सफलता पाने का 1 मात्र तरीका

प्रत्येक इन्सान अपने जीवन में सफल होना चाहता है लेकिन बहुत सारे लोगो को सफलता का सही मतलब भी नही पता। आज मैं आपको Success Tips in hindi के इस आर्टिकल में सफलता के बारे में ऐसी जानकारी दूंगा जो आपको कहीं नही मिलेगी।

कुछ लोगो की नजर में सफलता का मतलब अपने दोस्त, पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से अधिक पैसा कमाना होता है लेकिन इसे सफलता नही बल्कि कम्पटीशन कहते है।

कुछ लोगो के लिए सफलता का मतलब आलीशान घर, महंगी कारे, महंगे सामान, मंहगे होटलों में रहना आदि होता है लेकिन इसे भी सफलता नही कहते।

मैं आपसे पूछना चाहता हूँ कि एक ऐसा इन्सान जो बहुत गरीब है लेकिन हमेशा मुस्कराता रहता है तथा उसके पास जो कुछ भी है वह उससे खुश है तो आपकी नजर में वह इन्सान सफल है या असफल?

आपके दिमाग में एक सवाल आ रहा होगा कि आखिर सफलता कि परिभाषा क्या होती है? सफलता कि परिभाषा बताने से पहले मैं आपको बताना चाहता हूँ कि जीवन में सबसे जरुरी चीज “ख़ुशी” होती है।

हम जो भी काम करते है वह खुशी पाने के लिए करते है लोग अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात काम करते है ताकि पैसा कमा सके और फिर उससे सामान खरीद कर ख़ुश हो सके।

सफलता की परिभाषा       

ऐसा कार्य जिसे करने पर आपको ख़ुशी मिलती है और जिसे आप जीवन भर कर सकते है तथा वह काम करने से आपको जो आमदनी होती है उससे आप अपना गुजर-बसर कर सकते है तो समझ लीजिये आपने जीवन में सफलता हासिल कर ली है।

लेकिन लोगो के सामने दिखावा करने की सोच के कारण हम सफलता की असली परिभाषा को भूल जाते है और कम्पटीशन करने लग जाते है। ऐसे में अगर आप दूसरो से आगे भी निकल जायेंगे तो इसे सफलता नही कहेंगे।

सफलता पाने का 1 मात्र तरीका

सफलता कि परिभाषा मैं आपको बता चुका हूँ। अब मैं आपको जीवन में सफल होने के एकमात्र सूत्र के बारे में बताने जा रहा हूँ। 

जीवन में सफल होने का सिर्फ एक ही फार्मूला है और वह है “अपने जीवन लक्ष्य से अपना ध्यान ना भटकने दे”

जीवन में सफल होने का सिर्फ एक ही फार्मूला है और वह है “अपने जीवन लक्ष्य से अपना ध्यान ना भटकने दे”

सबसे पहले तो यह सवाल आता है कि हम अपना जीवन लक्ष्य कैसे ढूंढे? आपका जीवन लक्ष्य कुछ भी हो सकता है जैसे – पढ़ाई करके अच्छे मार्क्स लाना, अच्छी नौकरी पाना, बिज़नेस में सफलता पाना, खूब सारे पैसे कामना और बढ़िया घर बनाना आदि।

लेकिन अगर आपको अपना जीवन लक्ष्य नहीं पता है तो मैं आपको कुछ टिप्स बताता हूँ जिनकी मदद से आप अपना जीवन लक्ष्य ढूंढ सकते है।

  1. दुनिया में जितने भी सफल लोग हुए है उनके द्वारा लिखी गयी किताबे पढ़े उनसे आपको अपने भीतर झाँकने में मदद मिलेगी। इससे आपको अपना जीवन लक्ष्य खोजने में आसानी होगी।
  2. वह कौनसी चीज है जिसके बारे में आप दिनभर सोचते रहते है मतलब ऐसा काम जिसको करने में आपका इंटरेस्ट है वह भी आपका जीवन लक्ष्य हो सकता है।
  3. ऐसा काम जिसे आप बड़ी ही आसानी से कर लेते है जबकि दुसरे लोगो को वही काम करने में काफी मुश्किल होती है। उस काम में भी अपना जीवन लक्ष्य ढूंढ सकते है।

