Types of computer in hindi – 15 प्रकार के कंप्यूटर
Types of computer in hindi : वर्तमान समय में हर क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। अलग अलग कार्यों के लिए हमें अलग अलग प्रकार के कंप्यूटर की जरुरत होती है।
आज मैं आपको कंप्यूटर के सभी प्रकार के बारे में विस्तार से बताऊंगा।
Table of Contents
Types of computer in hindi
कार्य करने के आधार पर कंप्यूटर को कई प्रकार में बता गया है।
Mechanism के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
Mechanism के आधार पर कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं।
1. Analog कंप्यूटर
एनालॉग कंप्यूटर का प्रयोग भौतिक मात्राओं को मापने में किया जाता है जैसे तापमान, दाब, लंबाई तथा ऊंचाई।

एनालॉग कंप्यूटर का परिणाम ग्राफ अथवा अंको के रूप में होता है।
इनका प्रयोग बड़ी बड़ी प्रयोगशाला तथा इंजीनियरिंग निर्माण क्षेत्रों में किया जाता है।
इस प्रकार के कंप्यूटर की मेमोरी बहुत कम होती है।
एनालॉग कंप्यूटर क्या है तथा कितने प्रकार का होता है।
2. Digital कंप्यूटर
वह कंप्यूटर जो अंकों के आधार पर गणना करता है डिजिटल कंप्यूटर कहलाता है।
घर तथा ऑफिस के साधारण कार्यों के लिए डिजिटल कंप्यूटर ही काम में लिया जाता है।
डिजिटल कंप्यूटर केवल दो ही डिजिट 0 तथा 1 पर कार्य करता है।
यह प्रत्येक टास्क को 0 और 1 के रूप में ही परफॉर्म करता है तथा हमें आउटपुट अलग-अलग रूप में दिखाता है।
डिजिटल कंप्यूटर तेज गति से कार्य करते हैं।
इन कंप्यूटर में चाहे जितनी मेमोरी बना सकते हैं।
इनका प्रयोग डाटा तथा फाइल को स्टोर करने, जोड़, बाकी, गुणा, भाग करने, फाइल्स को अपडेट करने, डिलीट करने तथा एंटरटेनमेंट के लिए काम में लिए जाते है।
3. Hybrid कंप्यूटर
वह कंप्यूटर जो एनालॉग तथा डिजिटल दोनों तरह के कंप्यूटर को मिलाकर बनाया जाता है, हाइब्रिड कंप्यूटर कहलाता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर में एनालॉग सिग्नल इनपुट की तरह कार्य करता है तथा आउटपुट डिजिटल फॉर्म में होता है।
हाइब्रिड कंप्यूटर के उदाहरण
पेट्रोल पंप पर लगा हुआ मीटर तथा गाड़ी में लगा ओडोमीटर हाइब्रिड कंप्यूटर के ही उदाहरण है।

आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
1. Micro कंप्यूटर
घरों तथा ऑफिस में साधारण कार्य के लिए जो कंप्यूटर काम में लिया जाता है, माइक्रो कंप्यूटर कहलाते हैं।
माइक्रो कंप्यूटर सबसे ज्यादा काम में लिए जाने वाले कंप्यूटर हैं।
माइक्रो कंप्यूटर पोर्टेबल होते हैं इनको एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना काफी आसान होता है।
सभी प्रकार के लैपटॉप तथा डेस्कटॉप माइक्रो कंप्यूटर के ही उदाहरण है।
2. Mini कंप्यूटर
मिनी कंप्यूटर को “Mid-Range” कंप्यूटर भी कहा जाता है।
इनका इस्तेमाल एक यूजर के लिए नहीं किया जाता ।
जहां बहुत सारे डेटा को स्टोर तथा प्रोसेस करने का काम होता है वहां इनका इस्तेमाल किया जाता है।
मिनी कंप्यूटर पर एक साथ कई यूजर लॉगिन कर सकते हैं।
इनका इस्तेमाल रिसर्च करने, बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज में डाटा को मॉनिटर करने में किया जाता है।
मिनी कंप्यूटर के उदाहरण PDP-11, VAX
3. Mainframe कंप्यूटर
मेनफ्रेम कंप्यूटर का इस्तेमाल सर्वर के रूप में किया जाता है।
इनका इस्तेमाल किसी प्राइवेट कंपनी या सरकारी ऑफिस में अधिक मात्रा में डाटा को प्रोसेस करने में किया जाता है।

मेनफ्रेम कंप्यूटर की कार्य क्षमता Mini कंप्यूटर से अधिक होती है।
मेनफ्रेम कंप्यूटर के डेटाबेस को एक साथ हजारों यूजर एक्सेस कर सकते हैं।
मेनफ्रेम कंप्यूटर की स्पीड MIPS (Million Instructions per second) में मापी जाती है।
मेनफ्रेम कंप्यूटर के उदाहरण IBM – 4381
4. Super Computer
सुपर कंप्यूटर सबसे तेज गति से कार्य करने वाले कंप्यूटर होते हैं।
सुपर कंप्यूटर का प्रयोग बहुत ही जटिल गणनाओ को करने में किया जाता है।

