दुनिया के अजीबो गरीब ट्रैफिक नियम
सभी देशों के अपने-अपने ट्रैफिक नियम होते है उनमे से ज्यादातर नियम समान होते है लेकिन कुछ देशों में ऐसे नियम भी है जिन्हें आप थोड़ा अजीबों गरीब कह सकते है। जैसे
Table of Contents
1. गाड़ी साफ ना होने पर रूस में जुर्माना
हमारे यहाँ कुछ लोग गाडियों को महीनो तक भी साफ नही करते और सड़क पर लेकर निकल जाते है लेकिन रूस में ऐसा नही है।
अगर वहा मिट्टी से सनी हुई गाड़ी सड़क पर लेकर निकल गये और पुलिस के हत्थे चढ़ गये तो आपको भारी गुर्माना देना पड़ सकता है।
रूस कि सरकार का मानना है कि अगर आप अपनी गाड़ी कि साफ सफाई नही करते है तो टूरिस्ट पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। उनको लगता है कि रूस के लोग साफ सफाई नही रखते।
2. जर्मनी में गाड़ी का पेट्रोल ख़त्म होने पर जुर्माना भरना पड़ता है।
जर्मनी में अगर किसी गाड़ी का पेट्रोल या डीजल बीच रास्ते में ख़त्म हो गया तो उनका चालान काटा जाता है।
वहा कि सरकार का मानना है कि अगर आपकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाता है तो इसका मतलब है कि आप लापरवाह है और वहा कि सरकार को लापरवाही बिलकुल भी पसंद नही है।
3. थाईलैंड में गाड़ी चलाते समय शर्ट पहनना अनिवार्य
थाईलैंड में चाहे कितनी भी गर्मी क्यों ना हो अगर कोई व्यक्ति बिना शर्ट के गाड़ी चलते पकड़ा गया तो उसको जुर्माना भरना पड़ सकता है।
4. जापान में गाड़ी से पैदल यात्री को छीटे लगने पर जुर्माना
हमारे यहाँ आपने देखा होगा कि कैसे सड़क पर बरसात के पानी में गाडियों को भगाकर पानी का फव्वारा बनाते है लेकिन जापान में ऐसा करना अपराध है।
वहां पर गाड़ी चलाने वाले को पैदल राहगीरों का ध्यान रखना पड़ता है।
5. फिलिपिन्स कि राजधानी में ऐसी गाड़ी चलाना मना है
फिलिपिन्स कि राजधानी मनीला में सोमवार को वो गाड़ी नही चला सकते जिनकी नंबर प्लेट के आखिरी डिजिट 1 और 2 है।
6. स्पेन में ड्राईवर को एक्स्ट्रा चश्मा रखना जरुरी है
स्पेन में अगर कोई व्यक्ति गाड़ी चलता है और उसके पॉवर का चश्मा लगा हुआ है तो उसे अपने साथ गाड़ी में एक एक्स्ट्रा चश्मा रखन जरुरी है। ताकि एक चश्मा ख़राब होने पर दूसरा काम में लिया जा सके।
7. स्वीडन में गाड़ी कि लाइट चालू रखन जरुरी है
स्वीडन में चाहे दिन हो या रात हो वहा गाड़ी कि हेड लाइट चालू रखना जरुरी है क्योंकि वहा ठण्ड बहुत पड़ती है। जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम होती है और दूर तक दिखाई नही देता इसलिए लाइट चालू रखना बहुत जरुरी है ताकि एक्सीडेंट होने के चांसेस कम हो।
8. अमेरिका में स्कूल बस रुकने पर सभी गाडियों को रुकना पड़ेगा
अमेरिका के कुछ राज्यों में यह नियम है कि आपके सामने कोई स्कूल बस रूकती है तो दोनों तरफ कि गाड़िया वही पर रुक जाएँगी और अगर ऐसा भी किया तो उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ेगा।
भारत के ट्रैफिक rules तथा 64 sign बोर्ड का मतलब
Share