इंटरनेट पर निबंध | कक्षा 1-12
किसी भी टॉपिक या विषय पर निबंध लिखना एक कला है। अगर आप दुसरे स्टूडेंट से अच्छा निबंध लिखना चाहते है तो आपको इसे अपने शब्दों में लिखना चाहिए। इंटरनेट पर निबंध लिखने से पहले आप यह जान ले कि आपको निबंध में कौन-कौन से पॉइंट्स के बारे लिखना है और फिर आप उसे अपने शब्दों में लिखकर दूसरो से अलग और बढ़िया बना सकते है।
Essay on Internet in Hindi
इंटरनेट पर निबंध लिखने के लिए रुपरेखा
प्रस्तावना :
प्रस्तावना में आपको यह बताना होता है कि इस निबंध में आप क्या-क्या लिखने वाले है। प्रस्तावना में आप कोई कोट्स, सच्ची घटना जो इंटरनेट का महत्व बताती हो, अथवा इंटरनेट से जुडी कोई रिसर्च या कोई तथ्य से शुरुआत कर सकते है।
मुख्य भाग : इस भाग में आपको निम्न बातें लिखनी है।
इंटरनेट क्या है,
इंटरनेट का इतिहास,
इंटरनेट कैसे काम करता है,
इंटरनेट एक्सेस करने के लिए क्या-क्या चाहिए,
इंटरनेट के व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव,
इंटरनेट से लाभ/उपयोग और हानि/नुकसान
उपसंहार :
इस भाग में आपको इंटरनेट को बेहतर बनाने और इंटरनेट से होने वाली हानियों को कम करने के बारे में सुझाव के बारे में लिखना है।
Table of Contents
इंटरनेट पर छोटे और बड़े निबंध [Short and Long Essay on Internet]
निबंध 1 (300 शब्द)
वर्तमान में भारत में 70 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता है। इंटरनेट ने मनुष्य के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। जिस काम को करने में पहले दिन और महीने लग जाते थे आज वह सिर्फ कुछ सेकंड में हो सकता है। वर्तमान में इंटरनेट इंसान की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक हो गया है। इसके ज्ञान के बिना इंसान अपने आप को अयोग्य समझता है।
इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा दुनिया के सभी कंप्यूटर और मोबाइल को आपस में जोड़ा जा सकता है। आपस में जुड़ने के बाद एक दुसरे को मैसेज, फोटो, ऑडियो, विडियो आदि भेजे जा सकते है। इंटरनेट की शुरुआत 1990 में अमेरिका में हुई थी तब से लेकर अब तक इंटरनेट ने बहुत तरक्की कर ली है। जो ज्ञान हमें किसी बड़ी लाइब्रेरी की मोटी-मोटी किताबों या लाखो रुपए खर्च करने पर मिलता था अब वह इंटरनेट पर फ्री में मिल जाता है।
इंटरनेट चलाने के लिए हमें “इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर” कंपनी कि जरुरत होती है। ये कंपनिया वायर, सेटेलाइट या टावर की मदद से इंटरनेट सर्विस आम लोगों तक पहुंचाती है। कंप्यूटर और मोबाइल में उपलब्ध वेब ब्राउज़र कि मदद से हम इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते है और दुनिया के किसी भी कोने में स्थित व्यक्ति से सूचना का आदान-प्रदान कर सकते है। सरकार और बड़ी कंपनिया इंटरनेट का उपयोग लोगों तक अपनी सर्विस और सही जानकारी पहुँचाने, लोगों से फीडबैक लेने, लोगों की समस्याओं को सुलझाने, दूर-दराज के प्रत्येक स्टूडेंट तक शिक्षा पहुचाने और भी बहुत सारे कार्यो में इसका इस्तेमाल करती है।
इंटरनेट का इस्तेमाल युवा लोगों के द्वारा बहुत से गलत कार्यो में भी किया जा रहा है। दंगे फसाद में लोगों को भड़काना, किसी की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक कर देना, गन्दी आदते अपना लेना आदि। युवाओं को एक निश्चित मात्रा में ही इंटरनेट का इस्तेमाल करने की इजाज़त देनी चाहिए। इंटरनेट का सही इस्तेमाल यूवाओं के लिए केरियर बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
निबंध 2 (750 शब्द)
प्रस्तावना
वर्ष 2020 तक भारत में लगभग 70 करोड़ इंटरनेट यूजर है और यह आकड़ा वर्ष 2025 तक 95 करोड़ तक पहुँच जाएगा। “इंटरनेट का सही इस्तेमाल वरदान और गलत इस्तेमाल अभिशाप साबित हो सकता है” – जे के रोलिंग द्वारा कही गई ये पंक्तियाँ आज बिल्कुल सही प्रतीत हो रही है। इंटरनेट के सही इस्तेमाल से लाखो लोगों ने जीवन में नई ऊचाईयों को छुआ है। व्यापार, शिक्षा, ट्रेवल, मनोरंजन आदि सभी क्षेत्रो में इंटरनेट ने नए आयाम स्थापित किये है। इंटरनेट क्या है और इसने किस प्रकार हमारे जीवन को प्रभावित किया है इस बारे में विस्तार से जानने कि कोशिश करते है।
इंटरनेट क्या है
इंटरनेट एक ऐसा नेटवर्क है जिसके द्वारा हम “इंटरनेट प्रोटोकॉल suite” का इस्तेमाल करके दुनिया के सभी कंप्यूटर और मोबाइल को आपस में कनेक्ट कर सकते है और एक दुसरे के साथ इनफार्मेशन शेयर कर सकते है। ये सभी डिवाइस एक दुसरे के साथ वायर, सेटेलाइट, फाइबर केबल आदि के द्वारा कनेक्ट रहते है इंटरनेट का कोई मालिक नही है और ना ही इसे कोई बंद और चालू कर सकता है। इंटरनेट के द्वारा कुछ भी सर्च करने के लिए वेब ब्राउज़र की जरुरत होती है।
वेब ब्राउज़र क्या होता है?
