Analog computer in hindi – 3 प्रकार के एनालॉग कंप्यूटर
Analog computer in hindi : कार्य करने के आधार पर कंप्यूटर के कई प्रकार होते है उनमे से एनालॉग कंप्यूटर भी एक प्रकार है।
आज मैं आपको एनालॉग कंप्यूटर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दूंगा।
मैंने सुपर कंप्यूटर के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी है और उसमे यह भी बताया है कि आप अपने घर पर सुपर कंप्यूटर कैसे बना सकते है।
Table of Contents
एनालॉग कंप्यूटर क्या है
वह कंप्यूटर जिसके द्वारा भौतिक मात्राओं को मापा जाता है जैसे तापमान, दाब, गति, लंबाई तथा चौड़ाई एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है।
एनालॉग कंप्यूटर का इस्तेमाल मुख्य रूप से विज्ञान तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है घर तथा ऑफिस के कार्यो के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता।
एनालॉग कंप्यूटर में इनपुट एनालॉग सिगनल के रूप में दिया जाता है।

एनालॉग कंप्यूटर आउटपुट सिग्नल को रिकॉर्ड नहीं करता है सीधा ही हमारे सामने आउटपुट प्रस्तुत कर देता है।
Analog computer in hindi
एनालॉग कंप्यूटर में मेमोरी नहीं होती है मतलब कि यह पहले वाले डाटा को स्टोर नहीं रखता है उदाहरण के लिए थर्मामीटर।
बुखार मापने के लिए थर्मामीटर काम में लिया जाता है थर्मामीटर पहले वाले तापमान को स्टोर करके नहीं रखता है हर बार शुरू से बुखार मापता है।
एनालॉग कंप्यूटर एनालॉग डाटा पर काम करने के लिए बनाया जाता है एनालॉग का मतलब होता है कंटीन्यूअस डाटा।
एनालॉग कंप्यूटर continuous रिजल्ट दिखाता है जैसे-जैसे इनपुट सिगनल चेंज होगा आउटपुट भी चेंज होता रहेगा।
उदाहरण के लिए जैसे जैसे आप दाब बढ़ाते जाएंगे वैसे-वैसे आउटपुट भी चेंज होता जाएगा हमें कुछ भी करने की जरुरत नहीं है।
वायुयान में एनालॉग कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आसमान में मौसम में बदलाव होता है तो एनालॉग कंप्यूटर अपने आप आउटपुट डाटा को चेंज कर देता है।
एनालॉग कंप्यूटर की विशेषताएं
यह कंप्यूटर भौतिक मात्राओं जैसे तापमान, दाब, गति, विद्युत प्रवाह, लंबाई, ऊंचाई आदि को मापने में काम में लिया जाता है।
पेट्रोल पंप पर लगा हुआ मीटर भी एनालॉग कंप्यूटर का ही उदाहरण है।
एनालॉग कंप्यूटर एनालॉग सिग्नल को इनपुट के रूप में ग्रहण करते हैं। जो कि प्रकृति में निरंतर रूप से होते रहते हैं जैसे हवा का चलना, पृथ्वी का हिलना, गर्म हवा का चलना, कार की स्पीड आदि एनालॉग सिग्नल है।
जब हम बोलकर कंप्यूटर में कुछ रिकॉर्ड करते हैं तो यह एनालॉग कंप्यूटर के द्वारा ही किया जाता है आवाज भी एक एनालॉग सिग्नल है।
एनालॉग कंप्यूटर में डाटा स्टोर करने की क्षमता बहुत कम होती है।
एनालॉग कंप्यूटर सस्ते होते हैं।
एनालॉग कंप्यूटर का परिणाम सटीक नहीं होता है जबकि डिजिटल कंप्यूटर का परिणाम सटीक होता है।
एनालॉग कंप्यूटर जो काम करता है वो सारे काम डिजिटल कंप्यूटर नहीं कर सकता।
एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरण थर्मामीटर, एनालॉग घड़ी, ओडोमीटर, वोल्टमीटर, पेट्रोल पंप पर लगा मीटर आदि।

एनालॉग कंप्यूटर के प्रकार
इनपुट सिगनल के आधार पर एनालॉग कंप्यूटर को कई भागों में बांटा गया है। जैसे
1. इलेक्ट्रॉनिक एनालॉग कंप्यूटर
ऐसा एनालॉग कंप्यूटर जिसमें इनपुट के रूप में विद्युत धारा काम में ली जाती है इलेक्ट्रॉनिक एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है।
इस कंप्यूटर का उपयोग विद्युत धारा को वाल्टमीटर के द्वारा मापने में किया जाता है।
तथा घरों में प्रयुक्त बिजली के मीटर में भी यही कंप्यूटर काम में लिया जाता है।
2. मैकेनिकल एनालॉग कंप्यूटर
गाड़ी, मोटर तथा वाहनों में मैकेनिकल कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।

पहिये के घूर्णन के कारण गाड़ी के ओडोमीटर में किलोमीटर मैकेनिकल एनालॉग कंप्यूटर के द्वारा ही मापा जाता है।
किसी वस्तु की घूर्णन गति को मापने के लिए मैकेनिकल एनालॉग कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है।
3. एनालॉग डिजिटल कंप्यूटर
ऐसा कंप्यूटर जिसमें इनपुट एनालॉग के रूप में तथा आउटपुट डिजिटल रूप में होता है एनालॉग डिजिटल कंप्यूटर कहलाता है।
इसे हाइब्रिड कंप्यूटर भी कहते हैं।
पेट्रोल पंप पर लगी मशीन एनालॉग डिजिटल कंप्यूटर का ही उदाहरण है।
इस मशीन में इनपुट के रूप में तरल पेट्रोल आता है तथा आउटपुट डिजिटल रुप में आता है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में Analog computer in hindi के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है।
एनालॉग कंप्यूटर में इनपुट wave के रुप में दिया जाता है जबकि डिजिटल कंप्यूटर में इनपुट डिजिट (0, 1) के रुप में दिया जाता है।
कंप्यूटर से संबंधित ज्ञान के लिए आप और भी टिप्स और ट्रिक इस ब्लॉग पर पढ़ सकते है।
कंप्यूटर क्या है What is computer in hindi
कंप्यूटर कीबोर्ड के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
CPU क्या होता है और कैसे काम करता है
हार्डवेयर क्या है What is hardware in hindi
सुपर कंप्यूटर क्या होता है और कैसे काम करता है
कंप्यूटर के क्या क्या उपयोग है – 10 क्षेत्रों में कंप्यूटर के उपयोग
Share