limitations of computer in hindi – 9 प्रमुख सीमाएं
limitations of computer in hindi : कंप्यूटर आज मनुष्य के जीवन के साथ इस प्रकार जुड़ गया है कि इसे दूर रहना नामुमकिन सा लगता है।
घर और ऑफिस से लेकर बड़ी-बड़ी प्रयोगशालाओ में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह बात सच है कि कंप्यूटर के आविष्कार ने मनुष्य के जीवन को सरल बना दिया है। कंप्यूटर के द्वारा जटिल कार्यों को भी बड़ी सरलता से किया जा सकता है।
कंप्यूटर में ना केवल हजारों व्यक्तियों का डाटा स्टोर किया जा सकता है बल्कि एक सेकंड में किसी भी व्यक्ति की जानकारी निकाल सकते हैं। डाटा को प्रोसेस करने का कार्य CPU करता है जानिए CPU कैसे काम करता है
कंप्यूटर में अलग अलग प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है प्रत्येक ऑपरेटिंग सिस्टम कि अपनी अपनी सीमाये होती है
लेकिन कंप्यूटर के इतने फायदे होने के बावजूद भी कंप्यूटर की सीमाएं हैं अपनी इन सीमाओं से परे जाकर कंप्यूटर कार्य नहीं कर सकता।
Table of Contents
limitations of computer in hindi
कंप्यूटर के बहुत सारे पार्ट्स होते है प्रत्येक पार्ट्स कि अपनी अपनी लिमिट होती है अब मैं आपको एक एक करके कंप्यूटर की सीमाओं के बारे में बताता हूँ।
1. यूजर इनपुट पर आधारित
कोई भी कंप्यूटर तब तक कार्य नहीं करता जब तक कि उसे कोई यूजर इनपुट नहीं देता है।
हालांकि एक बार इनपुट देने के बाद कंप्यूटर उस कार्य को पूरा खत्म करके ही रुकता है चाहे उसमें कितना ही समय क्यों न लग जाए यदि उसे कोई व्यक्ति बीच में ना तो।
छोटे से छोटा तथा बड़े से बड़ा कार्य करने के लिए कंप्यूटर को बाहर से इनपुट देना ही पड़ता है।

लेकिन शेड्यूलिंग एक ऐसा तरीका है जिसके द्वारा आप घंटों पहले भी किसी कार्य को करने का इनपुट दे सकते हैं जिसे अलार्म।
रात को सोते समय आप मोबाइल (मोबाइल भी एक तरह से कंप्यूटर है) में अलार्म लगाते हैं और उसे इनपुट देते हैं कि मुझे सुबह 4:00 बजे उठा देना और वह आपको उठा देता है।
2. टास्क परफॉर्म करने की क्षमता
प्रत्येक कंप्यूटर की कुछ क्षमताये होती हैं जो कि उसकी RAM, ROM, ग्राफिक्स कार्ड, प्रोफ़ेसर आदि पर निर्भर करती हैं।
कंप्यूटर अपनी क्षमता के हिसाब से ही टास्क परफॉर्म कर सकता है।
कार्य करने की क्षमता के आधार पर ही मार्केट में अलग-अलग मॉडल के कंप्यूटर आते हैं। जिस कंप्यूटर की कार्य करने की क्षमता अधिक होती है उसकी कीमत भी अधिक होती है।
सुपर कंप्यूटर दुनिया में सबसे अधिक शक्तिशाली कंप्यूटर है आप अपने घर पर भी सुपर कंप्यूटर बना सकते है
3. वायरस से खतरा
प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कंप्यूटर पर कुछ ऐसी इंफॉर्मेशन स्टोर की जाती है जो किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताई जा सकती।
कंप्यूटर पर डाटा स्टोर करना जितना आसान है उतना ही आसान उस सूचना को चोरी करना है।
कंप्यूटर पर डाटा को सुरक्षित रखने के लिए एंटीवायरस काम में लिए जाते हैं लेकिन फिर भी हैकर डाटा को चोरी कर लेते हैं। इसलिए कंप्यूटर की सुरक्षा को लेकर हमेशा सावधान रहना चाहिए।
कंप्यूटर में कोई भी वायरस सॉफ्टवेर के द्वारा ही enter करता है एंटीवायरस सॉफ्टवेर के द्वारा ही वायरस को रोका जा सकता है
4. कंप्यूटर सोच नहीं सकता
