भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली रेलगाडियां
भारत की सबसे तेज ट्रेन : गति के आधार पर भारत में बहुत प्रकार की ट्रेनों का संचालन होता है। लोकल ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन, सेमी हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो, लक्ज़री ट्रेन, स्पेशल ट्रेन आदि। यहाँ आपको इन सभी ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इनकी स्पीड कितनी है, भारत की प्रमुख ट्रेनें कौन सी है। इस लेख के अन्त में भारत की ट्रेनों के बारे में प्रमुख प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए है, एक बार उनको भी जरुर पढ़े।
Table of Contents
भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली रेलगाडियां
- लोकल ट्रेन
- एक्सप्रेस ट्रेन
- सुपर एक्सप्रेस ट्रेन
- सेमी हाई स्पीड ट्रेन
- लक्ज़री ट्रेन
- स्पेशल ट्रेन
1. लोकल ट्रेन(Local train)
यात्री ट्रेनें, उपनगरीय ट्रेनें(जैसे :मुंबई की लोकल)

2. एक्सप्रेस ट्रेन(Express train)
जिसकी औसत गति(average speed) 36 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है
एसी एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, डबल डेकर एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, हमसफ़र एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस, कवि गुरु एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, सुविधा एक्सप्रेस, राज्य रानी एक्सप्रेस,संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस , तेजस एक्सप्रेस, उदय एक्सप्रेस, विवेक एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस

3. सेमी-हाई स्पीड ट्रेन(Semi high speed train)
सेमी-हाई स्पीड ट्रेन औसत गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है
गातिमान एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस
4. लक्ज़री ट्रेन(Luxury train)
लक्ज़री ट्रेन पर्यटकों के लिए होती है, इनमें महीनों पहले बुकिंग करवानी होती है इन ट्रेनों में अलग-अलग पैकेज होता है जो की 5 दिन या 7 दिन का भी हो सकता है जिसका किराया लाखों में होता है
डेक्कन ओडिसी, परियों की रानी, स्वर्ण रथ, महापरिनिर्वाण एक्सप्रेस, महाराजा एक्सप्रेस, पैलेस ऑन व्हील्स, रॉयल ओरिएंट, रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

5. स्पेशल ट्रेन(Special train)
- लाइफलाइन एक्सप्रेस
- लाल रिबन एक्सप्रेस
- विज्ञान एक्सप्रेस
स्पेशल ट्रेनें किसी उदेश्य के लिए चलाई जाती है। जैसे : लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन एक चलता-फिरता अस्पताल है जो गरीब लोगो की मदद के लिए चलाई गई है।
1. लाइफलाइन एक्सप्रेस(life line express) : द लाइफलाइन एक्सप्रेस या जीवन रेखा एक्सप्रेस एक चलता फिरता अस्पताल है। इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। इसे भारतीय रेलवे और स्वास्थ्य मंत्रालय सहयोग से चलाया गया था। इस ट्रेन को चलने के लिए पैसा अनेक अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक संस्थाओं के द्वारा और अनेक दानदाताओ के द्वारा दिया जाता है।
2. लाल रिबन एक्सप्रेस(red ribbon express) : भारतीय रेलवे एड्स / एचआईवी के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए इस ट्रेन को शुरू किया गया था। इस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 1 दिसंबर 2007 को विश्व एड्स दिवस किया गया था। इस ट्रेन का आदर्श वाक्य है। “जीवन की यात्रा पर चलना”।
3. विज्ञान एक्सप्रेस(Science Express) : विज्ञान एक्सप्रेस वैज्ञानिक प्रदर्शनी है जो पूरे भारत में यात्रा करती है। इसकी शुरुआत 30 अक्टूबर 2007 को सफदरजंग रेलवे स्टेशन, दिल्ली से की गई थी। हालांकि ये प्रदर्शनी सभी के लिए खुली है, लेकिन मुख्य रूप से यह छात्रों और शिक्षकों को आकर्षित करती हैं।
भारत की सबसे तेज ट्रेन की सूची
क्रमांक | ट्रेन श्रेणी | ट्रेन का नाम | अधिकतम चाल | औसत गति |
1 | ट्रेन 18 | वंदे भारत एक्सप्रेस | 180 किमी / घंटा | 95 किमी / घंटा |
2 | गातिमान एक्सप्रेस | गातिमान एक्सप्रेस | 160 किमी / घंटा | 91 किमी / घंटा |
3 | राजधानी एक्सप्रेस | बांद्रा राजधानी एक्सप्रेस | 150 किमी / घंटा | 98 किमी / घंटा |
4 | राजधानी एक्सप्रेस | मुंबई राजधानी एक्सप्रेस | 130 किमी / घंटा | 89 किमी / घंटा |
