अंग्रेजी बोलना सीखें : 6 रामबाण सूत्र
आज के समय अच्छी अंग्रेजी बोलना सिर्फ दिखावा मात्र नही रह गया है बल्कि अच्छी नौकरी पाने के लिए तथा कॉम्पिटीशन में सफल होने के लिए भी अंग्रेजी बोलना बहुत जरुरी हो गया है।
आज के समय इन्टरनेट पर ज्यादातर अच्छी जानकारी सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही मिलती है।
प्राइवेट जॉब में प्रमोशन भी तभी मिलता है जब आपको fluent अंग्रेजी बोलना आता हो। हर व्यक्ति यही सोचता है कि अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें इस गाइड में मैं आपको अंग्रेजी बोलना सीखने के 6 रामबाण सूत्र बताऊंगा।
Table of Contents
अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें
अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए अधिक से अधिक प्रैक्टिस करने की जरूरत होती है लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि आपको किस बात कि प्रैक्टिस करनी है और कैसे करनी है।
अंग्रेजी सीखने के लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करते हैं तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आप 6 महीने में ही अंग्रेजी बोलना सीख जाएंगे।
1. अंग्रेजी के Basic मीनिंग याद करो
सबसे पहले आपको उन सभी चीजों के नाम अंग्रेजी में पता होना चाहिए जो हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में काम आते हैं जैसे फल सब्जियां, घर का सामान, पशु-पक्षी, प्रकृति से संबंधित वस्तुएं आदि।
जब आपको basic word के नाम अंग्रेजी में याद होंगे तो आपको sentence बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिस व्यक्ति को जितने ज्यादा अंग्रेजी के शब्द याद होगें वही व्यक्ति अंग्रेजी में अच्छी तरह बातचीत कर सकता है और अपनी बात को आसानी से कह पाता है।
2. अंग्रेजी अखबार या कोई अंग्रेजी की किताब पढ़े
जब शुरुआत में हम अंग्रेजी बोलते हैं तो हमें बड़ा अटपटा लगता है ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि हम पहली बार अंग्रेजी बोल रहे है और हमे इसकी आदत नही है। इसलिए हमें लगता है कि हम अंग्रेजी नहीं बोल पाएंगे।
अंग्रेजी बोलने से पहले आपको इसे कानों के द्वारा सुनने तथा मुख् के द्वारा बोलने की आदत डालनी होगी ताकि जब आप अंग्रेजी में बोले तो आपको अटपटा ना लगे।
इसलिए रोजाना आधा घंटे तक कोई भी अंग्रेजी अखबार या किताब आपको बोल-बोल कर पढ़ना है लेकिन sentence को धीरे-धीरे पढ़ना है क्योंकि अगर आप जल्दी-जल्दी पढेंगे तो आपका Pronunciation खराब हो जाएगा और फिर उसमें सुधारना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
आपको चाहे sentence का मतलब समझ आए या ना आए आपको बस अंग्रेजी पढ़ना है ताकि आपकी जीभ को अंग्रेजी बोलने की आदत हो जाए।
3. अंग्रेजी के Fixed Phrase याद करो
Fixed Phrase अंग्रेजी के कुछ वर्ड का कॉन्बिनेशन होता है जो हमेशा लगभग एक जैसे ही रहते है।
Fixed Phrase के उदाहरण
- Where is the bank?
- Where is Ram?
- Where is ATM?
- Where is Railway Station?
- Where is my book?
- Where is my shirt?
- Where is my mobile phone?
यहां पर Where is एक Fixed Phrase है Fixed Phrase के आगे आपको बस अलग-अलग वर्ड को जोड़ना होता है और ऐसे आप बहुत सारे sentence तैयार कर सकते हैं।
अगर आपको किसी से कोई वस्तु मांगनी हो तो इसके लिए Fixed Phrase है। Could you give me उदाहरण
- Could you give me your pen?
- Could you give me your book?
- Could you give me your phone number?
- Could you give me your laptop?
अगर आप कोई चीज़ खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए Fixed Phrase है I want to buy उदाहरण
- I want to buy a phone.
- I want to buy movie tickets.
- I want to buy some food.
- I want to buy a shirt.
- I want to buy a pair of shoes.
इस प्रकार अंग्रेजी में बहुत सारी Fixed Phrase होती हैं अगर आप उनको याद कर लेते है तो समझो आपको 50% अंग्रेजी बोलना आ जायेगा इसके बाद आपको Fixed Phrase से sentence बनाने की प्रैक्टिस करनी है।
4. अंग्रेजी में सोचें
अंग्रेजी के मीनिंग तथा Fixed Phrase याद करने के बाद आपको अंग्रेजी में वाक्य/sentensce बनाना शुरू करना है।
आप अपनी रोजमर्रा के कार्य अथवा अपने आसपास जो भी देखते हैं उसे अंग्रेजी में sentence बना कर बोले। जैसे
- मैं सुबह 7:00 बजे उठता हूं। I get up at 7 o’clock.
- मैं रोज क्रिकेट खेलता हूं। I play cricket every day.
- राम मेरा दोस्त है। Ram is my friend.
- मैं स्कूल बस से जाता हूं। I go to school every day.
- मुझे नई ड्रेस खरीदनी है। I have to buy a new dress.
