गाय पर निबंध |Cow Essay in hindi कक्षा 1-12 तक

गाय पर निबंध : यह गाय पर निबंध कक्षा 1 से 12 तक के लिए उपयोगी है इस निबंध को आप 200 शब्द, 300 शब्द तथा 500 शब्द में भी लिख सकते है लेकिन कैसे? गाय पर निबंध लिखने के लिए आपको गाय के बारे में बताना होता है।

पहले इस निबंध को ध्यान से पढ़िए फिर आपको जितने शब्दो का निबंध का लिखना है उस हिसाब से आप अपनी पसंद के बिंदु लिख ले इस प्रकार आप इस निबंध को 200 शब्द, 300 शब्द तथा 500 शब्द में भी लिख सकते है। essay on cow in hindi

प्रस्तावना

विश्व भर में गाय सबसे प्राचीन पालतू जानवर है। भारत में वैदिक काल से ही गाय की पूजा की जाती है। हमारे देश में गाय को “माता” का दर्जा दिया गया है।

उपयोगिता

हिंदू धर्म में गाय को शारीरिक तथा धार्मिक स्तर पर बहुत ही उपयोगी माना गया है।

गाय से हमें दूध प्राप्त होता है। दुग्ध उत्पादन में भारत का विश्व में पहला स्थान है। गाय का दूध बेहद लाभदायक और पौष्टिक होता है।

गाय का दूध बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए बहुत लाभप्रद है।

गाय के दूध से मक्खन, दही, छाछ, घी तथा बहुत से प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं।

गाय का मूत्र भी बहुत सारी औषधियां बनाने में काम में लिया जाता है।

गोमूत्र का उपयोग यज्ञ तथा पूजा पाठ में भी किया जाता है।

गाय का गोबर फसलों के लिए उत्तम खाद का कार्य करता है।

हिंदू धर्म में मान्यता है कि गाय के शरीर में सभी देवी देवता (33 करोड़) निवास करते हैं।

प्राचीन समय में ऋषि मुनि गाय को अपने आश्रम में पालते देते थे तथा उनकी पूजा करते थे।

आज भी बहुत सारे पर्वों पर गाय की पूजा की जाती है।

गाय की शारीरिक बनावट

गाय के एक मुँह, दो कान, दो सींग, दो आँखे, दो नथुने, एक पूँछ, चार पैर तथा चार थन होते है।

गाय की पूंछ लंबी होती है जो मक्खियाँ उड़ाने के काम आती है।

गाय बहुत सारे रंगो में पाई जाती है जैसे सफ़ेद, काली, लाल तथा भूरी।

गाय के पैरों के नीचे खुर होते है जो उन्हें चलने में मदद करते हैं।

गाय की कुछ प्रजाति होती है जिनके सींग नहीं होते।

गाय का जीवन काल 10 से 15 साल का होता है।

गाय के बछड़ा पैदा होने में 9 महीने का समय लगता है यह समय 5 से 10 दिन ऊपर या नीचे भी हो सकता है।

गाय की प्रमुख नस्लें

पूरी दुनिया में गाय की बहुत सारी नस्ले पाई जाती है विश्व में सबसे ज्यादा गाय भारत में पाई जाती हैं।

गाय की बहुत सारी नस्ले होती हैं इनमें से कुछ प्रमुख है।

साहिवाल

मुख्य रूप से पंजाब हरियाणा दिल्ली में पाई जाती है।

गिर

यह मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पाई जाती है।

थारपारकर

गाय की यह नस्ल मुख्य रूप से जोधपुर, जैसलमेर तथा गुजरात के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।

राठी नस्ल

मुख्य रूप से यह नस्ल राजस्थान में पाई जाती है बाड़मेर, सिरोही तथा जालौर जिले में पाई जाती है।

लाल सिंधी

यह लाल रंग की गाय होती है जो मुख्य रूप से पंजाब में पाई जाती है।

मेवाती

यह हरियाणा राज्य की प्रमुख नस्ल है।

गाय का महत्व

हिंदू धर्म में गाय को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

गाय को मारना तथा मारकर उसका मांस खाना हिंदू धर्म में वर्जित है ऐसा करने पर उसे सजा देने का प्रावधान है।

समाज में बहुत दानी लोग भी हैं जो आवारा गायों के लिए गौशाला बनवाते हैं तथा उनके खाने-पीने तथा साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था करते हैं।

गौशाला में कोई भी व्यक्ति दान दे सकता है।

गाय की वर्तमान स्थिति

वर्तमान में गायों की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो बाज़ार में घुमते रहते हैं तथा बाजार में खरीदारी करने वाले लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं।

आवारा पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण उनको प्रचुर मात्रा में भोजन तथा पानी नहीं मिलता है।

बहुत सारे पशुओं की मृत्यु पॉलीथिन खाने के कारण हो जाती है।

सरकार को आवारा पशुओं के लिए गौशाला का निर्माण करवाना चाहिए तथा उनके खाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

उपसंहार

अपने लाभ के लिए गाय को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाना चाहिए गाय मनुष्य जीवन के लिए बहुत लाभकारी है।

प्रत्येक परिवार को रोज एक रोटी गाय को खिलानी चाहिए जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

गाय के बारे में 10 लाइन

  1. गाय सबसे प्राचीन पालतू जानवर है।
  2. हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।
  3. गाय हरी घास, भूसा और खली खाती है।
  4. गाय का दूध बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए बहुत लाभप्रद है।
  5. गाय के दूध से मक्खन, दही, छाछ, घी तथा बहुत से प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं।
  6. गाय के एक मुँह, दो कान, दो सींग, दो आँखे, दो नथुने, एक पूँछ, चार पैर तथा चार थन होते है।
  7. हिंदू धर्म में मान्यता है कि गाय के शरीर में सभी देवी देवता (33 करोड़) निवास करते हैं।
  8. गाय का गोबर फसलों के लिए उत्तम खाद का कार्य करता है।
  9. गाय का मूत्र भी बहुत सारी औषधियां बनाने में काम में लिया जाता है।
  10. गाय का जीवन काल 10 से 15 साल का होता है।

सूखा पर निबंध Essay on Drought in hindi

समाचार पत्र पर निबंध Essay on news paper in hindi

एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध Essay on APJ Abdul kalam in hindi

लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध Essay on Lal Bahadur Shastri in hindi

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook
error: Content is protected !!