आत्मविश्वास बढ़ाने के 7 तरीके
जन्म से किसी भी व्यक्ति का Self कॉन्फिडेंस हाई नही होता है बल्कि मेहनत करके इसे बढ़ाना पड़ता है। एक सर्वे के मुताबिक 100 लोगो में से लगभग 70% लोग या इससे भी ज्यादा लोगो का Self कॉन्फिडेंस बहुत low होता है।
इस आर्टिकल में मैं आपके साथ वे सभी तरीके शेयर करूँगा जो मैंने खुद अपने आप पर अप्लाई किये है और काफी हद तक सफलता भी हासिल की है।
Self कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाये इससे पहले हम यह समझ लेते है कि आखिर Self कॉन्फिडेंस क्या होता है?
Table of Contents
Self कॉन्फिडेंस क्या होता है?
Self कॉन्फिडेंस का मतलब है कि व्यक्ति को स्वयं की क्षमता और स्किल पर पूरा भरोसा है तथा वह जैसा भी है वैसा अपने आप को स्वीकार करते हुए अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने से घबराता नही है।
Low कॉन्फिडेंस के लक्षण
अगर आपको यह समझ नही आ रहा कि आपके अंदर Self कॉन्फिडेंस है या नही तो आप नीचे दिए गये लक्षणों को पढ़कर अपना मूल्यांकन कर सकते है।
- अगर आपको कोई भी नया काम करने से पहले घबराहट होती है तो इसका मतलब है कि आपका कॉन्फिडेंस low है जैसे – लोगो के सामने स्टेज पर बोलना, स्टेज पर डांस करना, स्पीच देना आदि।
- अगर आप खुद के जीवन से सम्बंधित निर्णय स्वयं नही ले पाते है तो भी आपका कॉन्फिडेंस low है।
- अगर आप जरुरत से ज्यादा शर्माते है तो भी आपका कॉन्फिडेंस low है।
- नये लोगो से बात करने में हिचकिचाहट होती है तो आपका कॉन्फिडेंस low है।
- जिस व्यक्ति के पास किसी भी काम को करने की स्किल या कला नही होती उसका Self कॉन्फिडेंस low होता है।
- जरुरत से कम बोलना भी low कॉन्फिडेंस का एक कारण हो सकता है।
Self कॉन्फिडेंस बढ़ाने के तरीके
सबसे पहले मैं आपको Self कॉन्फिडेंस बढ़ाने के 7 तरीके बताऊंगा। अगर आप इन सभी तरीको को फॉलो करते है और फिर भी आपका Self कॉन्फिडेंस नही बढ़ता है तो उसके लिए भी मैं आपको इस आर्टिकल में एक ऐसा तरीका बताऊंगा जिससे आपका Self कॉन्फिडेंस जरुर बढ़ेगा।
- खुद का आत्म सम्मान बढ़ाये
- रूचिबद्ध कार्य के प्रति जुनून पैदा करें
- अधिक से अधिक अभ्यास करें
- अपने कार्य में निरंतरता बनाये रखें
- खुद की कमियां दूर करें
- खुद की तुलना दूसरो से ना करें
- दूसरो की सहायता करें
1. खुद का आत्म सम्मान (Self स्टीम) बढ़ाये
Self स्टीम का मतलब है “खुद के प्रति इज्जत” ऐसा व्यक्ति जो कभी झूठ नही बोलता और कभी किसी का बुरा नही करता उसका आत्म सम्मान बहुत ज्यादा होता है।
उदाहरण के लिए – ऐसा क्रिकेटर जो मैच में सभी नियमो को फॉलो करता है। जीतने के लिए कभी भी नियमो का उल्लंघन नही करता। उसका आत्म सम्मान बहुत ज्यादा होता है।
जिस व्यक्ति का Self स्टीम ज्यादा होता है उसका Self कॉन्फिडेंस भी ज्यादा होता है। इसलिए Self स्टीम बढ़ाने वाले काम करो जैसे – दूसरो से झूठ मत बोलो, कभी किसी का बुरा ना करो, कभी किसी का मजाक ना उड़ाओ, दूसरो को उनकी गलतियो पर माफ करो आदि।
2. रूचिबद्ध कार्य के प्रति जुनून पैदा करें
