Dholera Smart City भारत देश का पहला Green filed स्मार्ट सिटी

Dholera Smart City : स्मार्ट सिटी धोलेरा देश का पहला Green filed स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो सिंगापुर से 1.5  गुना ज्यादा बड़ा, दिल्ली से 2 गुना बड़ा, शंघाई से 6 गुना बड़ा होगा। यह भारत की पहली स्मार्ट सिटी होगी जो शंघाई, टोक्यो, दुबई और लंदन से भी ज्यादा सुविधाओं के साथ बनने जा रही है। धोलेरा स्मार्ट सिटी गुजरात में बन रही है।

Green Field और Brown Field city क्या होती है

Green Field City

Dholera भारत की पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी है।

ग्रीन फील्ड सिटी वह सिटी होती है जो एकदम शुरुआत से खाली जगह पर बनाई जाती है।

ऐसा area जहां कोई मकान, दुकान कुछ नहीं होता वहां जो स्मार्ट सिटी बनाई जाती है ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी कहलाती है। 

Brown Field Smart City

ऐसी City जो पहले से बनी हुई है लेकिन उसमें सुविधाओं का विस्तार करके उसे स्मार्ट सिटी बना दिया जाता है उसे ब्राउनफील्ड स्मार्ट सिटी कहते हैं।

भारत सरकार ने 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला लिया है। यह सभी ब्राउनफील्ड स्मार्ट सिटी है।

इन शहरों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा जैसे

  • नये और बड़े विश्व स्तर के हॉस्पिटल बनाये जाएंगे।
  • एक city को दूसरी city से जोड़ने के लिए बड़े-बड़े highway बनाये जाएंगे।
  • City में एक से अधिक जगह पर मॉल और सिनेमा हॉल खोले जाएंगे।   
  • सिटी के लोगों के लिए city buses और मेट्रो का संचालन किया जायेगा।

किसी भी Smart City में इन 4 चीजों का होना बहुत जरूरी है।

1. Highway

  • Dholera Smart City के अंदर 4 lane और 6 lane हाईवे बनाये जायेंगे। 
  • धोलेरा city को दूसरी cities से जोड़ने के लिए 10 lane highway बनाये जाएंगे।
  • चौड़ी सड़के बनाने से ट्रैफिक जाम का खतरा कम रहता है, इंसान का कीमती समय बर्बाद नहीं होता।
  • ये सभी हाईवे स्मार्ट हाईवे बनाये जाएंगे जहां CCTV कैमरा और सेंसर लगाए जाएंगे।

2. Port (बंदरगाह)

  • समुद्र की द्वारा जो भी समान दूसरे देश से आता है उसे पूरे देश में ट्रांसपोर्ट करने के लिए अच्छे हाईवे होना जरूरी है।
  • धोलेरा स्मार्ट सिटी से पोर्ट एक्सेसिबिलिटी को बहुत आसान बनाया जाएगा।
  • बड़े-बड़े हाईवेज बनाए जाएंगे इस city तक पहुंचने के लिए। 

3. Airport

  • धोलेरा स्मार्ट सिटी में अलग से एयरपोर्ट बनाया जायेगा। 
  • यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जिससे विदेशों से आने वाले लोग सीधा स्मार्ट सिटी में उतर सकेंगे उन्हें वहां पहुंचने के लिए सड़क से सफर नहीं करना पड़ेगा।
  • यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कार्गो तथा पैसेंजर दोनों के लिए बनाया जाएगा।

4. Train

  • धोलेरा स्मार्ट सिटी के सबसे नजदीक से अहमदाबाद शहर है।
  • अहमदाबाद से ट्रेन द्वारा धोलेरा स्मार्ट सिटी पहुंचने के लिए 45 मिनट का समय लगेगा जब यह बनकर तैयार हो जाएगा।
  • धोलेरा स्मार्ट सिटी में मेट्रो चलाई जाएगी जिससे पैसेंजर के को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में आसानी होगी।

ABCD बिल्डिंग क्या है

ABCD बिल्डिंग का full form है “Administrative Cum Business Centre for Dholera”

ABCD बिल्डिंग ऐसी बिल्डिंग है जो पूरे धोलेरा स्मार्ट सिटी का कंट्रोल करेगी।

धोलेरा सिटी के अंदर वायरलेस सेंसर सिस्टम लगाये जायेंगे कहीं भी कोई भी समस्या होगी तो एबीसीडी बिल्डिंग में इंफॉर्मेशन तुरंत पहुँच जाएगी।

अगर किसी बिल्डिंग में आग लग जाएगी तो सेंसर के जरिए एबीसीडी बिल्डिंग को अपने आप पता चल जाएगा। आपको फायर ब्रिगेड को फोन करने की जरूरत नहीं होगी वह अपने आप आ जाएगी।

अगर किसी गाड़ी ने कोई सिग्नल तोड़ दिया तो ABCD बिल्डिंग को अपने आप पता चल जाएगा। अगर कहीं पर कोई एक्सीडेंट हो गया तो ABCD में मैसेज चला जाएगा।

कोई भी प्राकृतिक आपदा आएगी तो भी ABCD बिल्डिंग में पता चल जाएगा।

ABCD बिल्डिंग ऐसी बिल्डिंग होगी जिसके पास पूरे शहर का कंट्रोल अपने हाथ में होगा पूरे शहर के सीसीटीवी कैमरा एक्सेस करने की पावर होगी। सभी जगह सेंसर लगाए जाएंगे।

ABCD बिल्डिंग सभी हॉस्पिटल, फायर स्टेशन, पुलिस स्टेशन, सिक्योरिटी सर्विसेज, एयरपोर्ट और सभी रेलवे स्टेशन के साथ कनेक्ट रहेगी इससे कोई भी सूचना कुछ मिनटों में वहां तक पहुंचाई जा सकेगी।

