कंप्यूटर के उपयोग

कंप्यूटर के उपयोग : आज के समय किसी भी काम को करने के लिए व्यक्ति को कहीं ना कहीं कंप्यूटर की जरूरत पड़ती ही है।

ऐसा नहीं है कि सारे काम जो यह कंप्यूटर करता है वह काम कोई व्यक्ति नहीं कर सकता। लेकिन कंप्यूटर पर कार्य करने से समय की काफी बचत होती है।

जो काम कंप्यूटर 1 मिनट में कर सकता है हो सकता है उसी काम को करने में एक आदमी को 1 दिन लग जाए।

आज के समय घड़ी से लेकर मोबाइल, टेबलेट, वायरलेस डिवाइस, सेटेलाइट तथा एटीएम सब जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल होता हैं।

वर्तमान समय में प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग किया जाने लगा है।

कंप्यूटर के कारण ही इंसान ने पिछले 20 सालों में काफी प्रगति की है।

कंप्यूटर के उपयोग

चलिए अब मैं आपको एक एक करके कंप्यूटर के उपयोग के बारे में बताता हूं।

1. शिक्षा के क्षेत्र में

शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर के कारण बहुत बड़ा बदलाव आया है।

छात्रों को लैब में प्रैक्टिकल सिखाने, स्कूल में छात्रों का रिकॉर्ड रखने, एग्जाम देने तथा रिजल्ट तैयार करने में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

आजकल सभी सरकारी तथा प्राइवेट नौकरियों के एग्जाम कंप्यूटर के द्वारा ही लिए जाते हैं।

भारतीय रेलवे में एक करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट एग्जाम देते हैं जो कि कंप्यूटर के बिना करवाना पाना बहुत मुश्किल है।

क्योंकि ऑफलाइन एग्जाम करवाने में पेपर लीक होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं।

2. बैंकिंग क्षेत्र में

कंप्यूटर के कारण बैंकों में काम करना काफी आसान हो गया है।

कंप्यूटर के बिना बैंक की आप कल्पना भी नहीं कर सकते क्योंकि एक व्यक्ति जिसका खाता दिल्ली के किसी बैंक में है। वह भारत के किसी भी बैंक में एटीएम से पैसा निकाल सकता है।

अगर कंप्यूटर ना हो तो क्या वह पैसे निकाल पायेगा बताओ।

ATM भी एक प्रकार का कंप्यूटर है जब आप उसमें अपना ATM कार्ड डालते हैं तो वह पहले चेक करता है कि आपका खाता कहां है और किस बैंक में है फिर आप के खाते से पैसे निकाल कर देता है।

बैंक में जिस व्यक्ति का खाता है उसकी जानकारी ऑनलाइन स्टोर की जाती है जिसे पुरे देश में उस बैंक की किसी भी ब्रांच से निकली जा सकती है।

कंप्यूटर की मदद से आप घर बैठे अपना खाता किसी भी बैंक में खोल सकते हैं और इंटरनेट बैंकिंग भी ले सकते हैं।

इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आप किसी भी व्यक्ति को अपने अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज, बिजली का बिल और भी बहुत सारे काम घर बैठकर कर सकते हैं आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

3. बिजनेस के क्षेत्र में

छोटे से छोटे तथा बड़े से बड़े बिजनेस में आज के सारा काम कंप्यूटर पर ही किया जाता है।

किसी भी बिजनेस में आप कंप्यूटर के द्वारा कहीं दूर बैठे क्लाइंट के साथ मीटिंग कर सकते हैं अपने बिजनेस में जरूरत के हिसाब से किसी सामान का ऑर्डर दे सकते हैं।

कुछ कंपनियों में इतने ज्यादा कर्मचारी होते हैं कि उनका रिकॉर्ड रजिस्टर में रखना नामुमकिन सा हो जाता है इसलिए वो कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं।

अगर कोई व्यक्ति किसी कंपनी में 10 साल तक काम करता है तो उसका पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटर में स्टोर रहता है जिसको कंप्यूटर पर 1 मिनट में निकाल सकते हैं।

4. चिकित्सा के क्षेत्र में

चिकित्सा के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है बहुत सारे प्रकार की जाँच जैसे ECG, सोनोग्राफी, एक्स-रे आदि कंप्यूटर के द्वारा ही किए जाते हैं।

ICU में भर्ती मरीज की हार्ट बीट कंप्यूटर के द्वारा ही मापी जाती है।

बड़े बड़े ऑपरेशन जैसे दिल और दिमाग उनमें भी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

आजकल तो कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन ऑपरेशन भी होने लगे हैं।

