
- इसका मतलब है कि आपको इस सड़क पर दूसरे वाहनों को रास्ता देना है।
- जहां पर भी यह sign दिखे वहा अपने वाहन को धीमा कर ले और सावधानी पूर्वक चलाए।
6. Stop (रुकिए)
- स्टॉप साइन का मतलब होता है कि आपको यहाँ रुकना ही है।
- यह sign बोर्ड पर अथवा सड़क पर भी लिखा हो सकता है।
- जहां भी ऐसा दिखे अपनी गाड़ी को रोककर चारों तरफ देखें जब रास्ता साफ हो तभी आगे बढ़े।
7. one way (एक तरफ़ा रास्ता)
- इसका मतलब होता है कि सड़क पर गाड़ियां सिर्फ जा सकती हैं वापस नहीं आ सकती।
- भीड़भाड़ वाले मार्केट में या संकरी सड़क पर यह sign देखने को मिलता है।
- आपको वापस किसी दूसरे से दूसरे रास्ते से आना होगा।
8. one way (एक तरफा रास्ता)
- इसका मतलब होता कि इस सड़क पर गाड़ी जा नहीं सकती सिर्फ आ सकती है।
- ये दोनों sign एक ही सड़क के दोनों किनारों पर लगे होते हैं पहला एक किनारे पर तथा दूसरा दूसरे किनारे पर।
9. No Vehicle in both direction (दोनों तरफ वाहन जाना मना है)
- इसका मतलब है कि इस सड़क पर ना तो वाहन आ सकते हैं और ना ही जा सकते हैं।
- यह sign पर्सनल कॉलोनी में देखने को मिल सकता है।
- तथा उस स्थान पर जहां सड़क का काम चल रहा है।
10. no entry for cycles (साईकिल का प्रवेश निषेध)
- इसका मतलब साइकिल का प्रवेश वर्जित है।
- कुछ बड़े-बड़े हाईवे होते हैं जहां पर वाहन तेज गति से चलते हैं वहां इसका इस्तेमाल किया जाता है।
11. No entry for goods vehicle (माल वाहक गाड़ी का प्रवेश निषेध)
- इसका मतलब सामान वाला गाड़ी का जाना वर्जित है।
- मार्केट में यह sign देखने को मिलता है।
- क्योंकि वहां गलियों में गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं होती।
12. No entry for pedestrian (पैदल यात्री का जाना मना है)
- इसका मतलब है पैदल यात्रियों का यहां से सड़क क्रॉस करना मना है।
- सड़क क्रॉस करने के लिए उन्हें फ्लाईओवर अथवा अंडर पास का प्रयोग करना होगा।
- ज्यादा ट्रेफिक वाली सड़क पर ऐसा देखने को मिलता है।
13. No entry for bullock cart (छकड़ा गाड़ी का प्रवेश निषेध)
- इसका मतलब किसी भी बैलगाड़ी का प्रवेश वर्जित है।
- एकदम खड़ी चढ़ाई वाली सड़क तथा पुलिया पर यह sign देखने को मिलता है।
14. No entry for hand Carts (हाथ वाली गाड़ी का प्रवेश निषेध)
- हाथ से चलने वाली गाड़ी का प्रवेश वर्जित है।
- चढ़ाई अथवा ढलान वाली सड़कों पर इस sign का इस्तेमाल किया जाता है।
15. No entry for motor vehicles (गाड़ियों का प्रवेश निषेध)
- सभी प्रकार की गाड़ियों का प्रवेश वर्जित है।
- यह sign मार्केट में देखने को मिलता है जहां की गलियां संकरी होती है वहां सिर्फ पैदल व्यक्ति ही जा सकते हैं।
16. Height limit (हाइट लिमिट)
- इसका मतलब 3.5 मीटर से ज्यादा हाइट वाले वाहनो का प्रवेश वर्जित है।
- यह sign बोर्ड रेलवे अंडरपास से पहले देखने को मिलता है।
17. Weight limit (वजन लिमिट)
- इसका मतलब 5 टन से भारी वाहन का प्रवेश वर्जित है।
