पहाड़ कैसे बनते है प्राकृतिक पहाड़ बनने के चार तरीके

प्राकृतिक पहाड़ कैसे बनते है : दुनिया में हजारों पहाड़ है और दुनिया का सबसे ऊंचा पहाड़ हिमालय पर्वत है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह पहाड़ कैसे बनते है। इनको बनने में कितना समय लगता है।

पहाड़ प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने के अलावा भी बहुत काम के होते हैं जैसे मौसम पर प्रभाव डालना, बरसात की मात्रा पर प्रभाव डालना, पहाड़ों में जड़ी बूटियां पाई जाती है जो भयंकर बीमारियों को ठीक करने के काम आती है। 

पहाड़ पर बहुत सारे छोटे-बड़े जानवर रहते हैं जैसे कीड़े-मकोड़े, सांप, बिच्छू आदि इन जानवरों को इंसानों से कोई खतरा नहीं रहता है।

पहाड़ के पत्थर का उपयोग मकान और सड़क बनाने में किया जाता है। किसी भी देश में पहाड़ों का होना बहुत जरूरी है कि पहाड़ नहीं होंगे तो पत्थर कहां से आएगा?

इस आर्टिकल के मुख्य बिंदु

  1. पहाड़ कितने प्रकार के होते हैं?
  2. पहाड़ बनने में कितना समय लगता है?
  3. क्या पहाड़ की ऊंचाई निरंतर बढ़ती रहती है?
  4. पहाड़ कितने तरीके से बन सकता है?
  5. दुनिया में सबसे ऊंचा पहाड़ हिमालय कैसे बना?

पहाड़ कितने प्रकार के होते हैं? 

पहाड़ चार प्रकार के होते हैं

(i) Folded Mountain

जब दो या दो से अधिक टेक्टोनिक प्लेट्स अत्यधिक दबाव के कारण फोल्ड हो जाती है तो Folded mountain का निर्माण होता है।

Folded पहाड़ कैसे बनते हैं

(ii) Block Mountain

जब टेक्टोनिक प्लेट्स का कुछ हिस्सा अत्यधिक दबाव के कारण नीचे धंस जाता है और कुछ हिस्सा ऊपर उठ जाता है तो Block Mountain का निर्माण होता है।

टेक्टोनिक प्लेट्स

(iii) Volcanic Mountain

ज्वालामुखी के कारण जो लावा निकलता है उसके ठंडा होने पर पहाड़ का निर्माण होता है।  

लावा पहाड़ कैसे बनते हैं

(iv) Residual Mountain

नदियों के बहाव के कारण उनके साथ जो मिट्टी और पत्थर आते है उनके एक स्थान पर जमा हो जाने के कारण भी पहाड़ का निर्माण होता है। इसमें करोड़ों साल का समय लगता है।

नदियों से पहाड़ कैसे बनते हैं

प्राकृतिक पहाड़ बनते कैसे है

जैसा की आप सभी को पता है पृथ्वी के अंदर तीन परतें होती हैं।

  • (i) Core पृथ्वी का सबसे अंदर की परत
  • (ii) Mantle बीच की परत
  • (iii) Crust पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत

पृथ्वी के सबसे मध्य भाग लावा रहता है, जिसका तापमान लाखों डिग्री सेल्सियस होता है। अत्यधिक गर्मी के कारण चट्टानें लावा के रूप में बदल जाती है। अभिक्रिया होने के कारण लावा मूवमेंट करता रहता है जिसके कारण पृथ्वी की तीनो परतें भी मूवमेंट करती रहती है।

इस मूवमेंट के कारण यह परतें एक स्थान से दूसरे स्थान पर गति करती रहती हैं जिसके कारण भूकंप आते हैं। जब दो टेक्टोनिक प्लेट एक दूसरे की मूव करती है तो एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे घुस जाती है ऊपर वाली प्लेट पृथ्वी के बाहर निकलकर पहाड़ का रूप ले लेती है।

इस क्रिया में करोड़ों साल का समय लगता है क्योंकि पहाड़ हर साल 5 से 10 इंच ही बढ़ते हैं।

पहाड़ बनने में कितना समय लगता है

पृथ्वी पर बने हुए पहाड़ों को चार भागों में बांटा जा सकता है।

  • प्री केम्ब्रियन काल : 600 से 3500 मिलियन वर्ष पुराने पहाड़।
  • केलेडोनियन काल : 300 मिलियन वर्ष पुरानी।
  • हर्षसीनियन काल : 240 मिलियन वर्ष पुरानी (इस काल में यूराल पर्वत बना)
  • एल्पाइन काल : 30 मिलियन वर्ष पुरानी (इस काल में हिमालय, एंडीस पर्वत का निर्माण हुआ)

पहाड़ बनने में करोड़ों साल का समय लगता है पृथ्वी का जैसा नक्शा आज है वैसा पहले नहीं था पृथ्वी का भौगोलिक दो भागों में बटा हुआ था।

  • (i) गोंडवाना लेंड
  • (ii) लोरेसिया लेंड

बाकी सब जगह समुद्र था समय के साथ-साथ यह जमीनी भाग बीच में से टूटता गया और छोटे-छोटे टुकड़ों में समुद्र करते रहते हुए किसी दूसरे टुकड़े से जाकर जुड़ गया।

भारत देश का जमीनी भाग पहले दक्षिण अफ्रीका के साथ जुड़ा हुआ था फिर उसे अलग होकर एशिया महादीप के साथ जुड़ गया जिस स्थान पर यह जुड़ा उस स्थान पर आज हिमालय पर्वत बना हुआ है।

हिमालय पहाड़ कैसे बना इसका विवरण आगे बताया गया है हिमालय पहाड़ बनने में करोड़ों साल का समय लगा और यह पहाड़ आज भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

किन-किन कारणों से पहाड़ बन सकता है?