वेब ब्राउज़र इंटरनेट पर मौजूद वेब साइट और वेब पेज को एक्सेस का करने का एक तरीका है। गूगल क्रोम, मोज़िला फायर फोक्स, सफारी, इंटरनेट एक्सप्लोरर आदि प्रकार के वेब ब्राउज़र मौजूद है, लेकिन सबका काम एक जैसा है। किसी भी वेब साइट और वेब पेज को एक्सेस करने के लिए URL की जरुरत होती है।
URL और WWW क्या है
यूआरएल का फुल फॉर्म “यूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर” होता है साधारण भाषा में कहें तो यह “इंटरनेट एड्रेस” होता है। यूआरएल का उदाहरण
https://www.hindivisitor.com/हिंदी-निबंध/
प्रत्येक URL http: या https: (Secure Hypertext Transfer Protocol) से शुरु होता है। उसके बाद www के साथ वेबसाइट का नाम hindivisitor.com (जिस पर आप अभी यह निबंध पढ़ रहे है) होता है। WWW का फुल फॉर्म World Wide Web होता है जो कि एक इनफार्मेशन सिस्टम होता है जहाँ से इंटरनेट के द्वारा हम वेब पेज को एक्सेस कर सकते है। इंटरनेट से वेब पेज को एक्सेस करने के लिए HTML की जरुरत होती है।
HTML क्या है
HTML का फुल फॉर्म “हाइपर टेक्स्ट ट्रान्सफर प्रोटोकॉल” होता है। यह एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है इस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के द्वारा आप वेबब्राउज़र और कंप्यूटर को किसी भी वेब पेज को एक्सेस करने के लिए निर्देश दे सकते है। HTML टैग के द्वारा आप वेब पेज की हैडलाइन, टेबल और पेज का लेआउट भी बना सकते है।
इंटरनेट के उपयोग/लाभ
इंटरनेट ने प्रत्येक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये है। शिक्षा, बैंक, मनोरंजन आदि के क्षेत्र में इंटरनेट ने क्रांति ला दी है। आज आप घर बैठे बैंक से संबंधित कोई भी काम जैसे बिजली का बिल जमा करना, रुपए ट्रांसफर करना आदि चंद मिनटो में कर सकते है विदेश में पढ़ा रहे टीचर की ऑनलाइन क्लास ज्वाइन कर सकते है और मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, यूट्यूब, इन्स्टाग्राम जैसे वेबसाइट पर फ्री में अकाउंट बना सकते है।
पिछले कुछ वर्षो में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ने बहुत तरक्की की है। आप घर बैठे ही अपना मन-पसंद सामान मंगवा सकते है। इसके अलावा इंटरनेट का इस्तेमाल स्कूल और कॉलेज में प्रैक्टिकल करवाने, रेल और एयरोप्लेन की टिकट बुक करने, रेस्टोरेंट और मॉल में बिल का भुगतान करने और दूर बैठे अपने किसी दोस्त और फैमिली मेम्बर से विडियो कॉल के द्वारा बात कर सकते है।
इंटरनेट के नुकसान/हानि
हर जीज़ के दो पहलु होते है एक अच्छा और दूसरा बुरा। इंटरनेट ने एक तरफ तो हमारे रोजमर्रा के कामों को इतना आसान बना दिया है तो दूसरी तरफ बेरोजगारी, लोगों की निजी सूचनाये लीक करने, युवाओं के द्वारा अपना कीमती समय बर्बाद करने और दंगे भड़काने और नेगेटिविटी फ़ैलाने का काम भी किया है।
इंटरनेट पर युवा अपने जीवन के लक्ष्य को भूलकर गलत आदतों का शिकार हो रहे है और तनाव में आकर ऐसे फैसले ले रहे है जिनसे उनका जीवन बर्बाद हो रहा है। इंटरनेट के द्वारा लोगों के बैंक अकाउंट में से रुपए भी चोरी कर लिए जाते है उनकी जिंदगी भर की कमाई चंद मिनटो में चली जाती है।
उपसंहार
इंटरनेट की आसानी से उपलब्धता के कारण सिर्फ बच्चे ही नही बल्कि पढ़े-लिखे लोग भी इसका दुरूपयोग कर रहे है। सरकार को 18 वर्ष से छोटे बच्चों कि लिए एक ऐसी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करवानी चाहिए जिसके द्वारा सिर्फ चुनिन्दा वेबसाइट को ही एक्सेस किया जा सके। बैंक खातो की सुरक्षा के लिए नए प्रकार के सिक्योर प्रोटोकॉल बनाने चाहिए।
ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध (कक्षा 1-12) Essay on Global Warming in hindi
सूखा पर निबंध (कक्षा 1-12) Essay on Drought in hindi
गाय पर निबंध (कक्षा 1-12) Essay on cow in hindi
एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध (कक्षा 1-12) Essay on APJ Abdul kalam in hindi
लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध (कक्षा 1-12) Essay on Lal Bahadur Shastri in hindi
समाचार पत्र पर निबंध (कक्षा 1-12) Essay on News Paper in Hindi
Share