ATM full form in hindi – ATM से ATM रुपए ट्रांसफर कैसे करे
ATM full form in hindi : ATM से ATM रुपए ट्रांसफर करने और पैसे निकालने अलावा ATM मशीन बिल भुगतान के काम भी आती है। क्या आप ये बात जानते थे। अगर नहीं तो आपको यहाँ पूरी जानकारी मिलेगी।
➺ इसके अलावा भी ATM मशीन बहुत सारे काम कर सकती है। जैसे : मोबाइल रिचार्ज करना, अपने खाते का कुल बैलेंस चेक करने, मिनी स्टेटमेंट निकालने, बिल का भुगतान करने, अपने ATM का पिन चेंज करना और भी सर्विस है जिनको करने के लिए ATM काम आता है।
➺ ATM सर्विसेज में आप Bill pay कर सकते है। Airline टिकट का payment कर सकते है, किसी भी trust को donation कर सकते है, अपनी cheque बुक की request कर सकते है (जो की बाद में आपके address पर speed post के माध्यम से पहुंच जाएगी), किसी भी एग्जाम की फीस भी pay कर सकते है।
Table of Contents
ATM full form in hindi
अंग्रेजी में
“Automated Teller Machine”
हिंदी में
”स्वचालित टेलर मशीन”
➺ ATM मशीन का आविष्कार “John Adrian Shepherd-Barron” ने किया था। इनका जन्म 1925 में भारत के Shillong (शिलोंग) आसाम राज्य में हुआ था। समय भारत में अंग्रेजी शासन था। उनके माता पिता ब्रिटिश नागरिक थे।
ATM मशीन के पार्ट्स कौन-कौन से होते है
- Card Reader
- Keypad
- Display screen
- Receipt printer
- Cash dispenser

1. Card Reader
➺ ATM मशीन में लगा हुआ कार्ड रीडर डेबिट कार्ड में लगी हुई magnetic strip (चुम्बकीय पट्टी) से अकाउंट होल्डर की डिटेल पढ़ने के काम करता है। ATM मशीन सीधे बैंक से इंटरनेट के जरिये कनेक्ट होती है।
2. Keypad
➺ ATM मशीन को इनपुट देने के हो माध्यम होते है। एक तो Touch screen दूसरा Keypad ।
➺ ATM Keypad में 0 से 9 तक के digit और cancel, submit आदि key होती है।
➺ ATM keypad कार्ड की 4 डिजिट की pin डालने के काम आता है।
3. Display screen
➺ ATM स्क्रीन पर आपको सारे options दिखाई देते है। आपको अपने काम से अनुसार option सेलेक्ट करना होता है।
4. Receipt printer
➺ इसका काम पैसे निकालने Mini statement निकालने पर detail प्रिंट करने का होता है। Receipt पर transaction नंबर, date, समय और खाते के last four digit और ATM ID आदि डिटेल प्रिंट होती है।
5. Cash dispenser
➺ जहां से ATM से पैसा निकलता है वो Cash dispenser कहलाता है।
➺ ATM से पैसे निकालने पर पैसे की गिनती करके आपको पैसे देने का काम Cash dispenser का होता है।
➺ Cash dispenser keypad के नीचे लगा होता है।
White लेबल, Brown लेबल और Red लेबल ATM क्या होता है?
1. Red लेबल ATM
➺ जब आपका डेबिट कार्ड उसी बैंक का हो जिस बैंक का ATM मशीन है। जैसे आपका डेबिट कार्ड SBI बैंक का है और जिस ATM मशीन में आप उसको use करे वो भी SBI बैंक की ही हो तो उसे Red लेबल ATM कहते है।
2. Brown लेबल ATM
➺ जब आपका डेबिट कार्ड किसी दूसरे बैंक का हो और ATM मशीन किसी दूसरे बैंक की हो तो उसे Brown लेबल ATM कहते है।
3. White लेबल ATM
➺ कुछ ATM मशीन ऐसी होती है जो किसी बैंक कि नहीं होती बल्कि किसी नॉन बैंकिंग कंपनी के द्वारा लगाई जाती है। जैसे TATA INDICASH यह कोई बैंक नहीं है फिर भी इस नाम कि ATM मशीन आपको देखने को मिल जाएगी। इस तरह के ATM पर जब आप अपना डेबिट कार्ड use करते है तो उसे White लेबल ATM कहते है।
➺ जब आप White लेबल ATM पर अपना डेबिट कार्ड use करते है तो आपको कुछ पैसा charge के रुप में देना पड़ता है।
ATM से पैसे कैसे निकाले

