Hybrid computer in hindi फोटो सहित जानकरी
Hybrid computer in hindi : कंप्यूटर के कई प्रकार होते हैं जैसे एनालॉग कंप्यूटर, डिजिटल कंप्यूटर तथा हाइब्रिड कंप्यूटर।
आज मैं आपको हाइब्रिड कंप्यूटर के बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा। हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है, हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण, हाइब्रिड कंप्यूटर कैसे काम करता है।
Table of Contents
Hybrid computer in hindi
ऐसे कंप्यूटर जो एनालॉग तथा डिजिटल दोनों तरह के कंप्यूटर का कार्य करने में सक्षम होते हैं हाइब्रिड कंप्यूटर कहलाते हैं।
मतलब कि हाइब्रिड कंप्यूटर दोनों प्रकार के कंप्यूटर का मिश्रण होते हैं।
कुछ ऐसी समस्याएं थी जिनको एनालॉग तथा डिजिटल कंप्यूटर हल करने में सक्षम नहीं थे इस कारण हाइब्रिड कंप्यूटर का निर्माण किया गया।
जैसे पेट्रोल पंप पर लगी मशीन, हार्ट बीप मापना, ब्लड प्रेसर चेक करना।
हाइब्रिड कंप्यूटर की कार्य क्षमता एनालॉग तथा डिजिटल दोनों प्रकार के कंप्यूटर से अधिक होती है।
क्योंकि जो काम एनालॉग तथा डिजिटल कंप्यूटर नहीं कर सकते वह काम हाइब्रिड कंप्यूटर कर सकता है।
एनालॉग कंप्यूटर केवल भौतिक मात्रा जैसे तापमान,दाब, ऊंचाई तथा लम्बाई आदि को मापने में काम में लिए जाते हैं।
एनालॉग कंप्यूटर में इनपुट तरंग, धड़कन या तरल रूप में होता है।
जब कि डिजिटल कंप्यूटर इनपुट (0 और 1) के रुप में होता है तथा और डिजिटल फॉर्म में ही आउटपुट दिखाता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर का इतिहास
विश्व का पहला हाइब्रिड Hycomp 250 कंप्यूटर था जिसे Packard bell के द्वारा 1961 में बनाया गया था।
इसके बाद दूसरा हाइब्रिड कंप्यूटर HYDAC 2400 था जिसे EAI के द्वारा 1963 में रिलीज किया गया था।
हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण
1. हॉस्पिटल में मरीज की हार्टबीट मापने तथा ब्लड प्रेशर चेक करने में हाइब्रिड कंप्यूटर काम में लिया जाता है।
2. पेट्रोल पंप पर लगी मशीन में हाइब्रिड कंप्यूटर ही लगा होता है।
3. साइंटिफिक कैलकुलेशन करने में भी हाइब्रिड कंप्यूटर ही काम में लिया जाता है।
4. मौसम की भविष्यवाणी करने में, रडार से किसी वस्तु की गतिविधि का पता लगाने में, भूकंप की तीव्रता मापने में भी हाइब्रिड कंप्यूटर की काम में लिया जाता है।
5. वायुयान तथा फाइटर प्लेन में भी हाइब्रिड कंप्यूटर की लगा होता है जिसके द्वारा आसमान में वायुयान की स्थिति का पता लगाया जाता है।
6. मनुष्य का शरीर भी एक तरह से हाइब्रिड कंप्यूटर की तरह कार्य करता है। एक कोशिका से दूसरी कोशिका में सिग्नल पहुंचाया जाता है जिसे वह डिकोड करती है और फिर एक्शन लेती है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में मैंने आपको हाइब्रिड कंप्यूटर के बारे में जानकारी प्रदान की है।
इस ब्लॉग पर आप कंप्यूटर से संबंधित और भी जानकारी हासिल कर सकते है।
कंप्यूटर क्या है What is computer in hindi
कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
CPU क्या होता है और कैसे काम करता है
हार्डवेयर क्या है What is hardware in hindi
सुपर कंप्यूटर क्या होता है और कैसे काम करता है
कंप्यूटर के क्या क्या उपयोग है – 10 क्षेत्रों में कंप्यूटर के उपयोग
कंप्यूटर कितने प्रकार के होते है
Share