सुपर कंप्यूटर क्या है – घर पर बनाये सुपर कंप्यूटर

सुपर कंप्यूटर क्या है : आप सब लोग जानते है कि कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा है।

कम्यूटर स्कूल बैंक सरकारी और प्राइवेट ऑफिस रिसर्च लैब में रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक करने में और भी बहुत जगह काम में लिया जाता है।

लेकिन कुछ कामों को करने के लिए हमें साधारण कंप्यूटर की बजाय कोई स्पेशल कंप्यूटर की आवश्यकता होती है इन्हे सुपर कंप्यूटर कहा जाता है।

मैं आपको इस आर्टिकल में यह भी बताऊंगा कि आप अपने घर पर सुपर कंप्यूटर कैसे बना सकते है।

सुपर कंप्यूटर क्या है

सुपर कंप्यूटर साधारण कंप्यूटर की तुलना में अधिक तेजी से गणना कर सकते हैं।

इनकी कार्य करने की क्षमता लाखों गुना तेज होती है।

सुपर कंप्यूटर में बहुत सारे माइक्रोप्रोसेसर लगे होते है जिस कारण यह जटिल से जटिल टास्क भी कुछ सेकंड में कर सकता है।

titan सुपर कंप्यूटर क्या है
Titan super computer

साधारण कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता MIPS में मापी जाती है लेकिन सुपर कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता को FLOPS (फ्लॉप) Floating Point Operations per Second में मापा जाता है।

सुपर कंप्यूटर एक सेकंड में अरबों गणनाएं कर सकता है इसकी गति को मेगाफ्लॉप में मापा जाता है।

सुपर कंप्यूटर को फास्ट प्रोसेसिंग वाले कार्यों में काम में लिया जाता है उन कार्यों के बारे में मैंने आगे विस्तार से बताया है।

सुपर कंप्यूटर का इतिहास

सुपर कंप्यूटर को बनाने का श्रेय Seymour Cray को दिया जाता है उन्होंने CDC-6600 नामक सुपर कंप्यूटर 1964 में बनाया था।

हालांकि इससे पहले भी कुछ सुपर कंप्यूटर बनाए जा चुके थे लेकिन वह इतनी तेज गति से कार्य नहीं कर सकते थे।

शुरुआत में सुपर कंप्यूटर में सिर्फ कुछ ही प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन 1990 तक आते-आते इनमें हजारों प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाने लगा।

जिस कारण इनके कार्य करने की गति काफी गुना बढ़ गई।

सन 2000 के बाद जो सुपर कंप्यूटर बनाएं गए उनमें 60,000 से अधिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था।

इतिहास के कुछ सुपर कंप्यूटर के नाम

  • Fujitsu Numerical Wind Tunnel (Japa 1993)
  • Intel Paragon XP/S140 (USA 1993)
  • Hitachi CP-PACS/2048 (Japan 1996)

सुपर कंप्यूटर कैसे कार्य करता है

क्या आप अपने घर पर सुपर कंप्यूटर बनाना चाहते हैं तो इसके बारे में मैं आपको बाद में बताऊंगा पहले यह जान लेते हैं कि सुपर कंप्यूटर काम कैसे करता है।

साधारण कंप्यूटर Serial प्रोसेसिंग के आधार पर कार्य करता है जबकि सुपर कंप्यूटर Parallel प्रोसेसिंग के आधार पर कार्य करता है।

मतलब कि सुपर कंप्यूटर में एक साथ कई टास्क परफॉर्म कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि 100 आदमियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का टिकट खरीदना है और सिर्फ एक ही टिकट काउंटर है।

तो सभी आदमियों को एक ही लाइन में लगना पड़ेगा तथा एक समय में सिर्फ एक ही आदमी के लिए टिकट काटी जा सकती है इसे Serial प्रोसेसिंग कहते हैं।

लेकिन अगर 10 टिकट काउंटर खोल दिया जाए तो 100 आदमी 10 लाइनों में खड़े हो सकते हैं तथा एक साथ 10 आदमियों की टिकट काटी जा सकती है इसे Parallel प्रोसेसिंग कहते हैं।

अगर हमें और स्पीड से कार्य करना हो तो 10 टिकट काउंटर की जगह 100 टिकट काउंटर भी बना सकते हैं अगर लोगों की संख्या ज्यादा हो तो हजार टिकट काउंटर भी बना सकते हैं।

सुपर कंप्यूटर भी इसी तरह कार्य करता है।

कंप्यूटर में टिकट काउंटर की जगह प्रोसेसर होता है जैसे-जैसे हम प्रोसेसर की संख्या बढ़ाते जाते हैं वैसे-वैसे उसके कार्य करने की क्षमता तथा स्पीड बढ़ती जाती है।

तो अब मैं आपको बताता हूं कि घर पर सुपर कंप्यूटर कैसे बनाएं।

साधारण कंप्यूटर से सुपर कंप्यूटर कैसे बनाएं

साधारण कंप्यूटर को दो तरीके से सुपर कंप्यूटर में बदला जा सकता है।

  1. Cluster के द्वारा
  2. Grid के द्वारा

1. Cluster के द्वारा

जैसा कि आप लोग जानते हैं घरों तथा ऑफिस में जो कंप्यूटर काम में लिया जाता है उसमें सिर्फ एक ही CPU काम में लिया जाता है।

