मैडिटेशन करने के 7 आसान स्टेप्स

How to do Meditation in Hindi : मैडिटेशन करने के बहुत तरीके है लेकिन मैडिटेशन करने का सबसे बढ़िया तरीका कौनसा है

इस लेख में हम आपको बताएँगे कि How to do Meditation in Hindi मेडिटेशन कैसे करते है, मेडिटेशन किस स्थान पर करना चाहिए और मैडिटेशन का फायदा कितने समय में मिल सकता है

वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति चिंता, विचारों की अधिकता, गुस्सा, ईर्ष्या आदि तरह की दिमागी समस्याओं से परेशान है इन सभी समस्याओं का इलाज डॉक्टर भले ही कम समय के लिए कर दें लेकिन जीवन भर इन समस्याओं से छुटकारा पाने का एक ही तरीका है और वह है “मेडिटेशन”

How do to Meditation in Hindi मेडिटेशन करने के 7 स्टेप्स

मैडिटेशन करने के कुछ नियम होते है उन्ही नियम को 7 स्टेप्स में बताया गया है

1. समय का निर्धारण करें

मैडिटेशन करने का सबसे बढ़िया समय सुबह उठते ही तथा रात को सोने से पहले का माना जाता है

लेकिन अगर आपको दिन में समय मिलता है तो आप दिन में भी मैडिटेशन कर सकते हैं

2. शांत जगह का चुनाव करें

मेडिटेशन वैसे तो कहीं भी कर सकते है लेकिन अगर आपने अभी-अभी मेडिटेशन शुरू किया है या करना चाहते है तो आपके लिए सबसे सही यही होगा की आप एकांत में ही मेडिटेशन करें

जो व्यक्ति लम्बे समय से मेडिटेशन कर रहा है वह व्यक्ति भीड़-भाड़ वाली जगह भी मेडिटेशन आसानी से सकता है

3. कपड़ों का निर्धारण तथा मैडिटेशन खाली पेट करें

मैडिटेशन के लिए ढिल्ले कपड़े पहने टाइट पेंट, जींस तथा टी-शर्ट पहनकर मैडिटेशन ना करें

आरामदायक कपड़े पहनने पर आप अपना पूरा ध्यान मैडिटेशन पर लगा पाएंगे

ढिल्ले कपड़ों में आप आराम से सांस ले पाते हैं तथा आराम से बैठ सकते हैं

अगर आप मैडिटेशन खाली पेट करते हैं तो यह ज्यादा असरदार होता है खाना खाने के बाद आलस आता है और मैडिटेशन पर पूरा ध्यान नहीं लगा पाएंगे खाली पेट मैडिटेशन करने पर गहरी सांस ले सकते हैं

4. मेडिटेशन जमीन पर बैठ कर करें

How to do Meditation in Hindi

मेडिटेशन करने का कोई नियम नहीं है लेकिन अगर आप जमीन पर बैठ कर सकते है तो ज्यादा सही रहता है

जमीन पर साफ-सुथरा कपड़ा बिछाकर ध्यान करना सबसे अच्छा माना जाता है इस कारण आपका संपर्क जमीन के साथ बना रहता है

5. मेडिटेशन करने की मुद्रा

मेडिटेशन में कैसे बैठना है यह बात बहुत मायने रखती है सबसे पहले आप अपने पैरों को मोड़कर बैठ जाए योगी/महात्मा पुरुष अपने पैरो को एक दूसरे के ऊपर रखते हैं

अपनी कमर को पूरी तरह से सीधा रखें बाएं हाथ की हथेली पर दूसरा हाथ रखें तथा दोनों हाथों को अपनी गोदी में रखें

अपने हाथों की हथेलियों को एक दूसरे के ऊपर रखने से आपके शरीर की ऊर्जा एक हाथ से आकर दूसरे हाथ से होते हुए पुन्न शरीर में पहुँच जाती है इससे ऊर्जा का फ्लो टूटता नहीं है

अपनी आँखे पूरी तरह से बंद रखें

6मेडिटेशन मुद्रा में बैठने के बाद क्या करें?

मैडिटेशन कई प्रकार के होते हैं हमने आपको पूरे विस्तार के साथ ही इसकी जानकारी दी है आपको मैडिटेशन से किस प्रकार का लाभ लेना है आप उसी प्रकार का मैडिटेशन कर सकते हैं

अगर आपने अभी-अभी मेडिटेशन शुरु किया है तो आप किसी म्यूजिक को सुनकर भी ध्यान लगा सकते हैं लेकिन अगर आप बिना म्यूजिक के ध्यान लगाएंगे तो ज्यादा अच्छा होगा

मेडिटेशन के दौरान आपको बहार से आने वाली आवाजों पर ध्यान देना नहीं लेना है

पढ़े : मैडिटेशन के दौरान अपने विचारों पर कैसे कण्ट्रोल करें

आपका ध्यान बार-बार दूसरी बातों की और भागेगा लेकिन आपको फिर से उसे केंद्रित करना पड़ेगा