जिस व्यक्ति के पास खुद की कोई स्किल होती है उसका Self कॉन्फिडेंस बहुत ज्यादा होता है। जैसे – अगर किसी व्यक्ति को कुछ नही आता लेकिन उसे साइंस सब्जेक्ट बहुत अच्छी तरह आता है तो उसका Self कॉन्फिडेंस दूसरे बच्चो से ज्यादा होगा।
इसलिए अगर आपके अंदर कोई स्किल नही है तो आपको अपनी पसंद के अनुसार कोई स्किल सीखने के लिए अपने अन्दर जुनून पैदा करना होगा।
Self कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आपको कोई बहुत बड़ा काम सीखने की जरुरत नही है। आप छोटी-छोटी स्किल के द्वारा भी अपना कॉन्फिडेंस बढ़ा सकते है। जैसे – डांस सीखिए, भाषण देने की कला सीखिए, बढ़िया इंग्लिश बोलना सीखिए, किसी सब्जेक्ट में महारत हासिल करें, कपड़ो की सिलाई करना सीखे या कोई काम करके पैसा कमाए आदि।
3. अधिक से अधिक अभ्यास करें
अगर आपने किसी स्किल को सीखने का फैसला कर लिया है तो आपको उसके लिए अधिक से अधिक अभ्यास करना पड़ेगा। आप जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे आप उस स्किल को उतना ही अधिक सीखते चले जायेंगे और आपका Self कॉन्फिडेंस उतना ही बढ़ता चला जायेगा।
बिना प्रैक्टिस किये आप अपने अंदर Self कॉन्फिडेंस नही पैदा कर सकते। दुनिया में जितने भी लोगो ने अपने क्षेत्र में महानता हासिल की है वो दिन-रात अभ्यास करके की है। जैसे सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोनाल्डो, आदि।
4. अपने कार्य में निरंतरता बनाये रखें
अगर आप अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है तो आपको अपने काम में निरंतरता बनाये रखनी होगी क्योंकि एक अच्छा गायक जब कुछ दिनों तक गाने का अभ्यास नही करता है तो उसकी आवाज में मधुरता कम हो जाती है इसलिए आप चाहे कोई भी काम करें उसमे निरंतरता जरुरी है।
विराट कोहली एक अच्छे क्रिकेटर है लेकिन अगर वे अपने अभ्यास में निरंतरता नहीं बनाये रखेंगे तो उनकी मैच में परफॉरमेंस ख़राब होने लगेगी जिससे उनका Self कॉन्फिडेंस भी कम हो जायेगा
5. खुद की कमियां दूर करें
किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक कमी के कारण व्यक्ति का Self कॉन्फिडेंस बहुत कम हो जाता है। अगर आपके अंदर भी कोई शारीरिक (जैसे मोटापा, गंजापन, दुबला-पतला शरीर आदि) या मानसिक (जैसे याददास्त कमजोर होना, भूलने से समस्या होना आदि) कमियाँ है तो उन्हें पहचान कर दूर करने की कोशिश करें।
जब तक आप अपनी कमियों को दूर नही करेंगे तब तक आप कितनी भी कोशिश कर ले आप अपना Self कॉन्फिडेंस नही बढ़ा सकते।
6. खुद की तुलना दूसरो से ना करें
प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में दूसरो से अलग होता है। अगर आप खुद की तुलना दूसरो से करेंगे तो हो सकता है। कि आपको वो सभी काम करने पड़े जो आपको बिल्कुल भी पसंद नही है ऐसे में जब आप फेल हो जायेंगे तो आपका Self कॉन्फिडेंस भी कम हो जायेगा।
इसलिए कभी भी खुद की तुलना दूसरो से ना करें अपनी रूचि को पहचाने और उसके अनुसार कार्य करें।
7. दूसरो की सहायता करें
