CCTV Full Form in hindi | CCTV फुल फॉर्म
CCTV Full Form in hindi : CCTV Full Form in hindi के इस आर्टिकल में हम आपको CCTV फुल फॉर्म के अलावा यह भी बताया जायेगा कि सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित CCTV कैमरा कौन सा है।
Table of Contents
CCTV Full Form in hindi
CCTV फुल फॉर्म “Closed Circuit Television” होता है। इसे वीडियो निगरानी करना भी कहते है CCTV कैमरा की मदद से हम किसी स्थान के वीडियो को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ट्रांसफर दो तरीके से हो सकता है।
- (i) Wired (तार के द्वारा)
- (ii) Wireless (बिना तार के)
CCTV कैमरा को सिक्योरिटी के लिए काम में लिया जाता है। जिसे बैंक, किसी सरकारी या प्राइवेट ऑफिस में, चौराहों पर, रेलवे स्टेशन पर, एयरपोर्ट पर तथा किसी स्टोर में लगाया जाता है।

CCTV कैमरा पूरी दुनिया में use किए जाते हैं। लेकिन आजकल नए CCTV कैमरा चलन में है जो आदमी के शरीर पर, कंधे पर, या सिर पर लगाए जाते हैं। इस प्रकार के CCTV कैमरा ज्यादातर पुलिस या आर्मी वाले किसी स्पेशल मिशन में यूज करते हैं।
EMI का फुल फॉर्म क्या होता है?
BAMS का फुल फॉर्म क्या होता है?
आजकल CCTV कैमरा की मदद से कंट्रोल रूम में बैठकर भी निगरानी की जाती है। CCTV कैमरा की मदद से ऐसी जगह भी निगरानी की जा सकती है जहां का वातावरण इंसान के अनुकूल ना हो। CCTV कैमरे की मदद से किसी इवेंट, पार्टी की निगरानी की जाती है।
आजकल CCTV कैमरा की मदद से वीडियो को भी रिकॉर्ड किया जाता है। यह रिकॉर्डिंग किसी हार्ड ड्राइव में सेव की जाती है तथा जब चाहे उसे देख सकते हैं CCTV कैमरा द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो की क्वालिटी भी सेट की जा सकती है।
आजकल मार्केट में एडवांस फीचर की CCTV कैमरा भी आ गए है। अगर कैमरा के सामने कोई हलचल होती है। तो तुरंत ईमेल या मैसेज मोबाइल पर आ जाता है। इस प्रकार के कैमरा में सेंसर लगे होते हैं जो किसी भी हलचल को तुरंत पकड़ देते हैं। वर्तमान में CCTV कैमरा की डिमांड काफी बढ़ गई है।
CCTV कैमरा का इतिहास
पहले मैकेनिकल CCTV कैमरे आविष्कार 1927 में Russian Physicist “Leon Theremin” द्वारा किया गया था।
अमेरिका में पहला CCTV कैमरा Commercial use के लिए 1949 में उपलब्ध हुआ था इसका नाम Varicon था।
पुराने जमाने के CCTV कैमरा की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं होती थी। निगरानी करने के लिए किसी व्यक्ति को लगातार फुटेज देखना पड़ता था। इस कारण से CCTV कैमरा का ज्यादा उपयोग नहीं होता था। लेकिन 1970 में VCR टेक्नोलॉजी का जन्म हुआ जिसकी मदद से सूचना को रिकॉर्ड तथा डिलीट किया जा सकता था। उसके बाद से CCTV कैमरे का प्रयोग ज्यादा होने लगा।
1970 के आस-पास CCTV कैमरा का उपयोग बॉक्सिंग मैच तथा रेसलिंग मैच के प्रसारण में किया जाता था। दर्शकों के द्वारा मैच देखने के पैसे लिए जाते थे।
CCTV टेलीकास्ट को ज्यादा महत्व मोहम्मद अली के दौर में दिया जाने लगा क्योंकि वो एक महान बॉक्सर थे जिन्हें सभी लोग पसंद करते थे।
पहला CCTV कैमरा 1968 में न्यूयॉर्क शहर (अमेरिका) में लगाया गया था इसके बाद 1980 तक धीरे-धीरे पूरे अमेरिका में CCTV लगा दिए गए।
CCTV कैमरा का उपयोग
हिंसा रोकने में
CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग हिंसा रोकने में अहम योगदान देती है। CCTV कैमरे के फुटेज को देखकर पुलिस हिंसा तथा अपराध करने वालों का पता लगा लेती है। सार्वजनिक स्थानों, मेलों, चौराहों, आदि पर लगे हुए कैमरे कानून व्यवस्था बनाए रखने में बड़े मददगार साबित होते हैं।
हत्या लूट को सुलझाने में
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस बहुत से अपराधों की जड़ों तक पहुंचती है। कई बार CCTV फुटेज के बिना उन तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है।
ट्रैफिक को मॉनिटर करने में
शहरों में चौराहों पर कुछ कैमरे ट्रैफिक की स्थिति का पता लगाने के लिए लगाए जाते हैं। ट्रैफिक की क्या स्थिति है इसका पता प्रत्येक व्यक्ति गूगल मैप्स (Google Maps) की मदद से लगा सकता है। ट्रैफिक कण्ट्रोल करने वाले कैमरा प्राइवेट कंपनी द्वारा लगाए जाते है इससे ट्रैफिक को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों की सुरक्षा के लिए
वर्तमान में ट्रेन तथा मेट्रो के अंदर CCTV कैमरे लगाए जाते हैं। इससे ट्रेन का ड्राइवर यह देख सकता है कि यात्री दरवाजे से हटकर खड़े हैं या नहीं।
स्पोर्ट इवेंट में
सभी स्पोर्ट्स ग्राउंड में आजकल CCTV कैमरे लगाए जाते हैं तथा कंट्रोल रूम से सभी लोगों पर निगरानी की जाती है।
स्कूलों के अंदर निगरानी
CCTV कैमरे का उपयोग स्कूलों में भी बड़े स्तर पर होने लगा है। बच्चों की निगरानी रखने तथा किसी अप्रिय घटना होने पर यह कैमरे बहुत सहायता करते हैं।
CCTV कैमरा के प्रकार
- Analog CCTV कैमरा
- IP CCTV कैमरा
- Cellular CCTV कैमरा
- PoE CCTV कैमरा
- WiFi CCTV कैमरा
CCTV Full Form in hindi के लेख में हमने आपको CCTV फुल फॉर्म के अलावा CCTV के इतिहास, CCTV के उपयोग तथा CCTV के फायदे के बारे में बताया है और यह भी बताया है कि CCTV कैसे काम करता है। हमें उम्मीद है कि CCTV के इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
HVAC का फुल फॉर्म क्या होता है?
UNICEF की फुल फॉर्म क्या होती है?
BASIC का फुल फॉर्म क्या होता है
India का फुल फॉर्म क्या होता है
Share