पहाड़ चार तरीकों से बन सकता है।

  • (i) टेक्टोनिक प्लेट के मिलने के कारण
  • (ii) टेक्टोनिक प्लेट के आपस में घिसने के कारण
  • (iii) लावा के कारण
  • (iv) नदियों के कारण

(i) टेक्टोनिक प्लेट के मिलने के कारण

टेकटॉनिक प्लेट के आपस में मिलने के कारण ही हिमालय पहाड़ का निर्माण हुआ है। जब प्लेट एक दूसरे के ऊपर चढ़ जाती है नीचे वाली प्लेट के बल के कारण ऊपर वाली प्लेट पृथ्वी के बाहर निकल कर पहाड़ का रुप ले लेती है। इस प्रकार जो पहाड़ बनता है उसे फोल्डेड माउंटेन कहते है। हिमालय फोल्डेड माउंटेन का उदाहरण है।

(ii) टेक्टोनिक प्लेट के आपस में घिसने के कारण

जब दो टेक्टोनिक्स में आपस में घिसती है तो उनका कुछ हिस्सा बल के कारण नीचे धंस जाता है और कुछ हिस्सा बाहर निकल जाता है इस कारण जो पहाड़ बनते हैं उसे ब्लॉक माउंटेन कहते हैं। इस प्लेटो के बीच लगने वाला बल काफी ज्यादा होता है जिस कारण ये पृथ्वी से बाहर निकलती है और पहाड़ बन जाता है इस क्रिया में लाखों साल का समय लगता है।

(iii) लावा के कारण

पहाड़ बनने का कारण लावा भी होता है। पृथ्वी के भूगर्भ में स्थित लावा चट्टान के खिसकने के कारण और गैसों के भारी दबाव के कारण पृथ्वी से बाहर निकल जाता है।

इसका तापमान लाखों डिग्री सेंटीग्रेड होता है जब यह बाहर निकलता है तो आसमान आसमान में राख फैल जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है। जब कई साल बाद यह लावा ठंडा होता है तो यह पहाड़ का रुप ले लेता है।

(iv) नदियों के कारण

हजारों करोड़ों साल से चली आ रही नदी जब एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाती है अपने साथ धूल मिट्टी पत्थर आदि लेकर चलती है।

जब मिट्टी, पत्थर एक स्थान पर जमा हो जाते हैं तो वहां पर चट्टान का निर्माण हो जाता है।

सुनने में अजीब सा लगता है लेकिन ऐसा होने में करोड़ों साल का समय लगता है इसलिए इस बात पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

महत्वपूर्ण Question and Answer

Q. पर्वतों का सागर किसे कहा जाता है?

Ans. कनाडा के राज्य ब्रिटिश कोलम्बिया को पर्वतों का सागर कहा जाता है।

Q. पर्वत पृथ्वी के कितने प्रतिशत भू भाग को घेरे हुए है?

Ans. पर्वत पृथ्वी के 26% भू भाग को घेरे हुए है तथा विश्व की 1% जनसंख्या ही पहाड़ों पर निवास करती है।

Q. उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?

Ans. उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला रॉकी है।     

Q. दक्षिणी अमेरिका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?

Ans. दक्षिणी अमेरिका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला एंडीज है।

Q. एशिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?

Ans. एशिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला हिमालय है।

Q. ऑस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?

Ans. ऑस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है।

Q. यूरोप की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?

Ans. यूरोप की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला स्कैंडिनेवियन है।

Q. अफ्रीका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला कौनसी है?

Ans. अफ्रीका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला एटलस है।

Q. एशिया की सबसे लंबी पर्वत चोटी कौनसी है?

Ans. माउंट एवरेस्ट इसकी ऊंचाई 8848 मीटर है।

Q. उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी पर्वत चोटी कौनसी है?

Ans. उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी पर्वत चोटी माउंट मैकिनले है।

Q. दक्षिणी अमेरिका की सबसे लंबी पर्वत चोटी कौनसी है?

Ans. दक्षिणी अमेरिका की सबसे लंबी पर्वत चोटी एकांकागुआ है।

Q. अफ्रीका की सबसे लंबी पर्वत चोटी कौनसी है?

Ans. अफ्रीका की सबसे लंबी पर्वत चोटी किलिमंजरो है।

Q. यूरोप की सबसे लंबी पर्वत चोटी कौनसी है?

Ans. यूरोप की सबसे लंबी पर्वत चोटी एल्ब्रुस है।

उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल प्राकृतिक पहाड़ कैसे बनते हैं अच्छा लगा होगा।

जमीन के अंदर कोयला कैसे बनता है?

भारत देश की पहली स्मार्ट सिटी Dholera स्मार्ट सिटी की जानकारी

सुमद्र में ब्रिज कैसे बनाते है

Share

4 thoughts on “पहाड़ कैसे बनते है प्राकृतिक पहाड़ बनने के चार तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!