जीवन लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखने के 7 तरीके  

जब आप अपने जीवन में किसी लक्ष्य का निर्धारण करेंगे तो आपके सामने ऐसे बहुत सारे मौके आयेंगे जब आपका ध्यान लक्ष्य से भटक जायेगा या आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाने में बहुत कठिनाई होगी।  

तो अब मैं आपको ऐसे तरीके बताऊंगा जिनकी मदद से आपका ध्यान हमेशा अपने लक्ष्य पर बना रहेगा और यदि भटक भी जायेगा तो बहुत जल्दी अपने लक्ष्य पर लौट आएगा।

लक्ष्य पर ध्यान बनाये रखने के लिए आपको निम्न तरीके अपनाने चाहिए –

  1. सात्विक भोजन तथा व्यायाम करें
  2. मैडिटेशन
  3. सकारात्मक सोच रखे 
  4. मोटिवेशनल किताबे पढ़े  
  5. लक्ष्य को छोटे-छोटे कार्य में बाँट दे
  6. समय-समय पर खुद का मूल्यांकन करें
  7. दूसरो से अपनी तुलना कभी भी ना करें

1. सात्विक भोजन तथा व्यायाम करें

जीवन में सफलता हासिल करने के लिए हमारे शरीर में ऊर्जा का होना बहुत जरुरी है अगर हमारे शरीर में ऊर्जा नही होगी तो हम आलसी हो जायेंगे और चाहकर भी कार्य नही कर पाएंगे।

इसलिए सकारात्मक ऊर्जा हासिल करने के लिए आपको शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए तथा स्वस्थ रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। व्यायाम करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और स्वस्थ शरीर के साथ आप किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते है।

2. मैडिटेशन करें

आज भी बहुत सारे लोग है जो मैडिटेशन को इतनी अहमियत नही देते है। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा भी नही है कि मैडिटेशन में कितनी ताकत है। मैडिटेशन व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है मैडिटेशन व्यक्ति को खुद के मन और विचारों पर कण्ट्रोल करना सिखाता है।

मन को कण्ट्रोल करने के 10 तरीके

जैसा कि आप जानते है जब कागज पर लेंस से आने वाला सूर्य का प्रकाश पड़ता है तो कागज को भी जला देता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लेंस सूर्य की किरणों को एक स्थान पर एकत्रित कर देता है।

इसी प्रकार मैडिटेशन भी व्यक्ति के विचारों को एकत्रित करके एक ही काम पर लगा देता है। जिससे उस काम में सफलता हासिल करना बहुत ही आसान हो जाता है।

3. सकारात्मक विचार बनाये रखे  

सकारात्मक विचारों वाला व्यक्ति जीवन में बड़ी से बड़ी समस्या से भी आसानी से बाहर निकल जाता है। जिस प्रकार एक गाड़ी को चलाने के लिए पेट्रोल या डीजल डालना पड़ता है उसी प्रकार व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने के लिए विचार रुपी ईंधन डालना पड़ता है।

जितनी अच्छी क्वालिटी का आप ईंधन डालेंगे गाड़ी उतनी ही अच्छी परफॉरमेंस देगी। उसी प्रकार व्यक्ति में विचार जितने अच्छे और सकारात्मक होंगे व्यक्ति उतने ही बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाएगा।   

4. मोटिवेशनल किताबे पढ़े 

हर व्यक्ति जानना चाहता है कि दुनिया के सफल लोगो को की लाइफ स्टाइल कैसी होती है? वे दिन भर क्या काम करते है?, कैसे करते है? लेकिन आप यह सब जानकर क्या हासिल करेंगे अगर जानना ही है तो यह जानने की कोशिश करें कि वे कैसे सोचते है?