जब व्यक्ति को आंतरिक खुशी मिलती है तो भी उसका Self कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इसलिए जितनी हो सके उतनी दूसरो की मदद करने की कोशिश करे मदद सिर्फ पैसे से ही नही की जाती बल्कि मदद करने के और भी बहुत सारे तरीके है।
आप किसी भी NGO के साथ जुड़कर समाज के गरीब तबके के लिए कार्य कर सकते है, गरीब बच्चो को पढ़ा सकते है, प्रत्येक गुरुद्वारे में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग फ्री में खाना खाते है इसलिए आप वहा जाकर भी मदद कर सकते है।
Self कॉन्फिडेंस बढ़ाने का सबसे आसान उपाय
अगर आप ऊपर बताये गये सभी तरीके अपना चुके है और फिर भी आपके अंदर Self कॉन्फिडेंस नही बढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि आपका मणिपुर चक्र कमजोर है। हमारे शरीर में 7 चक्र होते है। उनमे से मणिपुर चक्र भी एक चक्र है। मणिपुर चक्र क्या होता है और इसका क्या काम होता है इसके बारे में मैंने विस्तार से एक आर्टिकल लिखा है आप चाहे तो उसे पढ़ सकते है।
Self कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आपको अपना मणिपुर चक्र जाग्रत करना होगा। जिसके लिए आपको कपालभाति करना चाहिए। इसके अलावा मणिपुर चक्र को जाग्रत करने के बहुत सारे तरीके है जिनके बारे में आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते है। मैं पिछले 1 साल से रोज कपालभाति कर रहा हूँ और पहले 15 दिनों में ही मुझे इसका पॉजिटिव असर दिखना शुरू हो गया था।
कपालभाति रोजाना सुबह के समय खाली पेट करना। चाहिए पुरुषो को प्रतिदिन कपालभाति के कम से कम 300 स्ट्रोक और महिलाओ को कम से कम 200 स्ट्रोक करने चाहिए।
कपालभाति, Self कॉन्फिडेंस बढ़ाने का ऐसा तरीका है जो आपको इन्टरनेट पर कहीं नही मिलेगा। यकीन ना हो तो आप इसे आजमा कर देख सकते है। Self कॉन्फिडेंस बढ़ाने के अलावा भी कपालभाति के अनेक लाभ होते है।
Self कॉन्फिडेंस के फायदे
जीवन में कुछ भी बड़ा हासिल करने के लिए Self कॉन्फिडेंस की बहुत जरुरत होती है Self कॉन्फिडेंस के निम्न फायदे होते है।
- Self कॉन्फिडेंस से व्यक्ति में नेगेटिव विचार बहुत कम आते है।
- Self कॉन्फिडेंस व्यक्ति को खुलकर जीना सिखाता है। व्यक्ति बेईमान दुनिया में छुपी हुई अच्छाई को भी देख पाता है।
- Self कॉन्फिडेंट व्यक्ति कोई भी काम करने से पहले यह नही सोचता कि “लोग क्या कहेंगे” उसको बस अपने काम से मतलब होता है दुनिया जो सोचना है सोचती रहे।
- Self कॉन्फिडेंट व्यक्ति ज्यादा खुश रहता है।
- Self कॉन्फिडेंट व्यक्ति में लीडर बनाने की क्षमता होती है। वह दूसरे लोगो को अपने काम और अपनी भाषा से प्रभावित कर सकता है।
- Self कॉन्फिडेंट व्यक्ति विपरीत परिस्थिति का भी सामना बड़ी ही आसानी से कर लेता है।
अगर आपको Self कॉन्फिडेंस कैसे बढ़ाये आर्टिकल में दी गयी जानकरी पसंद आई है तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अमीर लोगो की 7 आदते जो गरीब लोगो में नहीं होती
Share
Nice advice
Thanks Vikash
Confidence badane ke fayede bahut useful hain. Thanks for sharing