मोटापा कम करने के 3 तरीके
इन्टरनेट पर आपको बहुत सारे मोटापा कम करने के टिप्स और मोटापा/वजन कम करने के उपाय वाले आर्टिकल मिल जायेंगे लेकिन मैं आपको बता दूँ कि उनमें बहुत गलत जानकारी भी दी गई है। जो आपके शरीर के लिए नुकसान दायक हो सकती है और फिर आप महीनों तक बीमार रहेंगे तो उससे अच्छा है कि 5 मिनट निकलकर ये आर्टिकल पूरा पढ़ लें।
Table of Contents
मोटापा क्या है (What is Obesity)
सबसे पहले तो आप यह पता लगाइए कि आप सच में मोटे है या नही। चलिए जानते है कि मोटापा कि परिभाषा क्या होती है।
व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अनावश्यक फैट जो उसके Body Mass Index (BMI) से ज्यादा है वह व्यक्ति मोटापा के अंतर्गत आता है।
आपको मोटापा है या नही यह जानने के लिए आपको आपका BMI निकालना होगा BMI कैलकुलेट करने का फार्मूला आगे दिया गया है।
- अगर आपकी BMI 18.5 से कम है तो आपका वजन आवश्यकता से कम है।
- अगर आपकी BMI 18.5 से 24.9 के बीच है तो आपका वजन सामान्य माना जायेगा।
- इसी तरह BMI 25 से 30 के बीच है तो ओवरवेट माना जाता है आपको वजन कम करने कि जरुरत है।
- अगर आपका BMI 30 से अधिक है तो आप मोटापा के शिकार है।
BMI कैसे कैलकुलेट करें
प्रत्येक व्यक्ति का BMI अलग-अलग होता है BMI कैलकुलेट करने का फार्मूला निम्न है।
BMI फार्मूला = M/(H)2
- यहाँ पर M = Mass, आपका वजन किलो में
- H = Height, आपकी हाइट मीटर में (एक फीट = 0.3048 मीटर)
उदाहरण
- मेरा वजन 75 किलो है और मेरी हाइट 5 फीट 10 इंच (1.77 मीटर) है तो मेरा BMI होगा।
- BMI = 75/(1.77)2
- BMI = 23.96
इसका मतलब मेरा वजन मेरी हाइट के हिसाब से बिल्कुल सही है।
मोटापा बढ़ने के कारण
मोटापा बढ़ने के बहुत सारे कारण हो सकते है। जैसे
- मार्केट का पैकेट वाला खाना ज्यादा खाना
- फ़ास्ट फ़ूड ज्यादा खाना
- पाचन शक्ति कमजोर होना
- एक ही स्थान पर ज्यादा लंबे समय तक बैठे रहना
- बार-बार कुछ ना कुछ खाते रहना
- रात को खाना खाते ही सो जाना
वजन/मोटापा कम करने के टिप्स
मोटे व्यक्तियों के दिमाग सबसे ज्यादा यही प्रश्न आता है कि मोटापा कैसे कम करें।
अब मैं आपको मोटापा कम करने के बहुत सारे टिप्स बताऊंगा आपके पास जितना समय है उसके हिसाब से नीचे दी गई टिप्स को अपना सकते है।
अगर आप जल्दी वजन कम करने चाहते है तो आपको ये सभी टिप्स को एक साथ अप्लाई करना चाहिए।
इस आर्टिकल में अंत में मैंने 7 दिन में वजन कम करने के भी कुछ टिप्स बताए है उन्हें जरुर पढ़े।
घर पर एक्सरसाइज के द्वारा वजन/मोटापा कम करने के टिप्स
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है और सिक्स पैक बनाना चाहते है तो भैया आपको जिम में पसीना बहाना होगा।
अगर आप जिम नही जा सकते तो घर पर भी normal एक्सरसाइज करके अपना वजन घटा सकते है। जैसे
1. दौड़ लगाए (Running Exercise)
- सभी प्रकार की एक्सरसाइज में दौड़ को सबसे अच्छा माना गया है दौड़ लगाने से शरीर के बहुत सारे अंगों की एक्सरसाइज एक साथ हो जाती है।
- दौड़ने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से होता है और शरीर के सभी अंगों तक ब्लड पहुँचता है दौड़ने से फेफड़े और पैर मजबूत होते है।
- दौड़ हमेशा सुबह अथवा शाम के समय खाली पेट लगानी चाहिए दौड़ आप अपने घर के बाहर सड़क पर या पार्क में लगा सकते है।
2. पुश-अप लगाए (Push Up Exercise)
- पुश-अप आप घर पर लगा सकते है इसके लिए आपको किसी प्रकार की मशीन कि जरुरत नही होती है।
- पुश-अप लगाने से शोल्डर, छाती, बैक और हाथ मजबूत होते है और शरीर का उपरी हिस्सा shape में आता है।