- सबसे पहले अपना debit card या ATM card ATM कार्ड रीडर में डालिये। उसके बाद स्क्रीन पर आपको कुछ option दिखाई देंगे।
- आपको Withdraw option को select करना है और अपना 4 डिजिट का ATM पिन डालना है
- ATM पिन डालने के बाद आपको अपना withdraw amount डालना है। और Ok बटन press करना है।
- अंत में अगर आपको receipt चाहिए तो आपको Yes के option पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद कुछ सेकंड का इंतजार करें आपका पैसा ATM से बाहर आ जाएगा।
- ज्यादातर ATM में एक बार में अधिकतम 10,000 रुपए ही निकल सकते है। और एक दिन में अधिकतम 40,000 रुपए निकाल सकते है।
ATM से कैसे पैसे अपने खाते में जमा करे
➺ आपको अपने खाते में पैसा जमा करवाने के लिए घंटों लम्बी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि कुछ ATM ऐसे भी होते है। जो आपके पैसे आपके बैंक खाते में जमा कर सकते है।
➺ जिस प्रकार आप अपने खाते से पैसे निकालते है, उसी प्रकार आप उसमें पैसे जमा भी करवा सकते है। आपको लाइन में लगने की जरुरत ही नहीं है।
➺ सभी ATM में यह सुविधा नहीं होती है। आपको अपने इलाके में पता करना होगा कि ऐसा ATM कहा है या जिस बैंक आपका खाता है वहां जाकर भी इसकी जानकारी ले सकते है।
खाते में पैसा कैसे जमा करे
- सबसे पहले आपको अपना डेबिट कार्ड ATM में swipe करना होगा।
- उसके बाद स्क्रीन पर आपको cash deposit का Option सेलेक्ट करना होगा।
- अपने खाते का 4 डिजिट का पिन डाले।
- उसके बाद आप कितने पैसे जमा करना चाहते है वो amount enter करें।
- फिर अपने cash को ATM में जमा करने वाले स्थान पर रखे।
- ATM मशीन आपके गिनकर अपने पास लेगी ठीक वैसे ही जैसे पैसे निकालते समय ATM मशीन गिनकर आपको पैसे देती है।
ATM से ATM पैसे कैसे ट्रांसफर करे

➺ जब आपको अपने परिवार के किसी सदस्य को पैसे ट्रांसफर करने हो तो आपको बैंक जाने की जरुरत नहीं है।
➺ जी हाँ, आप अपने ATM से दूसरे के Account नंबर पर या ATM नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर सकते है वो भी बस कुछ ही मिनटों में।
➺ जिस व्यक्ति के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करना है उसका खाता संख्या या फिर उसके ATM कार्ड का नंबर आपके पास होना चाहिए।
- सबसे पहले आप जिस खाते से पैसे ट्रांसफर करना चाहते है उस खाते का ATM कार्ड swipe करें।
- उसके बाद आपको स्क्रीन पर Transfer Money का option select करना है।
- फिर जिस व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करना है उसका ATM कार्ड नंबर डालना है। यह नंबर आपको दो बार डालना है।
- उसके बाद कितना amount ट्रांसफर करना है वो enter करे।
- आपका पैसा कुछ देर में सामने वाले के अकाउंट में पहुँच जाएगा।
ATM से मोबाइल रिचार्ज कैसे करें
- ATM से किसी भी operator का मोबाइल रिचार्ज कर सकते है।
- सबसे पहले अपना ATM कार्ड swipe करें।
- अपना ATM pin enter करे।
- Screen पर दिए गए option में से services को select करें।
- उसके बाद mobile top-up को select करे।
- अपना 10 digit का मोबाइल नंबर डाले।
- उसके बाद आपको screen पर आपको कुछ option मिलेंगे की आपको कितने का रिचार्ज करना है। 50, 100, 200, 300, 500 आदि जिसमे से आपको एक सेलेक्ट करना होगा।
- अंत में ok पर क्लिक करे कुछ देर में आपका मोबाइल रिचार्ज हो जायेगा।
महत्वपूर्ण Question and Answer
Q. PIN नंबर की फूल फॉर्म क्या होती है?
Ans. PIN नंबर की फुल फॉर्म होती है “Personal Identification Number” इंडिया में यह 4 डिजिट का होता है। एक और PIN कोड होता है, जिसकी फुल फॉर्म “Postal Index Number” होती है जो कि 6 डिजिट का होता है।
Q. ATM कार्ड कितने प्रकार के होते है?
Ans. ATM कार्ड मुख्य तौर पर दो प्रकार के होते है। एक Debit कार्ड और दूसरे Credit कार्ड।
Q. ATM कार्ड कौन-कौन सी कंपनी के द्वारा जारी किये जाते है?
Ans. भारत में मुख्य रुप से ATM कार्ड जारी करने वाली कंपनी निम्नलिखित है।
- RuPay – यह भारत कि कंपनी है जो 2012 में शुरु कि गई थी।
- American Express – यह एक अमेरीकन कंपनी है।
- MasterCard – यह एक अमेरीकन कंपनी है।
- Visa – यह एक अमेरीकन कंपनी है।
Q. क्या ATM मशीन इंटरनेट से कनेक्ट होती है?
Ans. सभी ATM private नेटवर्क के द्वारा बैंक के साथ कनेक्ट रहते है। बैंक अपने ग्राहकों के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए अपना खुद का प्राइवेट नेटवर्क use करता है और अभी बैंको के ATM भी आपस में कनेक्ट रहते है।
उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल ATM full form in hindi पसंद आया होगा आप हमारे दूसरे आर्टिकल भी जरुर पढ़े ATM full form in hindi
Share