भारत के बारे में 61 रोचक तथ्य
1. भारत की खोज वास्को डी गामा ने की थी।
2. अंग्रेजों ने भारत का India नाम “Indus River” (सिन्धु नदी) के नाम पर रखा था।
3. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां और जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है।
4. भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन अंग्रेजों ने भारत पर 200 वर्ष शासन किया जिसमे वे सबकुछ लूट कर ले गये।
5. वर्तमान में भारत की जनसँख्या 135 करोड़ है और एक अनुमान के मुताबिक 2030 तक भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश होगा।
6. पृथ्वी पर सबसे पहले मानव जीवन के सबूत सिन्धु घाटी सभ्यता से मिले है और सिन्धु घाटी सभ्यता भारत (वर्तमान पाकिस्तान और भारत के पंजाब) में थी यह 5000 वर्ष पुरानी सभ्यता है।
7. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा मेला (कुम्भ का मेला) प्रत्येक 12 वर्ष में लगता है इसमें लगभग 12 करोड़ (120 मिलियन) श्रद्धालु आते है।
8. कुम्भ का मेला इतना बड़ा होता है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
9. दुनिया में बहुत सारे मुस्लिम देश है लेकिन इंडोनेशिया और पाकिस्तान के बाद सबसे ज्यादा मुस्लिम भारत में रहते है।
10. तक्षशिला को दुनिया का पहला विश्वविद्यालय माना जाता है यह भारत में ही स्थित था (वर्तमान में यह पाकिस्तान में है)
11. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क वाला देश है और भारत में प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन में यात्रा करते है।
12. भारत हर साल एक ऑस्ट्रेलिया पैदा करता है मतलब भारत में हर साल इतने बच्चे पैदा होते है जितनी ऑस्ट्रेलिया की जनसँख्या है।
13. भारत का इसरो (अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र) कम टेक्नोलॉजी होने के बावजूद भी दुनिया में सबसे सस्ते सेटेलाइट लांच करता है।
14. शतरंज की खोज भारत में हुई थी।
15. जीरो नंबर की खोज भारत में हुई थी।
16. दशमलव की खोज भी भारत में हुई थी।
17. पाई के मान की खोज भारत में हुई थी।
18. बीज गणित और त्रिकोणमिति की खोज भी भारत में हुई थी।
19. सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार भी भारत में हुआ था।
20. दुनिया में प्रतिवर्ष सबसे ज्यादा फिल्मे भारत में बनती है।
21. हिन्दू, सिक्ख, बौद्ध और जैन धर्म का जन्म भारत में हुआ था।
22. चाय भारत का राष्ट्रीय पेय है।
23. दुनिया में सबसे अधिक आम, केले और मसालों का उत्पादन भारत में होता है।
24. योग की खोज सबसे पहले भारत में ही हुई थी।
25. आयुर्वेद की खोज भी भारत में ही हुई थी।
26. भारत ने आज तक कभी भी दुसरे देश पर पहले आक्रमण नही किया है।
27. दुनिया में सबसे अधिक बारिश वाली जगह मौसिनराम (मेघालय) भारत में स्थित है।
28. Chail (चायल) क्रिकेट ग्राउंड (हिमाचल प्रदेश) दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है समुंद्र तल से इसकी ऊंचाई 2444 मीटर है।
29. विश्व में सबसे ज्यादा डाकघर भारत में स्थित है।
30. हिन्दू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है।
31. नालंदा यूनिवर्सिटी (बिहार) का निर्माण 5 वीं शताब्दी में राजा कुमारगुप्त ने करवाया था इस यूनिवर्सिटी में विभिन्न देशों के 10,000 से अधिक छात्र पढ़ते थे तथा 2700 से अधिक टीचर थे।
32. दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा यूनिवर्सिटी में ही थी सन 1202 में बख्तियार खिलजी ने इसे जलाकर नष्ट कर दिया था कहा जाता है कि लाइब्रेरी कि किताबे 5 महीनों तक जलती रही।
33. दुनिया का सबसे बड़ा स्टेचू “सरदार वल्लभभाई पटेल” (स्टेचू ऑफ़ यूनिटी) 597 फीट भारत के गुजरात में है।
34. भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखा हुआ संविधान है जिसमे कुल 1,46,385 शब्द है और इसे लिखने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था।