- रोज 100 पुश-अप, 30 दिन तक लगाने का चैलेंज अपने आप से करें और 30 दिन बाद आपको फर्क अपने आप दिख जायेगा।
- Youtube पर आपको 100 push up 30 day challenge के बहुत सारे विडियो मिल जायेंगे।
3. सिट-अप लगाए (Crunches Exercise)
फर्श पर पीठ के बल सीधे लेट जाए और अपने दोनों हाथो को अपने सिर के पीछे लगा ले और अपने सिर को उठकर अपने पैरों से लगाने की कोशिश करें ध्यान रहे आपके पैर जमींन से उठने नही चाहिए।
सिट-अप लगाने से आपके पेट की चर्बी कम होती है और आपकी पाचन शक्ति भी ठीक होती है।
पढ़े : मनुष्य कि पाचन शक्ति कैसे काम करती है।
4. उठक-बैठक लगाए (Hindu Squats)
उठक-बैठक को दण्ड बैठक भी बोलते है पैरों की चर्बी घटाने के लिए उठक-बैठक सबसे अच्छी एक्सरसाइज है।
आपको एक राज कि बात बताता हूँ अगर आपको जल्दी थकान हो जाती है तो इसका मतलब है कि आपके अंदर टेस्टोस्टेरोन की कमी है। उठक-बैठक लगाने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढती है उठक-बैठक पुरुष और महिला दोनों के लिए ही फायदेमंद है।
100 उठक-बैठक, 30 दिनों तक challenge अपने आप से करें और फर्क आपको अपने आप दिख जायेगा यकीन मानो दोस्त, एक महीने बाद आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा।
5. अन्य एक्सरसाइज
इसके अलावा भी कुछ अन्य एक्सरसाइज है जिनके द्वारा भी आप वजन कम कर सकते है जैसे स्विमिंग, साइकिलिंग, एरोबिक्स, जॉगिंग आदि।
योग के द्वारा वजन/मोटापा कम करने के टिप्स
योग करने से शरीर के अंदर कि सभी क्रियाये सही ढंग से काम करती है और दिमाग शांत रहता है।
आपको सभी प्रकार के योग करने चाहिए लेकिन यहाँ मैं आपको सिर्फ वजन कम करने वाले योग ही बता रहा हूँ।
1. कपाल भांति
अगर आप मुझसे पूछे तो कपाल भांति दुनिया का सबसे अच्छा योग है कपाल भांति से पेट की चर्बी कम होती है और पाचन शक्ति बढती है।
कपाल भांति से आपका मणिपुर चक्र मजबूत होता है जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
हमारे शरीर में 7 चक्र होते है इन सातों चक्रों का शरीर में अलग-अलग काम होता है। इन चक्रों को बैलेंस करके आप अपने शरीर कि किसी भी समस्या को ठीक कर सकते है जानिए ये सात चक्र कौन-कौन से है और इनको कैसे बैलेंस करें।
2. प्लांक (Plank)
- Plank एक ऐसा योग है जिसमें पुरा शरीर इन्वोल्व होता है। Plank से शरीर मजबूत होता है।
- Plank करने के लिए पेट के बल जमींन पर सीधे लेट जाए और अपने दोनों हाथो को कोहनियों से पंजो तक जमींन पर टीकाकार अपने पुरे शरीर को हवा में उपर उठा ले।


3. वारियर पोज़ (Warrior Pose)
- वारियर पोज़ से कंधे, हाथ, पैर और कमर मजबूत होती है।
- वारियर पोज़ से फोकस, बॉडी पर कण्ट्रोल और स्टेबिलिटी बढती है।
- वारियर पोज़ से पैरों की चर्बी कम होती है।

4. सूर्य नमस्कार
- सूर्य नमस्कार को “The Ultimate Asana” कहा जाता है सूर्य नमस्कार से पैर, कमर, गर्दन और हाथ मजबूत होते है।
- मधुमेह रोगियों के लिए सूर्य नमस्कार सबसे बढ़िया योग है।

5. नौका पोज़ (Boat Pose)
- नौका पोज़ से पेट की नसें मजबूत होती है जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती है पेट का मोटापा कम करने कि यह सबसे अच्छा योगा है।
- रीड की हड्डी और कमर मजबूत होती है।
- नौका पोज़ किडनी और थायराईड के लिए भी लाभदायक होती है।

डाइट के द्वारा वजन कम करने के टिप्स
अगर आपके पास एक्सरसाइज करने के लिए पर्याप्त समय नही है तो आप डाइट के द्वारा भी वजन कम कर सकते है लेकिन इसमें थोडा समय लगता है क्योंकि बिना मेहनत का काम “होले-होले” होता है।
अब मैं आपको क्या और कैसे खाना है इसके बारे कुछ टिप्स दूँगा।