5 | शताब्दी एक्सप्रेस | हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस | 150 किमी / घंटा | 89 किमी / घंटा |
6 | दिल्ली मेट्रो | दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस | 132 किमी / घंटा | 90-95 किमी / घंटा |
7 | दुरंतो एक्सप्रेस | सियालदाह दुरंतो एक्सप्रेस | 135 किमी / घंटा | 85 किमी / घंटा |
8 | राजधानी एक्सप्रेस | हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस | 130 किमी / घंटा | 85 किमी / घंटा |
9 | शताब्दी एक्सप्रेस | हावड़ा रांची शताब्दी एक्सप्रेस | 130 किमी / घंटा | 74 किमी / घंटा |
10 | सुविधा एक्सप्रेस | पटना-मुंबई सुविधा एक्सप्रेस | 110 किमी / घंटा | 63 किमी / घंटा |
11 | युवा एक्सप्रेस | हावड़ा-आनंद विहार युवा एक्सप्रेस | 130 किमी / घंटा | 82 किमी / घंटा |
12 | गरीब रथ | बांद्रा टर्मिनस हजरत निजामुद्दीन | 130 किमी / घंटा | 82 किमी / घंटा |
13 | जन शताब्दी | कोटा हजरत निजामुद्दीन | 110 किमी / घंटा | 71 किमी / घंटा |
14 | संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | महाराष्ट्र क्रांति एक्सप्रेस | 110 किमी / घंटा | 69 किमी / घंटा |
15 | डबल डेकर एक्सप्रेस | मुंबई-अहमदाबाद डबल डेकर | 130 किमी / घंटा | 69 किमी / घंटा |
16 | एसी एक्सप्रेस | लोकमान्य तिलक टर्मिनस हजरत निजामुद्दीन एसी एक्सप्रेस | 120 किमी / घंटा | 76 किमी / घंटा |
नीचे दिए गए लिंक से आप उन ट्रेनों के बारे सम्पूर्ण जानकारी ले सकते है :
एक्सप्रेस ट्रेन(Express train) :
एक्सप्रेस ट्रेन लोकल लोकल ट्रेन की बजाए कम स्टशनों पर रूकती है अपने सीमित स्टॉप्स के कारण इन ट्रेनों की गति अधिक होती है एक्सप्रेस ट्रेन वह है जिसकी 36 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होती है
सुपरफास्ट एक्सप्रेस(Superfast express train)
ऐसी ट्रेन जिसकी औसत गति 55 किलोमीटर/घंटा से अधिक होती है(हॉल्ट को छोड़कर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन की बजाय कम स्टशनों पर रुकती है सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन ही fastest train in india है
यदि हम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के समय को भी जोड़े तो इसकी औसत गति 55 किलोमीटर/घंटा से कम ही होती है
कोच फैक्ट्री(Coach factory)
भारत में तीन मुख्य कोच निर्माण फैक्ट्री है
1. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) पेरम्बूर, चेन्नई, तमिलनाडु।
2. रेल कोच फैक्टरी (RCF) कपूरथला, पंजाब।
3. आधुनिक कोच फैक्ट्री (MCF) रायबरेली, उत्तर प्रदेश।
इन फैक्ट्री में नए एक्सप्रेस कोच आंशिक रूप से या पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील(Stainless steel) के बनाये जाते हैं। जिसका फायदा यह होता है की इनका रखरखाव काम करना पड़ता है। स्टेनलेस स्टील लोहे की तुलना में काफी हल्का होता है इस कारण ट्रेन कोच का वजन भी काम होता है जिससे की ज्यादा यात्री(passenger) बैठ सकते है प्रत्येक कोच में ब्रेक(break) भी लगाये जाते है जिससे की हाई स्पीड ट्रेन को जल्दी से रोका जा सके
रेलवे ट्रैक(Railway track)
1. ब्रॉड गेज(Broad gauge)
भारत में सबसे अधिक बड़ा या सबसे फ़ास्ट ट्रेन इसी लाइन पर चलती है। ब्रॉड गेज में पटरियों के बीच की चौड़ाई(width) 1676 मिमी(5 फीट 6 इंच) की होती है। यह भारतीय रेलवे में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला गेज है। भारत की सबसे fast ट्रेन ब्रॉडगेज़ लाइन पर ही चलती है
2. मीटर गेज(Meter gauge)
मीटर गेज लाइन में ट्रेक की चौड़ाई(width) 1000 मिमी(mm) या 1 मीटर या 3 फ़ीट 3.3 इंच होती है।
3. नैरो गेज(Narrow gauge)
इसमें दो साइज होती है, पहली 762 मिमी (2 फीट 6 इंच) और दूसरी 610 मिमी (2 फीट)। नैरो गेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन(kalka shimla toy train) में प्रयुक्त होता है।
4. स्टैण्डर्ड गेज(Standard gauge)
स्टैण्डर्ड गेज का इस्तेमाल केवल दिल्ली मेट्रो(Delhi metro) और देश की अन्य मेट्रो लाइन में होता है। इस ट्रेक की चौड़ाई 1435 mm होती है।
भारत के सभी राष्ट्रपतियों के नाम
भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के नाम
भारत के सभी राज्य और राजधानियों के नाम
महत्वपूर्ण Questions and Answers
Q.1 भारत की सबसे तेज ट्रेन(भारत की सबसे fast ट्रेन) कौन है?