अमेरिका में बैठा डॉक्टर इंडिया के डॉक्टर को इंस्ट्रक्शन देकर ऑपरेशन कर सकता हैं।

5. विज्ञान के क्षेत्र

विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर का अहम् योगदान है।

कंप्यूटर का इस्तेमाल बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज ढूंढने ,वंशानुगत लक्षणों का अध्ययन करने में कंप्यूटर काम में लिया जाता है।

पृथ्वी के अंदर नई नई खोज करने, अंतरिक्ष के बारे में शोध करने में भी कंप्यूटर काम में लिया जाता है।

हालाँकि विज्ञानं के क्षेत्र में सुपर कंप्यूटर भी काम में लिए जाते है।

आज वैज्ञानिक अंतरिक्ष में छोड़े गई सेटेलाइट तथा पृथ्वी पर मौजूद कंप्यूटर की मदद से मौसम की भविष्यवाणी करने में सक्षम हुए हैं।

मनुष्य के जीन को लेकर काफी रिसर्च की गई है जिससे आदमी के व्यवहार का पता लगाया जाता है।

DNA की खोज के कारण आज यह पता लगाया जा सकता है कि किसी बच्चे की असली माता पिता कौन है।

6. सरकारी कार्य में

पूरे देश के लोगों का डाटा सरकार कंप्यूटर के द्वारा ही मैनेज करती है।

सरकार के द्वारा कोई भी नई स्कीम लाना तथा उसको पूरा करने में कंप्यूटर का काफी महत्वपूर्ण योगदान है।

देश का बजट बनाना है, इनकम टैक्स इकट्ठा करना, वोटर लिस्ट बनाना, प्रत्येक व्यक्ति किया का आईडेंटिटी कार्ड बनाना आदि काम सरकार कंप्यूटर के द्वारा ही करती है।

7. मनोरंजन के क्षेत्र में

मनोरंजन मुख्य रूप से फिल्मों, टीवी सीरियल तथा गानों के द्वारा किया जाता है।

आजकल की फिल्मों में एनिमेशन, ग्राफिक्स, VFX का काफी प्रयोग होता है जो कि कंप्यूटर की मदद से ही किये जाते है जिसके लिए बहुत सारे सॉफ्टवेयर काम में लिए जाते हैं।

आप अपने मोबाइल में डाटा चालू करके ऑनलाइन फिल्म देख सकते हैं यह कंप्यूटर के कारण ही संभव हो पाया है।

8. डाटा प्रोसेसिंग में

बड़ी-बड़ी कंपनियां में डाटा कंप्यूटर में स्टोर किया जाता है।

साल के अंत में जब ऑडिट किया जाता है तो डाटा को प्रोसेस करने के लिए कंप्यूटर को काम में लिया जाता है।

जब वह सारे डेटा में कोई एक निश्चित डाटा ढूंढना हो तो उसे डाटा प्रोसेसिंग कहते हैं।

9. संचार के क्षेत्र में

कंप्यूटर के द्वारा एक व्यक्ति दुनिया के किसी दूसरे कोने में बैठे व्यक्ति से वीडियो तथा ऑडियो कॉल के द्वारा बात कर सकता है।

आजकल एक स्थान से दूसरे स्थान पर संदेश पहुंचाना काफी आसान हो गया है।

आज घरों में अब टीवी पर जो भी सीरियल, मूवी देखे जाते हैं वह संचार के माध्यम से ही संभव हो पाया है।

10. सुरक्षा के क्षेत्र में

देश की सुरक्षा में भी कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है।

सैटेलाइट, रडार के द्वारा हम कंप्यूटर पर यह पता लगा सकते हैं कि देश की सीमा में कौन घुसपैठ कर रहा है।

देश की सुरक्षा के लिए काम में आने वाले हथियारों का निर्माण करने, मिसाइल टेस्ट करने, बड़े-बड़े नेवी के जहाज बनाने, लड़ाकू विमान के निर्माण में कंप्यूटर काम में लिया जाता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में मैंने आपको कंप्यूटर के उपयोग के बारे में जानकारी दी है।

कंप्यूटर का उपयोग आजकल हर क्षेत्र में हो रहा है और इसका इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।

अगर आपके पास कंप्यूटर से संबंधित कोई प्रश्न है तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

कंप्यूटर क्या है What is computer in hindi

कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

सॉफ्टवेयर क्या होता है

CPU क्या होता है और कैसे काम करता है

हार्डवेयर क्या है What is hardware in hindi

सुपर कंप्यूटर क्या होता है और कैसे काम करता है

एनालॉग कंप्यूटर क्या होता है 3 प्रकार के एनालॉग कंप्यूटर

Share

One thought on “कंप्यूटर के उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!