लेकिन अगर हम बहुत सारे CPU को एक साथ रखकर Parallel Local area network में जोड़ दें तो यह सुपर कंप्यूटर की तरह कार्य करने लगेगा।

आपको CPU की संख्या बढ़ानी है मॉनिटर सिर्फ एक ही रखना है।

Cluster में जुड़ने पर बहुत सारे CPU मिलकर Parallel प्रोसेसिंग की तरह कार्य करते हैं।

2. Grid के द्वारा

कलेक्टर में आपको बहुत सारे CPU एक ही कमरे में रखकर आपस में जोड़ने होते हैं। लेकिन Grid के द्वारा आप अलग-अलग शहरों में रखे कंप्यूटर को इंटरनेट की मदद से जोड़कर सुपर कंप्यूटर बना सकते हैं।

इस प्रकार आप एक ही कंप्यूटर की पावर को multiple स्थान पर spread कर देते हैं इसे Distributed कंप्यूटिंग कहा जाता है।

सुपर कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम

सुपर कंप्यूटर में साधारण ऑपरेटिंग सिस्टम भी काम में लिया जा सकता है। जैसा कि मैंने आपको बताया कि घर पर सुपर कंप्यूटर कैसे बना सकते हैं उसमें आप सारा काम साधारण ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही करते है।

पुराने जमाने में UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल होता था लेकिन बाद में LINUX ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होने लगा।

सुपर कंप्यूटर साधारण कार्यों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता उन्हें बहुत ही जटिल प्रोसेस को पूरा करने में काम में लिया जाता है।

इसलिए सुपर कंप्यूटर में ज्यादातर FORTRAN, C, C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग किया जाता है।

सुपर कंप्यूटर की विशेषताएं

सुपर कंप्यूटर क्या है यह जानने के बाद चलिए अब सुपर कंप्यूटर की विशेषताओ के बारे में बात करते है।

सुपर कंप्यूटर के कार्य करने की क्षमता तथा स्पीड बहुत अधिक होती है।

उदाहरण के लिए मान लीजिए गणित के सवालों को 100 आदमी मिलकर 2 मिनट में हल करते हैं लेकिन एक अकेला सुपरकंप्यूटर उन 10 सवालों को एक सेकेंड से भी कम समय में हल कर सकता है।

सुपर कंप्यूटर काफी महंगे होते हैं इनकी कीमत करोड़ों में होती है।

सुपर कंप्यूटर में लाखों की संख्या में माइक्रोप्रोसेसर लगे होते हैं।

सुपर कंप्यूटर के उपयोग

जैसा कि आपको पता है सुपर कंप्यूटर घर तथा ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए काम में नहीं लिया जाता इसका उपयोग वहां किया जाता है जहां बहुत सारे डेटा को प्रोसेस करना हो तथा जटिल गणनाएं करनी हो। जैसे

  • वैज्ञानिक प्रयोगशाला में मौसम की भविष्यवाणी करने में
  • तूफान की गति मापने में
  • अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारी हासिल करने में
  • विज्ञान की बड़ी-बड़ी प्रयोगशाला में
  • भू विज्ञान की खोज करने में
  • उच्च ऊर्जा भौतिकी में
  • code ब्रेकिंग में
  • जेनेटिक एनालिसिस में
  • क्वांटम मैकेनिक्स में
  • जमीन के नीचे खोज करने में
  • परमाणु ऊर्जा संस्थान में
  • जलवायु परिवर्तन की गणना करने में
  • मनोरंजन ऑनलाइन गेमिंग तथा हॉलीवुड एनिमेशन में भी प्रयोग में लिया जाता है।

भारत का प्रथम सुपर कंप्यूटर

भारत का प्रथम सुपर कंप्यूटर “परम 8000” था जिसका निर्माण 1991 में भारत में हुआ था।

लेकिन वर्तमान में प्रत्यूष नामक सुपर कंप्यूटर भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है इसे सन 2018 में बनाया गया था।

इस सुपर कंप्यूटर की स्पीड लगभग 42 TFLPOS है।

भारत के सुपर कंप्यूटर के नाम।

  • Pratyush Cray XC40
  • Aaditya (IBM)
  • Mihir Cray XC40
  • TIFR Colour Bosom
  • Param Yuva 2

निष्कर्ष 

तो इस आर्टिकल में मैंने आपको सुपर कंप्यूटर क्या है इसके बारे में जानकारी दी है।

सुपर कंप्यूटर के कार्य करने का तरीका साधारण कंप्यूटर की तरह ही होता है लेकिन कार्य करने की स्पीड काफी ज्यादा होती है।

कंप्यूटर क्या है What is computer in hindi

कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

सॉफ्टवेयर क्या होता है

CPU क्या होता है और कैसे काम करता है

हार्डवेयर क्या है What is hardware in hindi

एनालॉग कंप्यूटर क्या होता है 3 प्रकार के एनालॉग कंप्यूटर

कंप्यूटर के क्या क्या उपयोग है – 10 क्षेत्रों में कंप्यूटर के उपयोग

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!