Ans. वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारत के सबसे fast ट्रेन है। जो 180 किलोमीटर/घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकती है।
Q.2 भारत की सबसे धीमी गति(slowest train) की ट्रेन कौनसी सी है?
Ans. नीलगिरि एक्सप्रेस ट्रेन जिसकी औसत गति 10 किलोमीटर/घंटा है। यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल और मेट्टुपालयम(तमिलनाडु) के बीच चलती है।
Q.3 विश्व की सबसे धीमी एक्सप्रेस ट्रेन कौन सी है?
Ans. ग्लेशियर एक्सप्रेस(Glacier Express) यह स्विट्ज़रलैंड में चलती है। इस ट्रेन के धीमा चलने का कारण यह है की जिस रुट पर यह ट्रेन चलती है, उसकी लम्बाई 291 किलोमीटर है और उस पर 291 ब्रीज(Bridges) है, 91 सुरंग है और इसका आखरी स्टेशन समुद्र तल से 2033 मीटर की ऊचाई पर है। इस रुट पर पहाड़ो के मनोरम द्रश्य देखने को मिलते है। यह ट्रेन प्रकृति को निहारने के लिए धीमी चलती है।
Q.4 भारत की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन सी है?
Ans. विवेक एक्सप्रेस(Vivek Express), यह ट्रेन 4273 किलोमीटर की दूरी 85 घंटो में पूरी करती है। यह ट्रेन डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी के बीच चलती है।
Q.5 भारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम सबसे लम्बा है?
Ans. चेन्नई का Puratchi Thalaivar Dr. M.G. Ramachandran Central Railway Station, इस नाम में कुल 57 character है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में 1 (one) character से पीछे रह गया। पहले नंबर पर ‘Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch’ है जो की वेल्स(Wales, UK) स्थित है। इसके नाम में 58 character है।
Q.6 भारत में बुलेट ट्रेन(Bullet Train) कब तक चलेगी?
Ans. भारत में अगस्त 2022 तक बुलेट ट्रेन चलने की उम्मीद है। यह मुंबई – अहमदाबाद के बीच चलेगी।
Q.7 विश्व की सबसे तेज़ बुलेट ट्रेन(Bullet Train) कहां है?
Ans. शंघाई मैग्लेव(Shanghai Maglev) चीन में है। जिसकी स्पीड 430 किलोमीटर/घंटा है।
Q.8 भारत में पहली ट्रेन(first train) कब चली थी?
Ans. भारत में पहली ट्रेन मुंबई से थाने के बीच 16 अप्रैल 1853 को चली थी। जिसने कुल 33 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
Q.9 भारत में कुल कितनी ट्रेनें है?
Ans. भारत में कुल 12617 ट्रेनें है। जिनमें रोजाना लगभग 23 करोड़ लोग सफर करते है।
Q.10 भारत में रेलवे ट्रैक की कुल लंबाई कितनी है?
Ans. रेलवे ट्रैक की कुल लंबाई 1,15,000 किलोमीटर है। जो की लगभग ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या के बराबर है।
Q.11 भारत में कुल कितने रेलवे स्टेशन है?
Ans. भारत में कुल 7,172 रेलवे स्टेशन है।
Q.12 भारत में कुल कितनी माल गाड़ी(freight trains) है?
Ans. भारत में कुल 7,421 मॉल गाड़ियां है। जो रोजाना लगभग 3 मिलियन टन वजन को वहन(एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती है) करती है।
Q.13 भारत में सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म कहा है?
Ans. सबसे लंबा प्लेटफार्म गोरखपुर रेलवे स्टेशन(उत्तरप्रदेश) का है जो की 1366 मीटर (1.3 किलोमीटर) लंबा है।
Q.14 भारत में सबसे लंबी रेलवे सुरंग(tunnel) कौन सी है?
Ans. पीर पंजाल सबसे लम्बी सुरंग है जो कश्मीर घाटी को बनिहाल(जम्मू) से जोड़ती है।
Q.15 भारत में किस रेलवे स्टेशन का नाम सबसे छोटा है?
Ans. यह स्टेशन ओड़िशा में स्थित है और इसका नाम है “IB”
Q.16 विश्व में सबसे पुराना भाप का इंजन कहा चलता है?
Ans. नई दिल्ली से अलवर(राजस्थान) के बीच चलने वाली फेयरी क्वीन(Fairy Queen) ट्रेन में दुनिया का सबसे पुराना(जो अभी भी चल रहा है) भाप का इंजन काम में लिया जाता है।
तो हम उम्मीद करते है कि भारत की सबसे तेज ट्रेन, भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली रेलगाडियां के इस article में दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। धन्यवाद!!!
Web hosting meaning : वेब होस्टिंग क्या होता है
MNP स्टेटस : Jio, Bsnl, Airtel, Idea
Share