35. भारत में कुल 19,000 से ज्यादा भाषाए बोली जाती है लेकिन संविधान में सिर्फ 22 भाषाओ को ही मान्यता प्राप्त है।
36. भारत के महाराष्ट्र में खारे पानी की लोनार झील है ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण उल्कापिंड के गिरने के कारण हुआ था।
37. दुनिया में सबसे छोटी हाइट वाली लड़की ज्योति Amge है इनका जन्म 1993 में हुआ था ये नागपुर, महाराष्ट्र में रहती है। इनकी हाइट लगभग 2 फीट है।
38. दुनिया में सबसे लम्बी मुछों का रिकॉर्ड भारत के निवासी “राम सिंह चौहान” के नाम है इनकी मुछों की लम्बाई 14 फीट थी।
39. भारत दुनिया का ऐसा पहला देश है जो पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा था।
40. भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रगान एक ही व्यक्ति ने लिखा था और उनका नाम था रविन्द्र नाथ टैगोर।
41. भारत की पहली फिल्म “राजा हरीश चन्द्र” 1913 में रिलीज़ हुई थी।
42. “इंद्र सभा” नामक फिल्म 1932 में रिलीज़ हुई थी इसमें कुल 72 गाने (211 मिनट) थे।
43. गंगा नदी भारत कि सबसे लम्बी नदी है और इसे भारत कि सबसे पवित्र नदी माना जाता है कहते है कि इसका पानी कितना भी गंदा हो जाए लेकिन इसमें कीड़े नही पड़ते।
44. भारत के कश्मीर राज्य को धरती का स्वर्ग कहा जाता है।
45. भारत के पंजाब राज्य से सबसे अधिक लोग कनाडा जाते है कनाडा कि कुल जनसँख्या में लगभग 2% लोग भारतीय सिक्ख समुदाय से है।
46. भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी कि कुल दौलत भारत के 9 छोटे राज्यों की GDP के बराबर है।
47. दुनिया के सात अजूबों में भारत का ताज महल भी एक है ताजमहल के निर्माण में कुल 22 साल का समय लगा था।
पढ़े : दुनिया के सात अजूबे के बारे में पूरी जानकारी
48. भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है पहली सबसे बड़ी सेना चीन के पास है।
49. भारत की जनसँख्या दुनिया कि कुल जनसँख्या का लगभग 18% है।
50. वाराणसी को दुनिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है।
51. राजस्थान का चुरू जिला दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 52 डिग्री सेंटीग्रेड पहुँच जाता है।
52. भारत के अकेले उत्तरप्रदेश राज्य कि कुल जनसँख्या पाकिस्तान कि कुल जनसँख्या (लगभग 24 करोड़) के बराबर है।
53. भारत कि राजधानी नई दिल्ली में लगभग 2 करोड़ लोग निवास करते है
54. दिल्ली में वर्ष 2017 की रिपोर्ट्स के अनुसार रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा थी।
55. वर्ष 2019 की रिपोर्ट्स के अनुसार भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा इन्टरनेट डाटा का इस्तेमाल करने वाला देश है।
56. केरला भारत का सबसे अधिक साक्षरता (96%) वाला राज्य है।
57. ऑस्ट्रेलिया की जितनी जनसँख्या है उतने लोग भारत में रोजाना ट्रेन में सफ़र करते है।
58. पंजाब के अमृतसर में स्थित Golden Temple में रोजाना लगभग 1 लाख लोगों को लंगर में free में खाना खिलाया जाता है। यहाँ किसी भी धर्म का व्यक्ति खाना खा सकता है।
59. दिल्ली मेट्रो में आज तक एक दिन में अधिकतम 20 लाख लोगों को सफ़र करने का रिकॉर्ड है
60. वर्तमान में भारत के 10 शहरों में मेट्रो चलती है सबसे पहली मेट्रो कोलकत्ता में 1984 में चली थी।
61. दिल्ली मेट्रो की कुल लम्बाई 389 किलोमीटर है और 285 मेट्रो स्टेशन है।
भारत के चार धाम कौन-कौन से हैं विस्तार से जानकारी
भारत के ट्रैफिक Rules तथा 64 sign बोर्ड का मतलब
भारत की नदियां – 30+ नदियों की सूची
भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली रेलगाडियां
भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची
भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची
Share