10 Lines on India in hindi
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। यहाँ पर कक्षा 1 से 12 तक और कॉलेज स्टूडेंट के लिए भारत पर 10 लाइनों का निबंध लिखा गया है।
Table of Contents
10 Lines on My Country India in Hindi कक्षा (1-8)
1. मेरे देश का नाम भारत है भारत के कुछ अन्य नाम भी है जैसे भारतखण्ड, आर्यावर्त, हिन्दुस्तान आदि।
2. भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो की 200 वर्ष की गुलामी के बाद आजाद हुआ था। इस कारण प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
3. भारत देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसे लिखने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा था।
4. भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
5. भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
6. भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है। तथा राष्ट्रीय खेल हॉकी है।
7. भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है तथा राष्ट्रीय पशु बाघ है।
8. भारत में मनाये जाने वाले दो सबसे बड़े त्यौहार होली और दिवाली है
9. भारत की मुद्रा का नाम रुपया है।
10. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का नाम तिरंगा है और इसमें केसरिया, सफ़ेद और हरा तीन रंग है तथा इसके बीच में अशोक चक्र है जिसमे 24 तिल्लियां है।
10 Lines on My Country India in Hindi कक्षा (9-12)
1. भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है।
2. भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर स्थित है।
3. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु थे और प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद थे।
4. भारत में लगभग 20 हज़ार क्षेत्रीय भाषाए बोली जाती है लेकिन संविधान में केवल 22 भाषाओँ को ही मान्यता प्राप्त है।
5. भारत देश का क्षेत्रफल दुनिया के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.5% है तथा भारत में दुनिया की कुल जनसँख्या का 17% जनसँख्या निवास करती है।
6. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसँख्या 121 करोड़ है और यह दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश है।
7. भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। अंग्रेजी भाषा में इसमें कुल 1,46,385 शब्द है।
8. हिमालय पर्वत भारत के उत्तर दिशा में स्थित है गंगा नदी को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है।
9. दुनिया के सात अजूबो में से एक ताजमहल भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित है।
10. भारत में रोजाना लगभग 2 करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते है।
Share