- यह sign किसी पुराने पुल तथा गली मोहल्ला जहां सड़क के नीचे सीवरेज की लाइन बिछी होती है वहां देखने को मिलता है।
18. Length limit (लम्बाई लिमिट)
- 10 मीटर से ज्यादा लंबाई वाले वाहनों का प्रवेश वर्जित है।
- कुछ सड़कों पर मोड ऐसे होते हैं जहां लंबी गाड़ियां घूम नहीं पाती है इसलिए यह sign लगाया जाता है।
19. No left turn (नो लेफ्ट टर्न)
- इसका मतलब आपको लेफ्ट टर्न नहीं लेना है या तो सीधे जाए अथवा राइट टर्न ले।
20. No right turn (नो राईट टर्न)
- इसका मतलब आपको राइट टर्न नहीं लेना है या तो सीधे जाए अथवा लेफ्ट टर्न ले।
21. No overtaking (ओवरटेक निषेध)
- इसका मतलब है की इस सड़क पर ओवरटेक करना मना है।
- यह sign घुमावदार रास्तों तथा पहाड़ी रास्तों पर देखने को मिलता है क्योंकि ऐसे रास्तों पर सामने से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं देती।
22. Maximum speed limit (अधिकतम गति सीमा)
- इसका मतलब है इस सड़क पर अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
- इससे ज्यादा होने पर आपका चालान काटा जा सकता है।
- अलग अलग रोड पर स्पीड लिमिट अलग-अलग होती है।
23. Horn prohibited (हॉर्न वर्जित)
- इसका मतलब यहां हॉर्न बजाना मना है।
- हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज तथा रेसिडेंसियल कॉलोनियों में यह sign देखने को मिलता है।
24. And of all restrictions (सभी नियमों का समापन)
- इसका मतलब है कि इस सड़क पर कोई पाबंदी नहीं है।
- लेकिन आपको ट्रैफिक के नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलानी है।
25. No parking (नो पार्किंग)
- इसका मतलब आपको यहां वाहन को पार्क नहीं करना है।
- मार्केट, पब्लिक प्लेस तथा किसी घर के सामने आपको यह sign देखने को मिल सकता है।
26. Not stopping (नो स्टॉपिंग)
- इसका मतलब है कि इस सड़क पर आपको वाहन रोकना नहीं है।
- बड़े-बड़े हाईवे तथा ब्रिज पर यह sign देखने को मिलता है।
27. Straight ahead (सीधे जाएँ)
- इसका मतलब आपको सीधे जाना है।
28. Turn left (बाये मुड़े)
- इसका मतलब अब बाए मुड़ना है।
29. Turn right (दांये मुड़े)
- इसका मतलब अब दाएं मुड़ना है।
30. Turn left ahead (आगे बांये मुड़े)
- इसका मतलब आगे जाकर बाएं मुड़ना है।
31. Turn right ahead (आगे दायें मुड़े)
- इसका मतलब आगे जाकर दाएं मुड़ना है।
32. Turn left or straight ahead (बांये मुड़े या सीधे जाए)
- इसका मतलब आगे से बाएं से मुड़े या सीधे जाए।
33. Turn right or straight ahead (दायें मुड़े या सीधे जाएँ)
- इसका मतलब आगे से दाएं से मुड़े या सीधे जाए।
34. Keep left (बांये चले)
- सड़क के left साइड में ही गाड़ी चलाएं।
35. Cycle track (साइकिल ट्रैक)
- इसका मतलब यहां सिर्फ साइकिल चलाना ही allow है।
- इस पर आप मोटरसाइकिल तथा स्कूटी भी नहीं चला सकते।
Traffic Warning sign rules in hindi