दुनिया के बहुत से सफल लोगो ने अपने जीवन पर किताबे लिखी है और उनमे वे सभी तरीके बताये है जिनकी मदद से उन्होंने जीवन में अपार सफलता हासिल की है इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि एक आम इन्सान किस प्रकार की सोच रखकर अमीर बन सकता है।  

कुछ मोटिवेशनल किताबो की सूची नीचे दी गयी है –

क्रमांककिताब का नामक्यों पढ़े
1मैं सेल्लिंग में असफलता से सफलता तक कैसे पहुंचायह किताब आपको किसी भी सामान को बेचने की कला सिखाएगी 
2सीक्रेट ऑफ़ द मिलियनेयर माइंडअमीर लोग और गरीब लोगो की सोच में क्या फर्क होता है
3सोचिये और अमीर बनिये अमीर बनने के लिए किस प्रकार के विचार अपने मन में लाने चाहिए
4रिच डैड और पुअर डैडएक गरीब पिता और एक अमीर पिता के विचारों में क्या अंतर होता है
5आपके अवचेतन मन की शक्तिजीवन के लक्ष्य हासिल करने में आप अपने अवचेतन मन की किस प्रकार मदद ले सकते है
6बड़ी सोच का बड़ा जादूआप अपने सकारात्मक विचारों के द्वारा क्या-क्या कर सकते है
7द सीक्रेटअमीर बनने का रहस्य क्या है

नोट : इन किताबो को कहानी समझने की भूल कभी भी मत करना क्योंकि ये सभी किताबे लेखको ने अपने जीवन के आधार पर लिखी है। ये सभी किताबे आपको हिंदी और अंग्रेजी में ऑनलाइन अमेज़न या फ्लिप्कार्ट पर मिल जायेंगी।

ये किताबे आपके सोचने की क्षमता और आपके व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगी इसलिए इन किताबो को जरुर पढ़े दुनिया के सभी बिज़नस मैन हमेशा 1 घंटे कोई ना कोई किताब जरुर पढ़ते है।   

5. लक्ष्य को छोटे-छोटे कार्य में बाँट दे

अगर आपको 20 लकड़ियों के एक गट्ठर को एक बार में तोड़ने के लिए कहा जाये तो वह आपसे नही टूटेगा। लेकिन अगर आपको एक-एक लकड़ी को तोड़ने के लिए कहा जाये तो आप ऐसा बड़ी ही आसानी से कर सकते है। ठीक उसी प्रकार किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको बहुत सारे छोटे-छोटे काम पूरे करने होंगे।

संगठन में शक्ति होती है लक्ष्य संगठित होता है इसलिए उसे छोटे-छोटे भागो में बाँट दे ताकि उसे हासिल करना आसान हो जाये

6. समय-समय पर खुद का मूल्यांकन करें

किसी भी कार्य को करते समय आपको समय-समय पर खुद का मूल्यांकन करते रहना चाहिए। खुद का मूल्यांकन करने से आपको यह भी पता चल जाता है कि आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर है या नही।

जिस व्यक्ति का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहता है उसे समय का ख्याल नही रहता, उसे भूख, प्यास, सोने, उठने का भी ख्याल नही रहता, उसे बाहरी व्यक्तियों की बातो से बिल्कुल भी फर्क नही पड़ता।    

खुद का मूल्यांकन करने से आपको मोटिवेशन भी मिलता है अगर आपने कोई गलती की है तो उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

7. दूसरो से अपनी तुलना कभी भी ना करें

अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाये रखने के लिए यह बहुत जरुरी है कि आप अपनी तुलना प्रत्येक व्यक्ति के साथ ना करें। आपको अपनी तुलना उसी व्यक्ति से करनी चाहिए। जिसका जीवन लक्ष्य और आपका जीवन लक्ष्य एक समान है।

समान जीवन लक्ष्य वाले व्यक्ति से भी सकारात्मक तुलना करनी चाहिए। वह व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करने की क्या रणनीति अपना रहा है। इसके बारे में ध्यान देना चाहिए सकारात्मक तुलना करने से आप खुद का मूल्यांकन भी कर पाएंगे।

निष्कर्ष     

अगर आपको Success Tips in hindi के इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। धन्यवाद!

Will Power बढ़ाने के 5 तरीके

अमीर लोगो की 7 आदते जो गरीब लोगो में नहीं होती

आत्मविश्वास बढ़ाने के 7 तरीके

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!