कंप्यूटर में जो भी कार्य किया जाता है उसके लिए पहले प्रोग्रामिंग करनी पड़ती है।
अगर आप कुछ ऐसा कार्य करना चाहते हैं जो कंप्यूटर में पहले से प्रोग्राम नहीं किया गया तो आप वह कार्य नहीं कर पाएंगे।
कोई भी व्यक्ति जब कंप्यूटर को इनपुट देता है तो कंप्यूटर यह नहीं सोचता है कि यह कार्य सही है या गलत वह बस कर देता है।
कंप्यूटर सोच नही सकता फिर भी कंप्यूटर का उपयोग बहुत सारे कार्यो में किया जाता है
5. विद्युत पर निर्भरता
कंप्यूटर को चलाने के लिए विद्युत की जरूरत होती है। अगर आपके पास लाइट नहीं है तो महंगे से महंगा कंप्यूटर भी बेकार है।
विद्युत के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है जिसके द्वारा कंप्यूटर को चलाया जा सके।
अब आप सोच रहे होंगे कि इनवर्टर के द्वारा चला सकते हैं तो मैं आपको बता दूं कि उसमें भी लाइट को ही स्टोर किया जाता है।
6. हैंग होने की समस्या
जैसा कि आपको पता है कि प्रत्येक कंप्यूटर की कार्य करने की क्षमता होती है। अगर आप कंप्यूटर से उसकी क्षमता से अधिक कार्य करवाएंगे तो वह हैंग हो जाएगा।
हैंग होने की समस्या से निजात पाने के लिए आपको कंप्यूटर की RAM तथा ग्रैफिक्स कार्ड को बढ़ाना होगा।
जैसे अगर 2GB की RAM है तो उसमें 4 या 8 जीबी की रैम डलवानी होगी।
7. किसी लॉजिक में Error नहीं ढूंढ सकता
अगर आप कंप्यूटर पर + को – तथा – को + बनाकर कार्य करते हैं तो वह आपकी गलती को नहीं पकड़ेगा।
वह यह नहीं बता सकता कि आप कहां गलती कर रहे हैं कंप्यूटर केवल वही गलती पकड़ सकता है जो उसने पहले से फीड प्रोग्राम के विरुद्ध की जाती है।
8. नई चीजें सीखने में असमर्थ
जब एक बार आप बाजार से कोई कंप्यूटर खरीदते हैं तो वह सिर्फ वही काम कर सकता है जो इसमें पहले से फीड है वह कुछ भी अपने आप नहीं सीखता है।
कंप्यूटर को इंसान ने बनाया है। जब इंसान कुछ नई खोज करता है तो उसे पहले प्रोग्रामिंग करके कंप्यूटर में डालनी होती है तभी जाकर कंप्यूटर कुछ नया कार्य करने में सक्षम होता है।
इसी कारण कंपनी समय-समय पर अपने सॉफ्टवेयर का अपडेट वर्जन निकलती रहती हैं।
अपडेट वर्जन के द्वारा कंपनी सॉफ्टवेयर में नए प्रोग्राम डालती है जिससे वह नए कार्य करने में सक्षम हो जाता है।
9. निर्णय लेने की कमी
कंप्यूटर में निर्णय लेने की क्षमता नहीं होती है क्योकि कंप्यूटर एक मशीन है जो यूजर के इनपुट के अनुसार ही कार्य करती है।
वर्तमान में artificial intelligence के तहत ऐसे कंप्यूटर बनाने की कोशिश की जा रही है जो खुद निर्णय ले सकते है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में मैंने आपको limitations of computer in hindi के बारे में विस्तार से बताया है।
कंप्यूटर सिर्फ उतना ही कार्य कर सकता है जितना उसमे प्रोग्रामिंग करके डाला जाता है।
अलग अलग प्रकार के कार्य करने के लिए अलग अलग प्रकार के कंप्यूटर काम में लिए जाते है जैसे डिजिटल कंप्यूटर, एनालॉग कंप्यूटर, हाइब्रिड कंप्यूटर तथा सुपर कंप्यूटर।
कंप्यूटर क्या है What is computer in hindi
कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
CPU क्या होता है और कैसे काम करता है
हार्डवेयर क्या है What is hardware in hindi
Share
limitations of computer ki acchi jankari di
Very Very Important Knowledgeable Content. Thanks for provide this type of content.