1. जो भी खाना है वह सिर्फ 8 घंटे के अंतराल में ही खाए
- कुछ लोग दिन भर कुछ ना कुछ खाते ही रहते है लेकिन उन्हें यह नही पता कि आपके पेट में खाना जितनी ज्यादा देर तक रहेगा आपका मोटापा उतना ही अधिक बढ़ेगा।
- इसलिए आपको सिर्फ दिन जो भी खाना है वह 8 घंटे के अंतराल में खाना है बाकि के 16 घंटे खाली पेट रहना है जैसे सुबह का नाश्ता 10 बजे, दोपहर का लंच 1 बजे और डिनर शाम को 6 बजे।
- शुरुआत में यह आपको थोडा मुश्किल लगेगा लेकिन मुझे यकीन है आप यह कर लेंगे और 1 महीने में ही आपको इस डाइट का असर दिखना शुरु हो जाएगा।
- आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
2. सुबह के समय गुनगुना पानी पीने का फायदा
- मैं आपको एक राज कि बात बताता हूँ रात को खाये हुए खाने का सुबह 3 से 4 बजे तक पूरा पाचन हो जाता है। उसके बाद हमारे शरीर को ऊर्जा कि आवश्यकता होती है तो वह पेट की चर्बी से ऊर्जा लेता है और उस वक्त पेट कि चर्बी कम होना शुरु होती है।
- इसलिए आपको सुबह 10 बजे तक कुछ भी नही खाना, चाय भी नही पीनी है सिर्फ गुनगुना पानी पीना है।
- गुनगुना पानी पीने से आपका पेट सही तरीके से साफ होता है।
- ध्यान रहे, गर्म पानी में आपको नींबू का रस नही डालना है लेकिन क्यों, इसका कारण मैं आपको आगे बताऊंगा।
3. सर्दियों में खाने में अदरक जरुर डाले
सर्दियों में चाय और सब्जी में अदरक जरुर डाले अदरक के बहुत सारे फायदे है। जैसे
अदरक से पाचन शक्ति मजबूत होती है अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है जो पाचन शक्ति को मजबूत करने के 4 तरीकों के बारे में जरुर पढ़े।
नियमित अदरक के सेवन से सिर दर्द नही होता और शरीर में खून का संचार सही तरीके से होता है।
4. DIP डाइट को फॉलो करें
वजन कम करने के लिए आपको DIP डाइट को जरुर फॉलो करना चाहिए यह ऐसी डाइट है जो कैंसर, शुगर, ब्लड प्रेशर जैसे भयंकर बीमारी को भी ठीक कर सकती है।
DIP डाइट के बारे में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
वजन कम करने के लिए ये गलतियाँ कभी ना करें
1. रोजाना नींबू पानी का सेवन ना करें
- बहुत सारे लोग है जो आपको वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने की सलाह देंगे मत मानना उनकी ये सलाह भाईसाहब! मैंने भी उनकी सलाह मानकर 2 महीने तक रोजाना नींबू पानी पिया और फिर 1 महीने तक बीमार रहा।
- नींबू में सिट्रिक अम्ल होता है जिसका PH का मान 2 से 3 के बीच होता है। स्वस्थ रहने के लिए हमारी बॉडी में अम्ल और क्षार का अनुपात 40:60 रहना चाहिए।
- अगर आप रोजाना नींबू पानी पीएंगे तो आपकी बॉडी में अम्ल कि मात्रा ज्यादा हो जाएगी और यह आपकी आंतो को नुकसान पहुंचाना शुरु कर देगा और धीरे-धीरे आपके शरीर में खून की मात्रा भी कम कर देगा जिससे आप कमजोर हो जायेंगे।
- आप यह बात डॉक्टर से भी पूछ सकते है और अगर यह जानने के बाद भी आप नीबू पानी पीना चाहे तो शौक से पिए! फिर ना कहना की पहले क्यों नही बताया।
- लेकिन हाँ, आप हफ्ते में सिर्फ 1 दिन नींबू पानी पी सकते है।
2. रोजाना हल्दी का सेवन ना करें
- रोजाना गर्म दूध में हल्दी के सेवन से शरीर में गर्मी हो जाती है जिस कारण आपका पेट ख़राब हो सकता है आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है।
- शरीर में ज्यादा गर्मी होने से हार्ट से संबंधित बीमारी भी हो सकती है।
- इसलिए हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 दिन ही दूध के साथ हल्दी का सेवन करें इससे ज्यादा नही।
3. रोजाना शहद का सेवन ना करें
- रोजाना गर्म पानी और दूध के साथ शहद का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए क्यों?