5. Basic ग्रामर structure को सीखें
जब आप थोड़ी-थोड़ी अंग्रेजी बोलना सीख जाए तो 2 sentence को जोड़कर बड़ा sentence बनाने कि कोशिश करें। उदाहरण
- I am feeling hungry let’s get something to eat.
- I am felling thirsty can you pass that water bottle?
- Rahul is playing in the garden with his friends.
6. थोड़े समय बाद आप Fluent इंग्लिश बोलने लगेंगे
Fluent अंग्रेजी बोलना सीखने से पहले आपको normal अंग्रेजी बोलना चाहिए जब तक आप साधारण अंग्रेजी बोलना नहीं सीख जाते तब तक आप Fluent अंग्रेजी बोलना नहीं सीख सकते।
जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा आपकी अंग्रेजी में इतना सुधार हो जाएगा कि आप Fluency के साथ अंग्रेजी बोलने लगेंगे।
अगर आप Fluent अंग्रेजी बोलना चाहते हैं तो आपको निम्न बातों पर ध्यान देना होगा।
1. इंग्लिश word के pronunciation पर ध्यान दें।
2. Phrasal verb को याद करें।
3. अंग्रेजी में मुहावरे और कहावते याद करें क्योंकि अंग्रेजी भाषा के native स्पीकर spoken english में काफी Idoms and Phrase का इस्तेमाल करते है।
अंग्रेजी सीखने में कितना टाइम लगेगा
आमतौर पर normal अंग्रेजी (बातचीत वाली अंग्रेजी) सीखने में 6 महीने का समय लगता है तथा Fluent अंग्रेजी (फेर्राटेदार अंग्रेजी) सीखने में 1 से 1.5 साल का समय लगता है।
यह अंग्रेजी सीखने वाले पर भी काफी निर्भर करता है कि वह अंग्रेजी सीखने में कितनी मेहनत कर रहा है। अधिक मेहनत करने वाला व्यक्ति 3 महीने में भी साधारण अंग्रेजी बोलना सीख सकता है।
कुछ लोग रातों-रात अंग्रेजी बोलना सिखाने का वादा करते है लेकिन रातों-रात या 5 मिनट में अंग्रेजी बोलना कोई नही सीखा सकता।
अंग्रेजी बोलना सीखने में कौन-कौन सी गलतियां होती है
अगर 1000 लोग अंग्रेजी बोलना शुरू करते हैं तो सिर्फ 10 या 20 लोग ही fluent अंग्रेजी बोलना सीख पाते हैं क्योंकि बाकी के लोग कुछ साधारण गलतियां करते हैं। जैसे
1. Tense सीखने की गलती करना
सभी लोगों को यह भ्रम होता है कि अच्छी अंग्रेजी बोलने के लिए tense सीखना जरूरी है लेकिन ऐसा नहीं है अच्छी अमेरिकन अंग्रेजी बोलने के लिए tense सीखने की जरूरत नहीं होती।
एक अमेरिकन व्यक्ति का 4 साल का बेटा भी अंग्रेजी बोलता है तो क्या उसने अंग्रेजी के tense सीखकर अंग्रेजी बोलना शुरु किया था। जी नही, बल्कि उसने सुनकर अंग्रेजी बोलना सीखा है।
इसलिए आपको यह गलती नहीं करनी है और आपको जो अंग्रेजी सीखने के स्टेप से बताए गए उन पर ध्यान देना है।
2. शुरुआत में अपनी गलतियों पर ज्यादा ध्यान देना
शुरुआत में अंग्रेजी बोलते समय हर व्यक्ति गलतियां करता है। लेकिन अगर वह अपनी गलतियों को लेकर सीरियस हो जाएगा तो अंग्रेजी बोलना कभी नहीं सीख पाएगा।
आप जो गलतियां करते हैं आपको उनमें सुधार करते जाना है। इस प्रकार आप धीरे-धीरे अपनी अंग्रेजी में सुधार कर सकते हैं।
3. Fast अंग्रेजी बोलना
जब आप अंग्रेजी बोलना शुरु करते है तो आपके पास अंग्रेजी के ज्यादा शब्द नहीं होते हैं जिसकी वजह से आप अंग्रेजी में जल्दी-जल्दी सेंटेंस नही बना सकते इसलिए आप बार-बार अटकना शुरु कर देते है।
इसलिए शुरू में छोटे-छोटे sentence बोलिए तथा धीरे धीरे बोलिए इससे आपका कॉन्फिडेंस बढेगा तथा शब्दों का pronunciation भी ठीक रहेगा।
निष्कर्ष
इस गाइड में मैंने आपको अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इन सभी एडवाइस के साथ आप जीरो से भी अंग्रेजी बोलना सीख सकते है।
अंग्रेजी सीखने के लिए आपको मोबाइल में बहुत सारे app भी मिल जायेंगे जिनकी मदद से आप प्रैक्टिस कर सकते है।
पढाई करने का SQ3R फार्मूला क्या है
Revision कैसे करे Revision करने का वैज्ञानिक तरीका
स्टूडेंट को कितने घंटे सोना चाहिए?
बुक के लम्बे आंसर को चुटकी में कैसे याद करें
पढाई करने का सही समय क्या है सुबह, दिन या रात
स्टडी टेबल को कैसे सजाये ताकि आपका पढाई में मन लगे
Share