traffic rules in hindi में अब मैं आपको Warning ट्रैफिक sign बोर्ड के बारे में पूरी जानकारी दूँगा
36. Left curve (बांये घुमाव)
- इसका मतलब आगे बाईं तरफ घुमावदार सड़क है।
- यह साइन हाईवे तथा पहाड़ों पर देखने को मिलता है।
37. Right Curve (दांये घुमाव)
- इसका मतलब आगे दाहिनी तरफ घुमावदार सड़क है।
- इसका मतलब होता है की कृपया ओवरटेक ना करें अपनी लाइन में ही चले।
38. Steep descent (ढलान)
- आगे सीधा ढलान है।
- पहाड़ी रास्तों पर यह देखने को मिलता है।
- ढलान में गाड़ी हमेशा सेकंड या थर्ड गियर में ही चलाए।
39. Steep ascent (चढाई)
- इसका मतलब आगे खड़ी चढ़ाई है।
- सामने वाले वाहन से दूरी बनाकर रखें।
- आगे भारी गाड़ी जैसे ट्रक या बस हो तो थोड़ी देर के लिए रुक जाये।
40. Narrow Road (संकरी रोड)
- इसका मतलब आगे चलकर सड़क संकरी हो जाएगी।
41. Uneven Road
- इसका मतलब है कि आगे सड़क उबड़ खाबड़ है कृपया गाड़ी की रफ्तार कम कर ले।
- ऐसी सड़क पर भारी-भरकम सामान वाली गाड़ियों को धीरे धीरे चलाना चाहिए तथा सही सड़क आने पर अपना सारा सामान एक बार चेक कर ले।
42. Road hump (स्पीड ब्रेकर)
- इसका मतलब है कि आगे स्पीड ब्रेकर है।
- चौराहे, स्कूल, कॉलेज, मार्केट की गलियों में आपको यह sign देखने को मिल जायेगा।
- यह sign गाड़ी की गति कम करवाने के लिए होता है।
43. Dip (गड्डा)
- इसका मतलब आगे रोड में गहरा गड्ढा है कृपया गाड़ी को धीरे कर ले।
44. Slippery Road (फिसलन भरी रोड)
- इसका मतलब आगे फिसलन भरी सड़क है।
- अगर कहीं ऑयल का कोई टैंकर पलट जाए तो वहां कुछ दिनों के लिए इस sign का इस्तेमाल किया जाता है।
45. Loose gravel (सड़क पर कंकरीट)
- इसका मतलब आगे सड़क के छोटे पत्थर निकले हुए हैं।
- इन छोटे पत्थरो पर गाड़ी फिसलने के चान्सेस बहुत ज्यादा होते हैं इसलिए गाड़ी की स्पीड कम कर ले।
46. Falling rocks (चट्टान गिरने का खतरा)
- पहाड़ी क्षेत्रों में यह sign देखने को मिलता है।
- इसका मतलब होता है कि आगे सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिर सकते हैं इसलिए ध्यान से गाड़ी चलाएं।
- बरसात के दिनों में ऐसा अधिक होता है।
47. Pedestrian crossing (पैदल यात्री क्रासिंग)
- इसका मतलब आगे पैदल जाने वाले राहगीरों का रास्ता है।
- यह sign स्कूल तथा कॉलेज तथा चौराहों पर देखने को मिलता है।
48. School (स्कूल)
- इसका मतलब आगे स्कूल है कृपया गाड़ी ध्यान से चलाएं।
- स्कूल के सामने छोटे बच्चे दौड़कर सड़क पर आ सकते हैं।
49. Cyclist (साइकिल चालक)
- इसका मतलब है कि आगे साइकिल चालक मिल सकते हैं इसलिए गाड़ी कृपया ध्यान से चलाएं।
50. Cattle (पशु)
- कुछ स्थानों पर गाय तथा भैसों की भीड़ हमेशा होती है।
- यह भीड़ किसी गांव के स्टैंड, गौशाला के नजदीक हो सकती है।
- इस कारण गाड़ी चालकों को आगाह करने के लिए इस sign का प्रयोग किया जाता है।
51. Roadworks (सड़क निर्माण)
- जहां पर रोड का निर्माण कार्य चल रहा होता है वहां इस sign का प्रयोग किया जाता है।