जैसे-जैसे आप का ध्यान लगेगा आप शरीर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा है आपको अपने अंदर खुशी महसूस होगी

मैं काफी वर्षो से मैडिटेशन कर रहा हूँ मैडिटेशन करते समय मुझे काफी अनोखे अनुभव होते है मैंने मैडिटेशन के दौरान हुए खुद के अनुभव के बारे में विस्तार से लिखा है आपको एक बार जरुर पढ़ना चाहिए

पढ़े : मेरे 5 वर्षो के मैडिटेशन के अनुभव

7. धीरे-धीरे आंखें खोलें

मैडिटेशन की पूरी प्रक्रिया आप को बड़ी ही कोमलता के साथ करनी होती है जल्दी-बाजी तथा हड़बड़ाहट मत कीजिए

मैडिटेशन पूरा होने पर एक या 2 मिनट तक आराम से बैठे तथा आपके चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए

आपने मैडिटेशन में जो कुछ भी महसूस किया उसे याद करें और अपनी मेमोरी में फीड कर ले फिर धीरे-धीरे बड़ी कोमलता से अपनी आंखें खोलें

Q 1. मेडिटेशन एक ही स्थान पर करे या अलग-अलग स्थान पर करे

रोजाना एक ही स्थान पर ध्यान लगाना अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि जब आप ध्यान करते हैं तो आपके अंदर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है जिस कारण वह स्थान सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है

 जब आप रोजाना उसी जगह पर ध्यान लगाते हैं तो आपका ध्यान जल्दी लगता है

Q 2. प्रतिदिन कितने समय तक मेडिटेशन करें

  1. शुरुआत में आप कम से कम 10 मिनट के लिए ध्यान करें
  2. एक महीने बाद आप अपना समय बढ़ाकर 15 से 20 मिनट कर सकते है
  3. 6 महीने बाद आप अपना समय बढ़ाकर 25 से 30 मिनट तक कर सकते हैं
  4. 1 साल बाद आप अपना समय बड़ा 45 से 60 मिनट भी कर सकते हैं

Q 3. मेडिटेशन करने का सही समय कौन सा है?

मेडिटेशन करने का सही समय सुबह 3:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक का है
सुबह का समय सबसे ज्यादा शांत और सकारात्मक होता है

Q 4. सप्ताह में कितने दिन मेडिटेशन करना चाहिए?

मेडिटेशन हमेशा करना चाहिए
मेडिटेशन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है
हमेशा मेडिटेशन करने से बेहतर नतीजे मिलते हैं और जल्दी मिलते हैं

Q 5. कितने समय में मेडिटेशन का लाभ मिलेगा?

यह तो व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसकी मानसिक अवस्था कैसी है
अगर व्यक्ति बहुत ज्यादा नकारात्मक विचारों वाला है तो उसे नतीजे मिलने में कम से कम 9 से 12 महीने लग सकते है
और व्यक्ति सकारात्मक विचारो वाला है तो उसे नतीजे मिलने में 3 से 6 महीने लग सकते है
इस बात का ध्यान रहे कि ये नतीजे मानसिक तौर पर आप महसूस कर सकते है शारीरिक तौर पर नहीं

मैडिटेशन के द्वारा आप शरीर में मौजूद 7 चक्रों को बैलेंस कर सकते है किसी भी प्रकार कि शारीरिक समस्या के लिए ये 7 चक्र ही जिम्मेदार होते है इनको बैलेंस करके आप हर समस्या से छुटकारा पा सकते है

How to do Meditation in Hindi के इस लेख में हमने आपको बताया की मेडिटेशन क्या है, मेडिटेशन कैसे करते है, मेडिटेशन के क्या लाभ है, मेडिटेशन किस स्थान पर करना चाहिए और मेडिटेशन का फायदा कितने समय में मिल सकता है हमें उम्मीद है कि आपको How to do Meditation in Hindi की यह जानकारी समझ आयी होगी

मैडिटेशन क्या है और मैडिटेशन के 4 प्रकार तथा उनके फायदे

हनुमान चालीसा का जाप करने के फ़ायदे

अमीर बनने के 7 नियम

अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए मूलाधार चक्र को कैसे बैलेंस करें

जीवन लक्ष्य खोजने के लिए अपने स्वाधिष्ठान चक्र को बैलेंस करें

Share

7 thoughts on “मैडिटेशन करने के 7 आसान स्टेप्स

  • at
    Permalink

    Nice information
    Read more for mediation

    Reply
  • at
    Permalink

    Sir meditation karte time Hame kaise pata chalega ki 10 minuts ho gaye ya 15 , 20 ,25

    Reply
    • at
      Permalink

      Hello Deepak – Starting me aap mobile me alarm laga sakte hai bad me dhire-dhire aapko pta chalna lag jayega

  • at
    Permalink

    Valuable information, thanks for sharing it.

    Reply
    • at
      Permalink

      Thanks Yashwant Bisht

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!