जैसे मौसम की भविष्यवाणी, परमाणु संयंत्रों में तथा अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी हासिल करने में।
सुपर कंप्यूटर की स्पीड FLOPS (Floating Point Operations per Second) में मापी जाती है।
सुपर कंप्यूटर क्या है तथा कैसे कार्य करता है इसके बारे में मैंने विस्तार से आर्टिकल लिखा है तथा यह भी बताया है कि आप घर पर सुपर कंप्यूटर कैसे बना सकते है।
कार्य प्रणाली के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
1. Server
ऐसा कंप्यूटर जो कोई सर्विस प्रोवाइड करता है सर्वर कहलाता है।
उदाहरण के लिए ऐसा कंप्यूटर जो सिर्फ डाटा को हैंडल करता है “Database सर्वर” कहलाता है।
जो कंप्यूटर फाइल को मैनेज करता है “File सर्वर” कहलाता है।

Web एप्लीकेशन तथा वेब पेज को मैनेज करने के लिए “Web सर्वर”
होस्टिंग प्रोवाइड करने के लिए “Web Hosting सर्वर” काम में लिया जाता है।
एक सर्वर अपनी सर्विस बहुत सारे यूजर को एक साथ दे सकता है।
बहुत सारे यूजर एक सर्वर को एक साथ एक्सेस कर सकते है।
2. Workstation

यह कंप्यूटर ऑफिस में कार्य करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
एक बार में एक कंप्यूटर पर एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता है।
3. Information Appliances
ऐसे कंप्यूटर जो किसी specific कार्य को करने के लिए बनाए जाते हैं जैसे गाना बजाने के लिए म्यूजिक सिस्टम, फोटोग्राफी के लिए कैमरा आदि।

4. Embedded कंप्यूटर
Embedded कंप्यूटर किसी specific टास्क को परफॉर्म करने के लिए किसी मशीन या डिवाइस के साथ जोड़े जाते हैं।

उदाहरण के लिए
एक गाड़ी में बहुत सारे Embedded कंप्यूटर होते हैं जैसे ऑडोमीटर, टेकोमीटर, सेंसर आदि।
Embedded कंप्यूटर continuous कार्य करते हैं इनको reset या reboot नहीं करना पड़ता।
Use करने के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार
1. Public Computer
ऐसे कंप्यूटर जो पब्लिक द्वारा openly काम में लिया जाता है।
जैसे ATM, टिकट काटने की मशीन।

पब्लिक कंप्यूटर किसी एक निश्चित कार्य के लिए काम में लिए जाते हैं।
इनमे किसी भी व्यक्ति का डाटा पहले से स्टोर नहीं होता है।
यह किसी सॉफ्टवेयर या सर्वर से जुड़कर कार्य करते हैं।
2. Personal कंप्यूटर
ऐसे कंप्यूटर व्यक्ति अपने खुद के कार्यों को करने के लिए काम में लेता है।
पर्सनल कंप्यूटर पर व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार सॉफ्टवेयर install तथा uninstall कर सकता है।
पर्सनल कंप्यूटर पर पर्सनल डाटा को स्टोर किया जाता है।
इनका रखरखाव भी उसी व्यक्ति को करना पड़ता है जिसका यह कंप्यूटर है।
3. Shared कंप्यूटर
Shared कंप्यूटर पर स्टोर डाटा को बहुत सारे लोग एक साथ अलग-अलग कंप्यूटर के द्वारा एक्सेस कर सकते हैं।
Shared कंप्यूटर किसी बड़ी कंपनी में काम में लिए जाते हैं।
Shared कंप्यूटर के डाटा को जो लोग एक्सेस करते हैं। उनके पास अलग-अलग आईडी तथा पासवर्ड होते हैं।
इनके सॉफ्टवेयर का हार्डवेयर की मेंटिनेंस कंपनी के सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर के द्वारा की जाती है।
4. Display कंप्यूटर
ऐसे कंप्यूटर जो किसी ऑडियो या वीडियो को दिखाने के लिए काम में लिए जाते हैं डिस्प्ले कंप्यूटर कहलाते हैं।
जैसे दुकान में लगा डिस्प्ले कंप्यूटर जिस पर प्रोडक्ट के ads चलते रहते हैं, मीटिंग और ट्रेड show में लगे हुए कंप्यूटर।
ऐसे कंप्यूटर को किसी और कार्य के लिए काम में नहीं लिया जाता।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में मैंने आपको Types of computer in hindi के बारे में विस्तार से बताया है।
हम रोजाना अलग अलग प्रकार के कंप्यूटर का उपयोग करते है लेकिन उन पर ध्यान नहीं देते है।
उम्मीद करता हूँ Types of computer in hindi आपके लिए यह जानकारी ज्ञानवर्धक साबित होगी। धन्यवाद!!
कंप्यूटर क्या है What is computer in hindi
कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
CPU क्या होता है और कैसे काम करता है
हार्डवेयर क्या है What is hardware in hindi
सुपर कंप्यूटर क्या होता है और कैसे काम करता है
कंप्यूटर के क्या क्या उपयोग है – 10 क्षेत्रों में कंप्यूटर के उपयोग
Share
Omg aise computer bhi hote hai