टूथपेस्ट में ये कैसा “जहर” – जानिए टूथपेस्ट के नुकसान
आज मार्केट में दांतों की सफेदी तथा चमक बरकरार रखने के लिए ढेरों टूथपेस्ट मौजूद है। टूथपेस्ट कम्पनियां कई दावे करती है। विज्ञापन में बहुत सारे फायदे बताए जाते हैं। लेकिन क्या यह टूथपेस्ट हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। toothpaste ke nuksan
अगर टूथपेस्ट हानिकारक है तो इसके स्थान पर किसका इस्तेमाल करना चाहिए, चलिए जानते हैं।
दांतों को चमकाने तथा दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए टूथपेस्ट में बहुत सारे केमिकल मिलाये जाते है।
ये केमिकल स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। जब हम पेस्ट करते हैं तो पेस्ट की कुछ मात्रा हमारे शरीर में भी जाती है। लंबे समय तक ऐसा होने के कारण शरीर में कैंसर जैसी भयानक बीमारी पैदा हो सकती है।
ये भी पढ़िए – अमीर बनने के 7 नियम
टूथपेस्ट करने के लिए आप जिस टूथब्रश का इस्तेमाल करते है उससे मसूड़े कमजोर होते है और उस ब्रश को लम्बे समय इस्तेमाल करने से उसमे हजारों बैक्टीरिया पैदा हो जाते है तथा जब आप ब्रश करते है तो वो आपके शरीर में प्रवेश कर जाते है।
Table of Contents
टूथपेस्ट में पाए जाने वाले केमिकल toothpaste ke nuksan
(1) ट्राइक्लोसन केमिकल
बहुत सारी स्टडी में यह पाया गया है कि टूथपेस्ट में मौजूद ट्राइक्लोसन केमिकल स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है।
स्वास्थ्य मानकों के द्वारा टूथपेस्ट में इस केमिकल की मात्रा 0.3% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन कुछ टूथपेस्ट में इसकी मात्रा ज्यादा पाई जाती है।
ज्यादा मात्रा में इसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है।
(2) फ्लोराइड
फ्लोराइड से दातों में कैविटी साफ होती है। लेकिन अगर यह पेट में चला जाए तो इन्फेक्शन हो सकता है।
टूथपेस्ट में और भी बहुत सारी केमिकल जैसे कैल्शियम कार्बोनेट, सिलिका, सोडियम लॉरिल सल्फेट, सोडियम सिलीकेट आदि मिलाई जाती है।
दाँत साफ करने के देशी/घरेलू तरीके
(1) दांतून
नीम, बबूल, अमरूद और आम आदि कुल 12 तरह के पेड़ होते हैं। जिनकी आप दांतून कर सकते है यह दांतून स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी नुकसानदायक नहीं है।
(2) दंत मंजन
दाँत साफ करने का दूसरा तरीका है दंत मंजन।
मार्केट में बहुत सारे दंत मंजन मिल जायेंगे जैसे डाबर लाल दंत मंजन। दंत मंजन बहुत सारी जड़ी बूटियों को पीस कर बनाया जाता है। इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है।
दंत मंजन घर पर भी बना सकते हैं। थोड़ी हल्दी, उसमे थोड़ा नमक तथा थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने पर दांत चमकने लगते है।
(3) राख
गाय के गोबर को को सुखाकर उसे जलाकर उसकी राख बना लो। उसमे थोड़ा नमक तथा थोड़ी फिटकरी मिलाकर दन्त मंजन के रुप में इस्तेमाल कर सकते है।
(4) नींबू
नींबू का रस निकलने के बाद नींबू के छिलके को उल्टा करके दन्त मंजन किया जा सकता है। यह भी काफी फायदेमंद है।
(5) आम का पत्ता
आम का पत्ता भी औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। आप इसके द्वारा भी दांत साफ कर सकते है। आम के पत्ते को चबाने पर मुँह में उसकी चटनी बन जाती है। उसके बाद उस चटनी को हाथो से अपने दांतो पर मसल लो इससे बढ़िया और फायदेमंद दन्त मंजन आपको कही नहीं मिलेगा।
Share