52. Crossroads (क्रॉस रोड)
- चौराहे से पहले यह sign देखने को मिलता है।
53. Side Road Junction (साइड रोड जंक्शन)
- जंक्शन वह स्थान होता है जहां दो या दो से अधिक सड़क एक जगह पर मिलती है।
- ये जंक्शन कई प्रकार के होते हैं जैसे Y जंक्शन, T जंक्शन आदि।
54. Roundabout (चोराहा)
- इसका मतलब होता है की आगे चौराहा है गाड़ी ध्यान पूर्वक चलाये।
55. Guarded level crossing ahead (रेलवे फाटक)
- इसका मतलब होता है कि आगे रेलवे फाटक है जिस पर गार्ड तैनात है।
- फाटक बंद होने पर ट्रैफिक हो सकता इसलिए गाड़ी धीरे चलाएं।
56. Unguarded level crossing ahead (रेलवे फाटक)
- इसका मतलब होता है कि आगे रेलवे फाटक है लेकिन उस पर कोई गार्ड तैनात नहीं है।
- इसलिए रेलवे फाटक पार करने से पहले रुक कर दोनों दिशा में देखें फिर फाटक पार करें।
57. Level crossing countdown marker
- रेलवे क्रॉसिंग से निश्चित दूरी पहले यह sign लगाया जाता है।
- दो लाइन का मतलब है कि रेलवे crossing थोड़ी दूरी पर है तथा एक लाइन का मतलब है कि रेलवे क्रॉसिंग आने वाली है।
सूचनात्मक Sign traffic rules in hindi
58. Parking (पार्किंग)
- यहां वाहन पार्क कर सकते हैं।
59. Bus stop (बस स्टैंड)
- इसका मतलब यहां बस स्टॉप है।
- कुछ बस स्टॉप पर सिर्फ सरकारी तथा सिटी बसें ही रुकती है तथा कुछ जगहों पर सरकारी तथा प्राइवेट दोनों तरह की बसें रुकती है।
60. First aid post (फर्स्ट ऐड पोस्ट)
- इसका मतलब यहां हॉस्पिटल है।
61. Telephone (टेलीफोन बूथ)
- पुराने जमाने में यह sign STD बूथ के लिए काम में लिया जाता था।
62. Filling station (पेट्रोल पंप)
- पेट्रोल पंप के लिए यह sign होता है।
63. Hotel (होटल)
- होटल के लिए यह sign काम में लिया जाता है।
64. Restaurant (रेस्टोरेंट)
- यहाँ खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट है।
निष्कर्ष
तो ये थे भारत के यातायात के नियम तथा उन 64 चिन्ह का मतलब जो आपको रोड के किनारे पर देखने को मिलते है मुझे उम्मीद है कि traffic rules in hindi के बारे में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी
traffic rules in hindi के इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे
दुनिया के अजीबो गरीब ट्रैफिक नियम
भारत की नदियां – 30+ नदियों की सूची
पैगोडा क्या होता है पैगोडा और मंदिर में क्या अंतर है
गेटवे ऑफ़ इंडिया मुंबई का इतिहास
दुनिया के सात अजूबों के बारे में पूरी जानकारी
Share
मुझे आपका लेख बहुत अच्छा लगा मैं रोज़ आपका ब्लॉग पढ़ना चाहती हूँ। आप बहुत अच्छा काम करे हो..
आपने बहुत अच्छे तरीके से समझाया है आपका बहुत बहुत धन्यवाद..!
bahot badhiya sir. Well explained.
Thanks, Kishan
Sir rok shamapti sain ki tarah ek sain jisme black background or white aadi rekha to vo sain kya batata h
बहुत ही अच्छा explain kiya Aapne
Thank you very much