अमीर लोगो की 7 आदते जो गरीबों में नही होती
भगवान ने हम सभी इंसानों को एक जैसा ही बनाया है एक सिर, दो हाथ, दो कान, एक नाक आदि। लेकिन क्या आपने सोचा है कि सबकुछ एक जैसा होने के बाद भी कुछ इन्सान बहुत अमीर होते है और ज्यादातर इन्सान बहुत गरीब होते है। सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि गरीब इन्सान कभी भी अमीर बनने की नही सोचता वह सिर्फ इतना ही कमाने की सोचता है जिससे उसका काम चल जाये इसी कारण वह कभी भी अमीर नही बन पाता।
इस संसार में बहुत सारे गरीब लोग भी अमीर बने है तब उन्होंने बताया कि अमीर और गरीब इंसानों में सिर्फ एक फर्क होता है वह है उनकी आदते (अथवा उनके सोचने का तरीका)
किसी ने कहा है कि “इन्सान जैसा सोचता है, वैसा ही बन जाता है” इसलिए वही इन्सान अमीर बनता है जो पहले अच्छा सोचता है और फिर उसे अपनी आदत बना लेता है।
आज मैं आपको ऐसी ही 7 आदतों के बारे में बताऊंगा जो अमीर लोगो में होती है। लेकिन गरीब लोगो में नही होती
Table of Contents
अमीर लोगो की 7 आदते
- दृढ़ इच्छाशक्ति
- कुछ नया करना
- मैं यह कर सकता हूँ वाली सोच रखना
- मजबूत व्यक्तित्व
- कुछ नया सीखते रहना
- उच्च आत्मविश्वास
- काम करने का जुनून
1. दृढ़ इच्छाशक्ति
अमीर लोगो कि 7 आदतों में पहली आदत दृढ़ इच्छाशक्ति है। दृढ़ इच्छाशक्ति वाला व्यक्ति एक बार जो करने की सोच लेता है वह उसे पूरा करके ही दम लेता है। मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति का एक उदाहरण है थॉमस एडिसन ने लाइट बल्ब का आविष्कार किया था लेकिन वो इसमें 1000 बार फैल हुए थे लेकिन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति इतनी मजबूत थी कि उन्होंने हार नही मानी और बल्ब का आविष्कार करके ही माने।
जबकि गरीब लोग किसी भी काम को करने की 2 से 3 बार कोशिश करते है फिर उसे छोड़ देते है। इसी कारण उन्हें जीवन में कभी भी सफलता नही मिलती और वो गरीब ही रह जाते है।
2. कुछ नया करना
देश और विदेश में जितनी भी छोटी और बड़ी कंपनिया है वो हर साल अपने प्रोडक्ट में कुछ ना कुछ नया करने और उसमे सुधार करने की कोशिश करते रहते है। जैसे कार कंपनियां हर साल नये मॉडल की कार लांच करती है अगर वो ऐसा नही करेंगी तो कोई दूसरी कंपनी उनसे आगे निकल जाएगी।
जबकि गरीब इन्सान कभी भी नही कुछ नया करने की कोशिश नही करता क्योंकि उसे डर होता है कि अगर वह फैल हो गया तो उसके पास जो है वह भी चला जायेगा।
3. मैं यह कर सकता हूँ वाली सोच रखना
अमीर लोगो की यह आदत होती है कि वो हमेशा यही कहते कि मैं इसे कर सकता हूँ कभी भी यह नही कहते कि मैं इसे नही कर सकता। ऐसा काम जो अमीर व्यक्ति को सफलता दिला सकता है वह अगर उसे नही भी आता तो वह उसे करना सीख लेता है। लेकिन गरीब व्यक्ति यह देखकर डर जाता है कि यह बहुत बड़ा काम है और उसे इतना ज्ञान भी नही है ताकि वह इसे सीख सके।
4. मजबूत व्यक्तित्व
अमीर व्यक्ति मजबूत व्यक्तित्व वाला इन्सान होता है वह किसी भी प्रकार की समस्या आने पर घबराता नही है और उस समस्या को हल करने की कोशिश करता है। लेकिन गरीब इन्सान कमजोर व्यक्तित्व वाला होता है वह छोटी से छोटी समस्या आने पर घबरा जाता है और उस समस्या का हल निकालने की नही सोचता बल्कि अपने आपको बचाने की सोचता है।