Dholera Smart City में क्या-क्या सुविधाएं होगी

1. Smart हॉस्पिटल

वह हॉस्पिटल जिसमें सभी बीमारियों के लिए अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।

ऐसा हॉस्पिटल जहां पेशेंट को रसीद कटवाने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

वहां ऐसी मशीन install की जाएगी जिससे पेशेंट खुद भी डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी रसीद काट सकेंगे।

किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए 24 hours स्टाफ उपलब्ध रहेगा। 

2. Smart Road

सभी रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।

अगर कोई गाड़ी सिग्नल तोड़ेगी तो उसका चालान ऑटोमेटिक कट जाएगा और उस आदमी के के पास एक मैसेज भी चला जाएगा।

कोई अपराध करके भागने वाला व्यक्ति को पकड़ने में आसानी होगी CCTV की मदद से उसको पकड़ने में आसानी होगी।

एक्सीडेंट का केस solve करने में भी आसान होगी।

3. Waste Water मैनेजमेंट

घर से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करके उसको वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाएगा और सिटी में कहीं भी रोड पर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगेगा।

घरों से निकलने वाले बेस्ट वाटर के लिए जमीन के अंदर पाइप लाइन लगी होगी जिससे उसको वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजकर शुद्ध किया जा सकेगा।

बरसात का पानी कहीं भी सड़कों पर जमा नहीं होगा उसे पाइप लाइन के द्वारा किसी एक स्थान पर इकट्ठा किया जाएगा।

औधोगिक फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करके फिर से काम में लिया जाएगा।

4. Gas/Water/सीवरेज पाइप लाइन

स्मार्ट सिटी के अंदर सड़कों पर बार बार पाइपलाइन नहीं बिछानी पड़ेगी।

उसके लिए सड़को पर बार बार खड्डे नहीं खोदने पड़ेंगे।

सारी पाइपलाइन सड़क बनाने से पहले ही दिखा दी जाएगी।

अगर इन पाइपलाइन में कोई गड़बड़ होगी सेंसर के द्वारा तुरंत पता लग जाएगा और उसे ठीक कर दिया जाएगा।

5. इलेक्ट्रिक वाहन

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए धोलेरा स्मार्ट सिटी में केवल इलेक्ट्रिक वाहन तथा BS 6 केटेगरी के वाहनों को चलने की ही अनुमति होगी।

इलेक्ट्रिक कार का दुनिया में चलन बढ़ रहा है भारत में भी इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक स्कूटी लॉन्च की गई है।

इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के लिए जगह जगह पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।

मेट्रो तथा ट्रेन का संचालन भी इलेक्ट्रिसिटी से होगा।

6. Walk shelter और Bus शेल्टर

पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए खास तरह के pedestrian (फुटपाथ) बनाए जाएंगे।

पैदल चलने वाली यात्रियों के लिए सड़क के किनारे पेड़ लगाए जायेंगे।

उनके आराम करने के लिए शेल्टर होम बनाई जाएंगी।

ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सिटी बस की सवारी करने वाले लोगो के लिए भी शेल्टर होम बनाए जाएंगे।

7. Commercial और Residential एरिया

कमर्शियल एरिया में होता है जहां समान बिकता है जिसे बाजार कहते हैं।

मार्केट के लिए अलग से मॉल बनाए जाएंगे।

रेजिडेंशियल एरिया में किसी भी प्रकार की दुकान नहीं खोल सकते।

धोलेरा सिटी की दूसरी बड़ी cities से दूरी

धोलेरा सिटी बनकर तैयार होगी तो इसका मुख्य सिटी से दुरी निम्नलिखित होगी।

  • मुंबई 516 किलोमीटर
  • दिल्ली 815 किलोमीटर
  • सूरत 228 किलोमीटर
  • जामनगर 313 किलोमीटर
  • राजकोट 225 किलोमीटर
  • गांधीनगर 128 किलोमीटर

Dholera Smart City बनने से क्या फायदा होगा

धोलेरा स्मार्ट सिटी भारत की पहली ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी होगी।

धोलेरा सिटी से भारत की जीडीपी बढ़ेगी।

विदेशी लोग भारत में आएंगे और अपना बिजनेस शुरू करेंगे या दूसरों के बिजनेस में पैसा लगाएंगे।

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा दुनिया के अमीर लोग छुट्टी बिताने भारत आएंगे।

धोलेरा सिटी मार्केट में जो भी सामान बिकेगा उसे सरकार को बहुत फायदा होगा।

फाइव स्टार होटल खोले जाएंगे सरकार को काफी फायदा होगा।

स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार उत्पन्न होगा जैसे होटल में खाना बनाने की सामग्री पहुंचाना।

होटल में सब्जियों की मांग बढ़ेगी जिससे सिटी में सामान पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट की मांग बढ़ेगी जिससे आम लोगों को रोजगार मिलेगा।

शहर के आसपास बहुत से सर्विस सेंटर खोले जाएंगे।

मैन्युफैक्चरिंग के बहुत सारे रोजगार उत्पन्न होगें।

एक अनुमान के मुताबिक 10 लाख जॉब्स क्रिएट होगी।

समुंद्र में ब्रिज कैसे बनाते है?

जमीन के अंदर कोयला कैसे बनता है?

पहाड़ कैसे बनते है प्राकृतिक पहाड़ बनने के चार तरीके

Share

2 thoughts on “Dholera Smart City भारत देश का पहला Green filed स्मार्ट सिटी

  • at
    Permalink

    I am interested know investment Dholera city term and condition

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!