- लंबे समय तक रोजाना शहद के सेवन से आपके शरीर में AMA (Antimitochondrial Antibodies) नामक पैदा हो सकती है।
- Imitochondrial Antibodies हमारे शरीर के अंगों के सही रुप से कार्य करने के लिए जिम्मेदार होती है लेकिन Antimitochondrial Antibodies उन्हीं एंटीबाडीज को नष्ट करने का कार्य करने लग जाती है।
- आसान भाषा में कहूँ तो आपका शरीर ही अपने आपको मारना शुरु कर देता है।
- इसलिए हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 दिन ही शहद का सेवन करें।
4. भूखे पेट रहना
भूखे पेट रहने का यह मतलब नही है कि आप दिन में कुछ भी ना खाए अगर आप ऐसा करते है तो आपका वजन कम होगा या नही इसका तो पता नही लेकिन डॉक्टर कि फीस देने के लिए जरुर तैयार हो जाओगे।
भूखे पेट रहने का मतलब यह है कि आप दिन में 16 घंटे भूखे रहे और सिर्फ 8 घंटो के अंतराल में पौष्टिक भोजन करें और वह भी आपको जितनी भूख है उससे थोड़ा कम।
अथवा आप DIP डाइट को भी फॉलो कर सकते है।
7 दिन में तेजी से वजन घटाने का तरीका
आपमें से कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो घर में अचानक किसी फंक्शन के आने के कारण या किसी अन्य किसी प्रोग्राम कि वजह से जल्दी से जल्दी अपना वजन से कम करना चाहते है तो उनके लिए भी मेरे पास कुछ नायाब टिप्स है।
7 दिन में वजन कम करने के लिए आपको वो सारे तरीके एक साथ अपनाने होंगे जो मैंने उपर आपको बताए है। मैं एक बार फिर से उनको संक्षेप में बता देता हूँ।
1. दिन में 16 घंटो तक भूखे रहे
आपको ज्यादा से ज्यादा सलाद, फल-फ्रूट खाने है और थोडा बहुत प्रोटीन वाला खाना खाना है बाजार का पैकिंग फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड बिल्कुल भी नही खाना।
कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन ना के बराबर करना है जैसे गेहूं की रोटी, ब्रेड, आलू, दही, चीनी, शहद, चिप्स, दूध आदि।
2. रोजाना एक्सरसाइज करें
आपको मैंने वजन कम वाली एक्सरसाइज के बारे में पूरी जानकारी दी है उन्हें जरुर करें।
3. रोजाना योग करें
एक्सरसाइज के साथ-साथ अगर आप थोड़ा बहुत योग भी कर सके तो बेहतर होगा।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में मैंने आपको मोटापा कम करने के टिप्स के बारे में बताया है ये सभी वो टिप्स है जो मैंने खुद आजमा कर देखें है आप बिना किसी हिच-किचाहट के इन्हें फॉलो कर सकते है।
इन्टरनेट पर वजन कम करने की बहुत सारी जानकारी आपको मिल जाएगी लेकिन उसे फॉलो करने से पहले एक बार जरुर सोच लेना ताकि बाद में पछतावा ना हो।
Share