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में समस्याए आती है इसलिए व्यक्ति को अपने व्यक्तित्व को मजबूत बनाना चाहिए और घबराने की बजाय उस समस्या को हल करने के बारे में सोचना चाहिए।
5. कुछ नया सीखते रहना
समय बीतने के साथ-साथ व्यक्ति की सोच बदलती रहती है इसलिए दूसरे लोगो से आगे निकलने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते रहना होगा। अमीर व्यक्ति हमेशा नया सीखते रहते है वे हमेशा नई-नई किताबे पढ़ते रहते है।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग हर सप्ताह में एक किताब पढ़ लेते है और उस किताब से कुछ नया सीखकर अपने बिज़नेस और जीवन में अप्लाई करते है।
6. उच्च आत्मविश्वास
अमीर व्यक्तियों में उच्च आत्मविश्वास होता है वो किसी भी व्यक्ति के सामने अपनी बात कहने से घबराते नही है। आपने अपने आस-पास देखा होगा जब किसी व्यक्ति की नौकरी लग जाती है तो कुछ ही समय में उनके बात करने और चलने का तरीका बदल जाता है।
व्यक्ति में उच्च आत्मविश्वास के निम्न संकेत होते है –
- उच्च आत्मविश्वास वाला व्यक्ति 100 लोगो के सामने स्टेज पर जाने से घबराता नही है।
- उच्च आत्मविश्वास वाला व्यक्ति थोड़ी ऊँची आवाज में बात करता है।
- जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास होता है उसकी चाल बहुत ही smooth होती है आसान भाषा में कहें तो उसकी मस्तानी चाल होती है।
- उच्च आत्मविश्वास वाला व्यक्ति किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करने से घबराता नही है।
- उच्च आत्मविश्वास वाला व्यक्ति स्कूल या कॉलेज में अपने अद्यापक से प्रश्न पूछने से घबराता नही है।
व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी के निम्न संकेत है –
- कम आत्मविश्वास वाला व्यक्ति भीड़ में जाने से घबराता है अगर चला भी जाये तो वहा चुपचाप खड़ा रहता है ज्यादा बात नही करता।
- कम आत्मविश्वास वाला व्यक्ति किसी भी नये काम को करने और नई जगह जाने से बचता है।
- आत्मविश्वास की कमी वाला व्यक्ति स्टेज पर जाकर कोई भी स्पीच नही दे सकता।
- आत्मविश्वास की कमी वाला व्यक्ति शर्मीला होता है।
7. काम करने का जुनून
अमीर व्यक्ति कभी भी इस बात की शिकायत नही करता कि उसे दिन में बहुत सारा काम करना पड़ता है लेकिन गरीब व्यक्ति हमेशा अधिक काम होने की शिकायत करता है।
बॉलीवुड के एक एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह हमेशा अधिक काम होने की शिकायत करता रहता था। लेकिन एक दिन शाहरुख़ खान ने उससे कहा कि “जीवन में कभी भी यह शिकायत मत करना कि मेरे पास बहुत काम है और मैं परेशान हो गया हूँ क्योंकि मैं ऐसे बहुत सारे लोगो को जानता हूँ जिनके पास बहुत काम हुआ करता था लेकिन आज उनके पास बिल्कुल भी काम नही है” इसके बाद उस एक्टर ने यह शिकायत करना बंद कर दिया कि उसके पास अधिक काम है।
अमीर व्यक्ति को पता होता है कि अगर उसे दूसरे लोगो से अधिक पैसा कमाना है तो उसे दूसरे लोगो से काम भी अधिक करना पड़ेगा।
अगर आपको यह जानकारी (अमीर लोगो की 7 आदते जो गरीबों में नही होती) पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है।
Share