वैज्ञानिक सारी मेडिकल रिसर्च चूहों पर ही क्यों करते हैं
मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली हर दवाई को बनाने में काफी सालों की मेहनत होती है। किसी भी दवाई को मार्केट में लेन से पहले वैज्ञानिकों को काफी रिसर्च करनी पड़ती है। Medical research on rats
कोई भी रिसर्च सीधे इंसानों पर नहीं की जाती यह पहले अन्य जानवरों पर की जाती है। जब इसके सकारात्मक परिणाम मिलते है तब इसका इंसानो पर प्रयोग किया जाता है।
दुनिया में कहीं भी इंसानों की बीमारी या खान-पान के बारे में रिसर्च करनी हो तो वह सबसे पहले चूहों पर ही की जाती है।
चाहे कैंसर का इलाज ढूंढना हो या किसी और बीमारी का, सबसे पहले प्रयोग चूहों पर ही किया जाता है।
ये भी पढ़िए : क्या टूथपेस्ट से कैंसर हो सकता है?
ऐसा नहीं है कि यह प्रयोग सिर्फ चूहों पर ही किया जाता है अन्य भी जानवर है जिन पर प्रयोग किया जाता है जैसे मेंढक, कुत्ते, बिल्ली, भेड़ खरगोश, पक्षी और बन्दर आदि। लेकिन कुल जानवर जिन पर रिसर्च की जाती है उनका 90% सिर्फ चूहे ही होते है।
चूहों पर प्रयोग करने के प्रमुख कारण
(i) चूहों पर प्रयोग करना काफी सुविधाजनक होता है। क्योंकि चूहे आकार में छोटे होते है तथा थोड़ी सी जगह में बहुत सारे चूहों को एक साथ रखा जा सकता है।
(ii) चूहे किसी भी नए स्थान पर आसानी से घुल मिल जाते हैं बाकि अन्य जानवरों को ऐसा करने में थोड़ा समय लगता है।
(iii) चूहों का जीवनकाल 2 से 3 साल का होता है। इस कारण इनकी जनसंख्या वृद्धि भी तेजी से होती है इसका एक फायदा यह भी है कि किसी भी प्रयोग का असर आने वाली पीढ़ियों पर कैसा और कितना होता है यह भी बहुत कम समय में पता लगाया जा सकता है।
(iv) वर्तमान में चूहों की जनसँख्या तेजी से बढ़ती है एक मादा चूहा 2 सप्ताह में बच्चे को जन्म देती है जबकि इंसानो में एक बच्चा को पैदा होने में 40 सप्ताह (9 महीने) का समय लगता है इसलिए चूहों कि प्रजाति खत्म होने का खतरा भी नहीं होता है
(v) चूहों की आंतरिक संरचना भी इंसानों के समान होती है इसलिए यह अंदाजा लगाना भी आसान होता है कि कोई भी नई दवाई इंसानों पर कैसा असर करेगी।
(vi) वैज्ञानिकों ने चूहों में इंसानों के जीन डालकर उन्हें उन बीमारियों का वाहक बना दिया है जो इंसानों में होती है इससे वैज्ञानिको का रिसर्च करना और भी आसान हो गया है।
तो ये सभी प्रमुख कारण हैं जिनकी वजह से वैज्ञानिक सारे मेडिकल रिसर्च चूहों पर करते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी और भी जानकारी के लिए हमें Facebook पर लाइक और शेयर करें। Medical research on rats
ये भी पढ़िए : क्या होगा अगर दुनिया का सारा कचरा ज्वालामुखी में फेंक दिया जाये